लाल किताब
बृहस्पति + शनि
सन्यासी फ़कीर, जिसका भेद न खुल सके
ॐ श्री गणेशाय नमः सब के पूजने की जगह होगी | किस्मत के ताल्लुक में फ़कीर की झोली जिसके अंदर के हाल को जानना, भला या बुरा, और उसका आखिर जानना मामूली बात न होगी | किस्मत का फैसला खाना नंबर 11 के ग्रह करेंगे | अगर नंबर 11 खाली हो तो शनि की जाती हालत का फैसला बहाल और प्रबल होगा | दोनों मुश्तरका टेवे वाले की 34 साला उम्र तक वालिद की उम्र के वास्ते और 43 साला उम्र तक धन-दौलत के वास्ते इकट्ठे गिने जाएंगे | इस मिलावट में अगर शनि का असर चार हिस्से तो गुरु का पाँच गुना शामिल होगा | टेवे वाले के अपने ताल्लुक दोनों ग्रहो का असर उसके अपने क़ुव्वते (शक्ति) ख्याल और सोच-विचार की ताकत से मुतल्ल्का (सम्बंधित) होगा |
1) मुश्तरका हालत में जब शनि मंदे घर का और गुरु उम्दा हो तो ऐसा शख्स दुसरो को लोहे के लिए पारस का काम देगा यानि उनको मालामाल कर देगा | मगर खुद अपने लिए ख़्वाह (चाहे) कितना ही मंदा हो जाए |
2) मुश्तरका हालत में जब गुरु मंदे घर का और शनि उम्दा हो तो लोहे की तलवार तमाम दुनिया की मंदी हवा (मुसीबत) को काटती चली जाएगी |
3) दोनों मुश्तरका के वक्त जब सूर्य नंबर 1 में हो तो
# जब शनि-गुरु दोनों उम्दा हो तो उत्तम और नेक नतीजे होंगे |
# जब शनि-गुरु नीच या मंदे घरों के हो तो राजदरबार से कमाया हुआ धन और जिस्म का कोई न कोई हिस्सा, दोनों चीजे बर्बाद होगी |
# शनि उम्दा और गुरु मंदी हालत का हो तो राजदरबार से कमाया धन बेशक बर्बाद हो जाए मगर अंगहीन (जिस्म का कोई हिस्सा जाया) हो जाने की शर्त न होगी |
# जब गुरु उम्दा मगर शनि मंदी हालत का हो तो जिस्म का कोई न कोई हिस्सा जाया होना माना है मगर धन-दौलत बर्बाद हो जाने की शर्त न होगी |
4) गुरु-शनि मुश्तरका को देखने वाले ग्रह जगायेंगे और किस्मत के शुरू होने का समय उस ग्रह की उम्र होगी जो उनको देखता हो | जैसे सूर्य तो 22 साल, चंद्र तो 24 साल, मंगल तो 28 साल वगैरा |
नेक हालत में
1) जब टेवे वाला ईश्वर से सिर्फ अपनी किस्मत का हिस्सा मांगने वाला, साबिर (हर परिस्तिथि में दैवीय शक्ति पर निर्भर रहने वाला, सब्र करने वाला, सहनशील) और शाकिर (कृतज्ञ) हो तो शनि की माया दोनों जहानो के मालिक गुरु के पाँव की गुलाम होगी | दोनों ग्रहो में से ख़्वाह कोई नीच हो फिर भी उम्दा फल होगा |
2) ऐसे शख्स में क़ुव्वते ख्याल और सोच-विचार की शक्ति की ताकत का दर्जा कमाल होगा | जिंदगी अरज (चौड़ाई) बढ़ने की ताकत और खुद्दारी और हसद (ईर्ष्या) से बरी होगा |
3) ऐसे शख्स का धन मानिंद (जैसे) मिटटी का पहाड़ होगा | दिखलावा बहुत मगर कीमत कम | ऐसा धन उसके अपने खानदान (बाप, बाबा की तरफ़ का हिस्सा) का होगा और औरत के काम आए | शादी के दिन से ऐसा धन और बढ़ेगा | (जब दोनों को शुक्र देखता हो )
खाना नंबर 1
साधू या गुरु मगर मुफ़लिस (गरीब)
खाना नंबर 2
आलिम (विद्वान्, ज्ञानी) और विद्यापति होगा जिसकी बुनियाद और फैसला शनि की हालत पर होगा | इल्म की कमीबेशी पर नसीबा की चमक या स्याही या उस शख्स की नेकी-बदी की कोई शर्त न होगी | सेहत हफ्जा (स्वास्थ्य) पहाड़ की तरह दोनों मुश्तरका से चंद्र उच्च उत्तम और उम्दा फल का होगा | बदनाम इश्क न होगा और न गलवा-ए-इश्क (प्यार के बाद बिछोह) होगा | बल्कि हकीकी (असली) लगन होगी |
