Thursday, 6 September 2018

लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 10


 लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 10

1)    ग्रह मंडल 9 ही से टेवे , घर दसवें जो बैठा हो
6, 5 में ख्वा दोस्त हो उसके, दुगनी जहर का होता हो
ग्रह दसवें घर होता शक्की, दुगनी ताकत का होता हो
आंख गिना है घर दो जिसकी, ख्वाब 12 में लेता हो
घर दूजे के खाली होते, दसवाँ फ़ौरन सोया
दिन उसी ग्रह 10 का जागे, शनि जब दूजे होया
       
2)    इस घर में वर्षफल के अनुसार आया हुआ ग्रह धोखे का ग्रह होगा जो अच्छा ओर बुरा दोनों ही तरफ हो सकता है | अगर 8 मंदा तो दोगुना मंदा होगा ओर 2 नेक तो दोगुना उम्दा होगा | अगर दोनों तरफ बराबर तो अच्छा असर पहले ओर बुरा असर बाद में होगा | अगर 8, 2 दोनों ही खाली हो तो 3, 5, 11 के ग्रह मददगार होगें लेकिन अगर वो भी खाली तो फैसला शनि की हालत पर होगा | जब नंबर दस में अपास में लड़ने वाले कोई भी ग्रह बैठे हो तो वह टेवा अंधे ग्रहों का होगा यानि वो ग्रह ऐसे ही ढंग पर असर देंगे जिस तरह की दुनिया में अँधा प्राणी चलता फिरता है | ऐसी हालत में फैसला चन्द्र की हालत पर होगा यानि चन्द्र उम्दा तो असर उम्दा वर्ना मंदा फल लेंगे | अगर 10 खाली हो तो खाना नंबर 4 के ग्रहों का कोई नेक फल न हो सकेगा ख्वा (चाहे) उस घर में रिजक के चश्मे को उभारने के लिए ग्रह लाख दर्जे उम्दा ही क्यों न हो | अपने माता पिता से मिलते रहना मददगार होगा | 10 अंधे मर्दों को मुफ्त (बतौर खैरात) खुराक तकसीम करना ( रूपया पैसा बिलकुल भी नहीं ) खाना नंबर 10 के ग्रहो की जहर को धो सकेगा |   

3)    राहु, केतु, बुध तीनो ही इस घर में हमेशा शक्की असर के होंगे जो शनि की हालत पर चला करते हैं यानि शनि अगर उम्दा तो दोगुना उम्दा ओर अगर शनि मंदा तो दोगुना मंदा असर देंगे |



S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant


लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 10

No comments:

Post a Comment