लाल किताब
राहु खाना नंबर 8
नकारा कूच, मौत का मालिक, कड़वे धुँए का सन्देश
हुक्म मौत मालिक, न फरियाद कोई |
सिर्फ दाद अपनी, न दिलदार कोई |
नेक हालत में
1) राजा तथा फ़कीर को एक दिन बराबर कर देगा या उसका भाग्य कोसेकजाह की तरह रंग-बिरंगा होगा जिसका प्रभाव चलते पंघूड़े की तरह ऊपर-नीचे और शक्की होगा |
2) अब राहु का भेद चाँदी का चौकोर टुकड़ा 40/43 दिन पास रखने से खुलेगा | चाल चंद्र की और हुक्म शनि का और राहु नंबर 2 का दिया असर साथ होगा |
3) मंगल 12 में हो तो राहु अब मंदा न होगा |
4) मंगल नेक हो या वर्षफल में 1-8 में आ जाए
या शनि नेक हो या वर्षफल में नंबर 8 में आ जाए
तो सोया नसीब जगा दे और खजाने भर दे |
मंदी हालत में
1) बेईमानी से कमाया हुआ पैसा उसकी अपनी कमाई को 8 गुना कम करदे | कड़वा धुआँ | टेवे वाला नेक कुटुम्ब से होता हुआ भी काफिरो की करतूतों से बदनाम होगा | अपने व्यक्तिगत विचारो के मंदे नतीजे होंगे | रंग-बिरंगे भाग्य का फैसला शनि से होगा | जब सिर्फ छत बदली जाए तो चंद्र फ़ौरन राहु के खिलाफ चलेगा और राहु शनि के खिलाफ चलेगा चाहे शनि टेवे में उच्च ही बैठा हो | राहु का अपना फल ख़राब ही होगा | अदालती झगडे और उनसे लम्बे खर्चे होंगे | जिस तरह मौत के आगे कोई चारा नहीं होता उसी तरह मंदे वक्त में कोई मददगार न होगा | कोई फ़रियाद न सुनेगा | हर हालत में अपने पास ही हौसला देने वाला और दिलदार होगा | राहु अपने असर में लेटा हुआ खूनी हाथी, मौत का हुक्मनामा साथ लिए हुए, कड़वा धुआँ और खुद ही मौत के लिए गिरफ़्तारी का नगाड़ा बजाता होगा | अचानक दुर्घटना, जहमत, बीमारी और धन हानि करेगा खासकर जब शनि, चंद्र को जहर देता हो | उसका सोना और शरीर, मिटटी में मिले हुए के हाल का होगा |
2) घर का सबसे बड़ा आदमी अगर पूरा राहु हो यानि पूरा काला या काना या निसंतान हो, हाथी कद और हाथी के रंग का हो तो राहु का मंदा प्रभाव न होगा |
3) दक्षिण का दरवाजा, छत व फर्श दाखिले में अंदर जाते वक्त नीचा दर नीचा होता जाए या सिर्फ छत बदली जाए या मकान के साथ किसी भड़भूजे की भट्टी जैसे हलवाई की दुकान जिसमे भट्टी भी हो, यह सब कुछ ही मंदे परिणाम देंगे | इस भट्टी में ताम्बे का पैसा डालना शुभ होगा | दक्षिण की दिवार के पास चूल्हा / धुआँ निकलने की जगह मंदा फल ही देगा |
4) जन्म कुंडली का राहु जब वर्षफल में 8 में आए तो उसका हाथी कब्र में गिर कर मर जाए यानि बहुत नुक्सान हो | उपाय: राहु नंबर 8 में आने वाले साल के पहले साल में 8 वे महीने से शुरू करके बादाम हर रोज मंदिर लेजा कर आधे वापिस ले आए | जैसे 8 बादाम लेजाकर 4 वापिस ले आएँ | यह उपाय जन्म दिन तक जारी रखे | हाथी के गुजरने के लिए पुल तैयार हो जाएगा | यह बादाम खाया नहीं करते |
5) उपाय: खोटे सिक्के, जिसकी बाजार में कीमत न हो, और जमीन पर टकराने पर आवाज न हो, दरिया में डालना शुभ होगा | तक़रीबन 8 सिक्के एक ही बार में डाल दे या हर रोज 1 सिक्का 40/43 दिन तक डालना होगा या 4 नारियल एक ही दिन में या 1/2 किलो सिक्के के 8 टुकड़े कर के दरिया में डाल दे |
6) टेवे में जब मंगल बद हो (मंगल या बुध या दोनों मंदे हो) किसी भी घर सिवाय 12 के तो मौत का नगाड़ा बजता होगा खासकर जब राहु के शत्रु के काम राहु की उम्र में किए जाए जैसे शुक्र - 21 साल शादी, सूर्य-बिजली के महकमे की नौकरी, मंगल- जंगी मुलाजमत, में बेईमानी, फरेब, धोखा आदि का बुरा समय |
7) शनि नंबर 2 या तीन में हो तो शनि और राहु की उम्र (9,11) पर चाचा की माली और औलाद की जड़ कटती होगी | खासकर जब चाचा शनि से सम्बंधित सामान ख़रीदे | शनि नंबर 6 के समय राहु नंबर 8 को किसी के मौत के हुक्मनामा की तकमील (पूर्ति) और जिसे जहाँ मरना है वहाँ लेजाकर मार देने का पूरा हक होगा | और कोई कमी रहने पर शनि खुद जज बनकर मौत का हुक्म देने के लिए राहु के साथ खड़ा होगा |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
4 comments:
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Holiday List 2024
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Aries Love and Relationship Horoscope
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Vastu consultant near you
Chandi kaa chokkor tukda apne pass rakhna madadgar hoga
Post a Comment