खाना नंबर 3
दर्जा औसत की दौलतमंदी, आराम बुढ़ापे पाता हो |
उम्र शनि, गुरु माता-पिता की, मिटटी दौलत जर उड़ता हो |
दौलतमंद मगर औसत दर्जा जिंदगी | बुढ़ापे में आराम पाए |
खाना नंबर 4
मशहूर होगा | साँप (शनि) अमूमन लोगो को मारे मगर अब खुद साँप मारने की बजाए तार देगा | यानी अगर सांप काट भी ले तो उल्टा अधरंग ठीक हो जाए | और नकारा जिस्म मजबूत और काम का बन जाए |
खाना नंबर 5
साधारण किस्मत जैसा कि बाकी ग्रहों से जाहिर हो | बड़ी इज्जत, आबरू पाए | मगर सूर्य के नेक असर में खराबी होगी | अमूमन धर्म-कर्म (गुरु के कारोबार) बेनतीजा होंगे या सरकारी ताल्लुक (सूर्य के कारोबार) झगडे की बुनियाद होंगे | अदालती मुकदमात, दीवानी या अपने से बड़े अफसरों या हाकिम बख्त से बेशक अदावत (बैर) व नुक्सान हो मगर फैसला अपने हक में होगा | जब तक ऐसा शख्स शनि की तबियत (चालाकी, मक्कारी, शनि की खुराक शराब-कबाब, जिनाहकारी (विषयी) का आदी व दिलदादा न हो |
खाना नंबर 6
औरत का सुख पूरा होगा | (शनि कायम मगर गुरु चुप यानि नंबर 2 में राहु या केतु हो )
खाना नंबर 7
चंद्र, शुक्र या मंगल उम्दा, उत्तम रेखा मच्छ होता हो |
गरीब पाए धन-दौलत दुनिया, अमीर तख़्त जर पाता हो |
नष्ट मंदा शनि हो कुंडली, उल्ट रेखा मच्छ होती हो |
बुध राजा ख़्वाह तीन से कोई, नष्टी शुक्र आ होती हो |
शनि के वाकयात (कारोबार, रिश्तेदार) या आशिया मसलन नया मकान, जायदाद वगैरा सब नेक फल देंगे जिनके खर्चने पर धन और बढ़ेगा और बरकत देगा ख़्वाह ऐसा शख्स नेक खसलत (स्वभाव), नेक खून, भला लोग, भले काम करने वाल हो | यानि शनि के स्वभाव का न भी हो तो |
जब दोनों 7 में और चंद्र या शुक्र या मंगल कायम हो तो बरकत बढ़ने वाली मच्छ रेखा का असर होगा | गरीब को धनी और अमीर को तख़्त वाला बनाए | शनि की चीज मछली की तरह औलाद (यानि जिस तरह जल्दी-जल्दी बहुत ज्यादा तादाद में मछली अंडे देती है) | नंबर 7 में बैठे बुध (मेंढक) के घर में गुरु की चीज (साँस) में मेंढक (बुध) की साँस और शनि की चीज आँख जो पानी और खुश्की दोनों में देखती रहे का मालिक सब तरफ से बंद की हुई मिटटी में भी साँस लेता रहे |
बढे परिवार, लोह-लंगर सवाया | ऐसा शख्स बड़े कबीले वाला होगा | अव्वल तो वो 9 भाई (9 ग्रह) और 2 बहने (लग्न और चंद्र कुंडली) या सात भाई और 3 बहने होगी | उसकी शादी अमूमन 16 से 25 साल के बीच होगी | और जल्दी-जल्दी औलाद पैदा होगी | अनाज पैदा करने वाले और अनाज खाने वाले कीड़ो की तरह बढ़ते जाएंगे | आदमियों की इतनी बरकत होगी कि अगर अपने घर साथी मौजूद नहीं हो तो रोटी खाने वाले मेहमान ही हाजिर हो जाएंगे | और शनि का उत्तम असर होगा | शुक्र कायम से औरत जात के ताल्लुक से बढे और अपनी खुद मुख्तारी | चंद्र कायम से माता की तरफ से बढे | अपने भाई-बंधू सब मददगार होंगे | और चंद्र का पूरा उत्तम फल मिलेगा | उम्र लम्बी होगी | मगल कायम हो खासकर 6 से 12 में हो तो शुक्र और चंद्र का बुरा असर न होगा | दौलतमंद होगा | मगर जबरदस्ती लोगो का माल इकट्ठा करते-करते भाग्यवान बना होगा जो दुष्ट भाग्यवान भी कहलाया जा सकता है | संक्षेप में कहे तो गुरु-शनि मुश्तरका नंबर 9 का दिया फल साथ होगा |
