Monday, 17 September 2018

लाल किताब चंद्र खाना नंबर 11


लाल किताब 

चंद्र खाना नंबर 11 


होते हुए भी न के बराबर, निरपेक्ष (जिससे कोई अपेक्षा न हो) शुन्य सामान, मंदा

दिए दूध है पूत दुनियाँ में मिलता |
नहीं दिल तू खाक दुनिया में जीता |

साथ पापी या शत्रु साथी, केतु मंदा खुद होता हो |


नेक हालत में

1) अगर शनि उत्तम हो तो दूध की खैरात से दूध, पूत संतान धन बढ़ती होगी | गुजरी हुई घटनाओं की याद, सांसारिक सुख, मकान, आयु सम्बन्धी आदि का |

2) जब गुरु उत्तम हो तो धन दौलत उत्तम होगा |

3) जब सूर्य, बुध चंद्र के घर नंबर 4 में हो तो आय के सम्बन्ध में शांति, माकूल (ठीक) कमाई का स्वामी होगा |   

4) जब बुध खाना नंबर 5 में हो तो रिश्तेदार तथा आयु बल्कि दोनों जहान का नेक प्रभाव होगा |

5) जब वर्षफल में चंद्र खाना नंबर 1-2 में आए तो जन्म कुंडली के खाना नंबर 11 का चंद्र अति उत्तम फल देगा और राजदरबार में औसतन 12 साल खूब धन मिलेगा |

चंद्र खाना नंबर 1 में आएगा 11, 23, 36, 48, 57, 72, 84, 94, 105, 119 
चंद्र खाना नंबर 2 में आएगा 4, 17, 27, 47, 55, 69, 81, 95, 103, 115

मंदी हालत में

1) चंद्र इस घर में निरपेक्ष नाममात्र ही होगा | कभी तूफ़ान जोर की लहरों से भरा हुआ समुन्द्र और कभी ऐसा जैसे उसमे पानी तक न हो बल्कि खाली जमीन, बाकी बची रेत तक की चमक न हो |

2) केतु का फल अब मंदा होगा | दादी पोते का झगड़ा होगा यानि टेवे वाले की माँ (चंद्र) के होते हुए उसकी नर संतान (केतु) न होगी | दूसरे शब्दों में कहे तो टेवे वाले की माँ अपने पोते यानि टेवे वाले की नर संतान न देखेगी | माता की आयु लम्बी हो तो उसके जीवित रहते टेवे वाले की नर संतान पैदा ही न होगी | यदि किसी वजह से हो भी जाए और दादी कभी उसको देखे तो संतान बर्बाद या वह स्वयं पतिहीन या बर्बाद हो जाए | यदि दादी पहले ही पतिहीन या अंधी हो तो संतान बेशक कायम होगी | फिर भी लड़के की 12 साल की आयु में या शनि के समय तक दादी, पोता में से एक ही या दोनों ही न होंगे | घर में हैंडपम्प के पानी गिरने की जगह पर अक्सर पत्थर हुआ करता है | इस पत्थर (शनि) को टेवे वाले की माँ हर रोज धोती रहे या माता सिर और आँखे दूध से धोया करे तो विष (शनि) घटती जाएगी | या भैरों (शनि) मंदिर में दूध देना सहायक होगा | चूँकि चंद्र खाना नंबर 11 के समय केतु कमजोर ही होता है अतः सम्भोग के समय सोने (गुरु) की सलाख को आग में खूब लाल (मंगल) करके दूध (चंद्र) में बुझा लिया करे | यह अमल 11 (चंद्र खाना नंबर 11) बार करे | नर संतान या ताकत मर्दी, नर बच्चो तक उनकी लम्बी आयु के सम्बन्ध में यदि केतु निक्क्मा हो चुका हो यानि ऐसे व्यक्ति को दर्द जोड़ या गठिया आदि हो चुका हो या किसी ओर कारण से दूध पीना वर्जित हो तो यही गर्म किया सोना पानी में बुझा कर प्रयोग कर लेना मुफीद (उपयोगी) कारआमद (उपयुक्त)  होगा | फिर उस दूध का प्रयोग उन नुक्सो को दूर करेगा | यदि पौरष शक्ति में शक हो तो गुरु (सोना) यानि ऐसी दवाइयाँ जिनमे सोना या सोने का कुश्ता (पुरानी रासायनिक क्रियाओं द्वारा धातुओं को फुंकार तैयार की हुए भस्म) आदि शामिल हो, गई शक्ति को बनाएगा | चंद्र के साथ गुरु (सोना) हो तो दोनों कभी मंदे नहीं होते और न ही दुश्मन से मार खाते है |

3) शनि नंबर 3 से चंद्र को देखे तो माता बचपन में या या चंद्र की आयु में या शनि की आयु में मंदी सेहत, तबाही माली हालत या मर ही जाए |

4) जब खाना नंबर 3 मंदा हो तो बचपन मंदा और नीचे लिखी पांच बाते मंदा प्रभाव देंगी

1) बहन का जन्म या बुध की चीजे, बुध से सम्बंधित कारोबार        बुधवार
2) शादी चाहे अपनी या या अपने किसी सम्बन्धी की                    शुक्रवार
3) मकान बनाना, खरीदना, गिराना शनि के काम                         शनिवार
4) धन लेना या देना, किसी चीज का कारोबार से सम्बन्ध, केतु    सवेरे (केतु के समय)          
     की चीजे या केतु का काम
5) गुरु उपदेश सुनना सुनाना, गुरु चीजे काम से सम्बन्ध              पक्की शाम (राहु)

उपाय:

अच्छा होगा कि जब स्त्री को बच्चा पैदा होने का दर्द शुरू हो तो टेवे वाले की माँ वहाँ से किसी ओर जगह चली  जाए और 43 दिन तक न वो बच्चे को देखे और न ही हाथोँ में ले | यदि टेवे वाले की स्त्री के टेवे में भी चंद्र नंबर 11 में हो तो टेवे वाले की स्त्री की माता यानि उसकी सास भी इसी तरह 43 दिन के लिए दूर चली जाए |

5) केतु नंबर 3 से अपने शत्रु चंद्र को देखता हो तो कुआँ लगने पर माता की मौत, संतान की मौत, सफर (दरिया, समुंद्री) में हानि | किसी व्यक्ति के गुमराह करने से माल और जर का नुक्सान हो |

उपाय:

माता की मदद के लिए चंद्र की चीजे दूध के पेड़े या दूध जो तोल में इतना हो कि वो एक आदमी की पूरी खुराक हो 11 गुना करके बच्चो में बाँट दे यानि 11 X 11 = 121 पेड़े या इतना दूध जो 11 आदमियों के लिए काफी हो | यदि कोई वहम करे तो दरिया में गिरा दे |

      
S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant 

 



  

No comments:

Post a Comment