Thursday, 6 September 2018

लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 5


लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 5 

1)    खाना नंबर 6 /10 की जहर से बचाव के लिए नंबर 5 के दुश्मन ग्रह की चीज़ पाताल (खाना 6) या जद्दी बुजुर्गी मकान (खाना नंबर 10) में कायम करे जब तक की खाना 8 मंदा न हो लेकिन अगर 8 मंदा हो तो 5 के दुश्मन ग्रह की चीज़े सिर्फ पाताल में तह जमीन के नीचे दबाने से मदद होगी | क्योंकि नंबर 10 दो गुनी रफ़्तार से चला करता है जब 8 मंदा हो तो नंबर 10 दो गुना मंदा होगा | विस्तार के लिए देखे पक्का घर खाना नंबर 10 | मसलन खाना नंबर 5 में शनि राहु हो, 11 में शुक्र हो ओर 10 में नीच बृहस्पति ओर 8 में केतु (जो मंदा ही होता है) तो शुक्र (औरत) को जुलाब (केतु) की बीमारी फिर बाद में लड़के (केतु) पर मंदा असर होगा | उपाय : लड़के के वजन के बराबर 25 (शुक्र) तादाद 48 (केतु) दिन आटे की रोटी (शुक्र) तकसीम करे |

2)    जब कुंडली में खाना नंबर 5 में सूर्य-शुक्र हो ओर जब तख़्त पर वर्षफल में सूरज-शुक्र या पापी या बृहस्पति आये तो सेहत के लिए मंदा असर देगे |

3)    जब कुंडली में खाना 5 में शुक्र बुध हो या पापी हो तो सूरज या बृहस्पति वर्षफल में 1 में आये तो सेहत के लिए मंदा असर होगा |


S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant

लाल किताब पक्का घर खाना न 5 

No comments:

Post a Comment