खाना नंबर 8
दरम्याना (मध्यम) धन मगर उम्र लम्बी | अब खाना नंबर 8 मारक स्थान (मौत का घर) न होगा | यानि ऐसे शख्स के होते हुए घर में कोई बड़ी सख्त वाकया या तबाह करने वाली मौते न होगी | बल्कि तादाद मेम्बरान खानदान बढ़ती ही होगी |
खाना नंबर 9
निहायत भारी और मुबारिक कबीला | खुद बड़े, दुसरो को तारे | जायदादों और धन के लिए लम्बे पैमाने का होगा | अपनी कमाई का हिस्सा कम ही होगा मगर अमीरो में अमीर होगा | अब धन जो खुद अपने हाथो खर्चे और बरते और उसके धन से किसी का बुरा न होगा और न ही किसी को लाभ देगा | ऐसे शख्स में शनि की आँख की होशियारी की पूरी ताकत होगी | लोग तो उसे दुष्ट कहेंगे मगर वह अपने लिए निहायत ही भाग्यवान और दौलतमंद होगा | अपने बाप का कहना न माने | दुसरो से कोई हमदर्दी न रखेगा | मोहब्बत अगर होगी तो सिर्फ धन से होगी ख़्वाह चाहे ठगी से ख़्वाह फरेब से इकट्ठा हो | जो भी उससे सम्बन्ध करे, उसे बर्बाद करे | मछली रूपी इंसानो को खाकर बड़ा मगरमच्छ बना होगा | उम्र लम्बी होगी |
खाना नंबर 10
मान सरोवर दुनिया बनता, गणेश दाता सिद्ध होता हो |
माया नएसीर जो गुरु देता, शनि सफा चट करता हो |
अपने लिए निहायत उत्तम | श्री गणेश जी की इज्जत के समान इज्जत होगी |
खाना नंबर 11
शनि गुरु 11 राशि, दोनों बुध से चलते है |
बुध दबाया हो या मंदा, दोनों निष्फल होते है |
किस्मत का फैसला खाना नंबर 3 के ग्रह से होगा | खाना नंबर 5 का कोई असर न होगा | अगर 3 खाली तो शनि नंबर 11 का दिया फल होगा |
खाना नंबर 12
बढे कबीला साल मंगल के, चिराग बुलंदी होता हो |
शत्रु 6 वे का तख़्त पे आवे, हानि चोरी धन जाता हो |
नेक भाग्यवान | अब न राहु का मंदा असर होगा न केतु का | शनि और गुरु का नंबर 12 का दिया जुदा-जुदा फल होगा | उसका धन शादी के दिन से ओर बढ़ेगा | चंद्र, शुक्र, मंगल के नेक या मंदे होने पर किस्मत का वही अच्छा या बुरा असर होगा जो गुरु-शनि नंबर 7 मच्छ रेखा में दिया है | अब मच्छ रेखा तो होगी मगर आरजी (अस्थाई) होगी | कभी तो बेफिक्र सोने का दान करता होगा और कभी रात को चींटियों से भरी चारपाई से दुखी हो रहा होगा | चंद्र की पूजना मदद देगी |
मंदी हालत में
शराबखोरी से शनि का नेक असर बर्बाद होगा | खैरात का माल लेकर खाने वाला या दुसरो के मुफ्त माल पर नजर रखने वाला | बुढ़ापे में तकलीफ हो | जिस्मानी हालत में बिमारियों, कमजोरी और मंदी ख़्वाहिशत (इच्छा) होगी | औलाद पर बड़ी हवा के हमले (जिन्न, भूत की मार) खासकर जब उसके मकान में शरे-आम से सीधी हवा आए | यानि गली की टक्कर पर मकान हो |
(तर्जनी और मध्यमा कुदरती तौर पर जुडी हुई या दोनों के बीच सुराख ज्यादा हो)
नजर केतु जब दो पे करता, औलाद मासूमी मरती हो | खासकर जब गली के टक्कर के मकान में सीधी हवा आए
खाना नंबर 1
जब शनि मंदा तो काग रेखा वाला मंदा हाल होगा |
खाना नंबर 2
बीमारी होगी जब शनि-गुरु नंबर 2 में वापिस आए (9,21 33,45 57,65, 74,96, 105,117 साल में) तो हो सकता है गुरु की मुतल्ल्का आशिया, अपनी सेहत और पिता की उम्र तक मंदा असर हो जिसकी पहली निशानी शनि की आशिया के मार्फ़त होगी | शनि का उपाय मददगार होगा |
