Saturday, 10 November 2018

लाल किताब बृहस्पति + मंगल

लाल किताब 

बृहस्पति + मंगल 



श्रेष्ठ् गृहस्थी, धन

घर बैठक के हिसाब से जब मंगल उम्दा हो तो खानदानी मेम्बरान और उनकी हालत और गुजरता हुआ जमाना (वर्तमान) सब उत्तम होंगे | दोनों ग्रह टेवे वाले की 72 साल उम्र तक इकट्ठे होंगे | दोनों मुश्तरका में अगर गुरु का नेक हिस्सा 1 तो मंगल का नेक हिस्सा दोगुना होगा | मिले-मिलाए मानिंद (जैसे) जुड़वा सोना जैसे किस्मत का हाल होगा | टेवे वाले के अपने ताल्लुक में दोनों ग्रहो का असर उसके अपने हौसले और अंदरूनी दिली ताकत की मजबूती से मुतल्ल्का (सम्बंधित) होगा |

नेक हालत में

मंगल नेक हो तो वह सबका मुंसिफ (न्याय, इन्साफ) एक दूसरे पर ज्यादती करते न देखेगा | सरदार हुक्मरान वरना खुदा परस्त परहेजगार (सदाचारी, संयमी) ब्रह्मज्ञानी | हर दम, हिम्मते ए मर्दा तो मददे खुदा का उत्तम असर, अंदरूनी और गैबी ताकत की मदद होगी | ज्यादा से ज्यादा हर आठ साल के अंदर-अंदर औलाद होती जाए | हाथियों (दुश्मनो) के सिर पर अंकुश की तरह छाया रहेगा | अब मुखालफत (विरोध) मर्दा न होगी यानि टेवे वाले का लोग विरोध न करेंगे | बल्कि धन-दौलत के लिए मुआवन (सहायक) होगा | उम्र रेखा का असर होगा यानि कब्र से वापसी तक मुमकिन होगी | (जब दोनों को शनि देखे )

खाना नंबर 1

राज हुकूमत माया बढ़ता, अमीर, अमीरां होता हो |
बुध वजीर* हो जब कभी बनता, नष्ट दोनों को करता हो

*बुध खाना नंबर 7 में हो

बड़ा ही अमीर होगा | राहु-केतु का भी उत्तम प्रभाव होगा |

खाना नंबर 2

औरत खानदान (ससुराल) के गृहस्थियों का ताल्लुक नेक होगा | गृहस्थी साथी मुतल्ल्का दुनियादारी उसकी आवाज पर अपना सिर कटा दे और उसके पसीने की जगह अपना खून बहा दे | दिमागी लियाकत (योग्यता) से धन दौलत की पूरी प्राप्ति (लाभ और आमदन) | जब बुध नंबर 6 में हो |

खाना नंबर 3

पाठ-पूजा लासानी (विलक्षण, अप्रतिम) होता, रक्षा विरासत होती हो |
बर्बाद पैसा न धेला करता, शर्त माया न जाती हो |  

बुजुर्गो के धन की पूरी हिफाजत करने वाला और उसको कायम रखेगा | मगर उसमे अपना धन मिलाने की शर्त न होगी | पाठ-पूजा लासानी होगा |

खाना नंबर 4

मर्दो के तादाद में तो कमी न होगी मगर उनके गुजारे के लिए धन दौलत की शर्त न होगी |

खाना नंबर 5

खैरात लेने का हो जब आदी, कोढ़ सोने को होता हो |
मान सरोवर माया उसकी, उल्लू सभी पर बोलता हो |

औलाद की पैदाइश के साथ धन का शानदार चश्मा, गर्म इलाको में ठंडी हवा की तरह बह निकलेगा, जो 28 साल उम्र तक बढ़ता जाएगा और दान से हरदम बढ़ता जाएगा और खूब रौनक होगी |

खाना नंबर 6

खुद ही बड़ा भाई होगा और नेक, बाप पर कोई बुरा असर न होगा | अगर बुध नंबर 2 में हो तो भी उसका नेक फल होगा और गुरु नंबर 6 पर भी बुरा असर न करेगा |

खाना नंबर 8

असर दोनों का अपना-अपना, ख़्वेश (अपना) कबीले भरता हो |
बुध बैठा जब टेवे मंदा, मंगल गुरु दो मरता हो |  

दोनों का जुदा-जुदा असर लेंगे |

खाना नंबर 9

गृहस्थ, परिवार और धन-दौलत में हर तरफ से आलिशान और उत्तम असर होगा |

खाना नंबर 10

साधू करेगा दुनिया की चोरी, माल मुफ्त का खाता हो |
ग्रह चौथे न 6 वे कोई, लेख नसीबा खोटा हो |
ग्रह जैसे हो चार 6 ठे के, असर वैसा ही होता हो |
घर चौथा 6 खाली हो तो, खून बीमारी जलता हो |

खाना नंबर 4,6 के ग्रहो की हालत से किस्मत का फैसला होगा | अगर दोनों खाली तो सोने की जगह किस्मत में मुलम्मा (कृत्रिम चमक) ही होगा | बहरहाल दुनिया की चोरी से मालामाल होगा |

खाना नंबर 11

भाई और पिता के बैठे हालत शहाना (राजसी) होगी | मंगल, गुरु कायम रखना सब तरह से मददगार होगा |

खाना नंबर 12

हर तरह से उत्तम और बढे परिवार होगा | जिसे आशीर्वाद देवे, तार देगा | खुद भी मीठी नींद पाने वाला किस्मत का मालिक होगा |

मंदी हालत में

मंगल बद तो बदबख्त, अपने ही भाई-बंधू की बिमारी 31 साल उम्र तक और नुक्सान | पाँच साला उम्र तक मुखालफत, मर्दो रिश्तेदारों की मौते और मातम आम होंगे | शनि के बुरे वक्त में गुरु किस्मत का फैसला करेगा और गुरु के बुरे वक्त में शनि फैसला करेगा |

खाना नंबर 2

मंद फल जब मंगल बद का ताल्लुक हो |

खाना नंबर 5

दान लेने से सोने को कोढ़ हो | गुर्राने वाले शेर की तरह भूख से मरे, साँस बंद हो | किस्मत की मंदी हवा जिस्म के खून को कम करने लगेगी |

खाना नंबर 6

बुध और केतु की आशिया कारोबार, रिश्तेदार वगैरा, औलाद पर खासकर मंदा असर लेंगे |

खाना नंबर 7

माकूल (उचित) आमदन होते हुए भी करजाई होगा |

खाना नंबर 8

दोनों ग्रहो का जब कभी मंदा असर हो तो वो टेवे वाले के अपने खानदान पर चलता होगा |

खाना नंबर 11

गुरु और मंगल की आशिया, रिश्तेदार, कारोबार में (किस्मत के बगैर) हर तरफ से गंदगी होगी |

S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant

No comments:

Post a Comment