खाना नंबर 3
खाना नंबर 3 में शनि निर्धनता देता है | शनि की उम्र 36, 18,9 उम्र में पिता और धन-दौलत के सम्बन्ध में मंदा होगा |
खाना नंबर 6
औरत का सुख हल्का जब शनि कायम मगर गुरु नंबर 2 से दृष्टि द्वारा नष्ट हो रहा हो | अगर गुरु कायम और शनि दृष्टि द्वारा मंदा हो तो स्त्री से रंजीदा (दुःख) और स्त्री खानदान गरीब होगा | तर्जनी मध्यमा से बहुत छोटी हो तो शनि कायम और गुरु नीच जैसा होगा | तर्जनी मध्यमा से बड़ी हो तो गुरु कायम और शनि मंदा होगा |
खाना नंबर 7
लड़की की पैदाइश (बुध के मुतल्ल्का रिश्तेदार, कारोबार वगैरा) से धन-दौलत गुरु का बुरा फल बल्कि बर्बाद लेंगे मगर शनि (मित्र) पर बुध का बुरा असर न होगा | बचपन में बेशक तकलीफ रहे | जब भी नष्ट या नीच ग्रहो में से कोइ भी नंबर 1 में आएगा तो बरकत घट जाएगी | या चंद्र (माता), शुक्र (स्त्री) मंगल (बड़ा भाई, ताया, बड़ा मामा) के खत्म होने, लड़ाई-झगडे से अलग या बैर होने से बर्बादी खड़ी होगी | हो सकता है कि ऐसा शख्स ऐय्याश हो जिसे जुबान का चस्का बर्बाद करे या शादी होते ही चंद्र माता चल बसे | और पिता बुध के अरसे 34 साल में चल बसे | (जब दोनों नंबर 7 या 12 और चंद्र, शुक्र या मंगल नष्ट या नीच हो
शनि की उम्र 36,18,9 में घर की माली हालत व दूसरी हालत हर दो निहायत ही मंदी होगी | मिटटी के तवे माने है | (सूर्य नंबर 1 में हो)
खाना नंबर 10
शनि अपने साथ बैठे गुरु और सूर्य नंबर 4 में आए हुए, दोनों को जला देगा | सूर्य खुद तो बेशक जल जाएगा मगर मगर वो नंबर 4 में बैठा होने की वजह से चंद्र की मदद के कारण, उन तमाम पत्थरो को, जो शनि ने जला कर स्याह कर दिए थे उन्हें फिर से चमकते हुए पत्थर बना लेगा | मगर शनि की जहर से गुरु न बच सकेगा | यानी उसका धन न्यासरी (जो किसी के काम न आ सके) माया होगी | जो दुसरो को तबाह करके छोड़ेगी | शहवत (काम, वासना) परस्ती से (बुध का ताल्लुक दृष्टि वगैरा) शनि का मंदा फल पैदा होगा | और तंग हाल होगा | ठगी और बद दयानती (बेईमानी) की कमाई का धन (शनि की माया बेशक 12 साल साथ देगी) मगर गुरु की माया साथ न देगी | मंदी हालत के वक्त गुरु का ताल्लुक आशिया, रिश्तेदार, कारोबार दौलत बढ़ाता जाएगा ख़्वाह शनि बर्बाद करता जाए | (सूर्य 4 में हो )
खाना नंबर 11
अगर टेवे में बुध निकम्मा हो तो किस्मत का कोई भरोसा न होगा| अपने लिए धन-दौलत के लिए तरसना पड़ेगा | लेकिन अगर बुध भला हो तो लोहे का गुब्बारा हवा में उड़ाए रखने की किस्मत का मालिक होगा |
S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
5 comments:
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Astrological Forecast
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Cancer Daily Horoscope
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Leo Love and Relationship Horoscope 2024.
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog
Online Puja
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Celebrity Biography
Post a Comment