Saturday, 8 September 2018

लाल किताब सूर्य खाना नंबर 3


लाल किताब

सूर्य खाना नंबर 3

धन का राजा, स्वयं कमा कर खाने वाला
न देगी धोखा कुदरत, न ही किस्मत का कोई डर था
बजे बिगुल मंदा उसका, जब चलन खुद का बद था
बाप दादा चाहे गरीबी, या पडोसी मर गए | (जब 9-11 का मंदा प्रभाव हो)
लेकिन उम्र पिछली अपनी, माया जर न कम रहे | (जब चन्द्र उत्तम तो आखिरी उम्र यकीनी तौर पर उत्तम होगी )
जहर मंगल बद अब न कोई चलती, न ही बुरा बुध शुक्र हो
माया खड़े दिन चोरी लुटती, हुआ बुरा जब चन्द्र हो
मंदा असर बुध टेवे पापी, केतु मामो घर मारता हो
उम्र लम्बी अपनी ओर संतान की, सोया सूर्य चाहे जागता हो

नेक हालत में

धन का राजा, खुद कमा कर खाने वाला, पूरी ख़ूबसूरती का मालिक होगा | टेवे में अब चन्द्र का फल रद्दी न होगा ओर न ही अब मंगल बद होगा | बुध ओर शुक्र का फल भी उत्तम होगा | अपनी और अपनी संतान की आयु लम्बी होगी | न ही भाग्य मंदा ओर न ही कुदरत धोखा दे | दिनों की चाल, अक्ल से धोखा फरेब से कभी मंदा हाल न होगा ओर न ही दुखिया होगा | दिमागी काम से बुध का प्रभाव सदा नेक होगा | ज्योतिष विद्या, गणित विद्या सदा भली रहे | चोरी के माल से सदा दूर रहे | मंदा चाल चलन जातक की जिस्मानी तथा नसीब की ख़ूबसूरती को ख़राब बदनाम कर देगा |   
1)      आखिरी अवस्था में कभी निर्धन न होगा बल्कि आखिरी समय (जब चन्द्र उत्तम) में अपने कबीलों के सूर्य को तरक्की पर होता देखता जाएगा | चन्द्र की चीजे खासकर माता, घोडा आदि का फल नेक ओर उनकी लम्बी आयु का साथ हो |
2)      जब बुध साथ-साथी हो तो सूर्य की चीजे खाना नंबर 3 का सम्बन्ध जैसे दिन में पैदा हुई संतान, भाई भतीजे कभी मंदा प्रभाव न देंगे | मगर बुध के स्वयं की सम्बन्ध चीजो के नेक प्रभाव की शर्त न होगी |  

मंदी हालत में

1)      जब चन्द्र मंदा हो तो दिन दिहाड़े चोरी होगी चाहे सूर्य जागता हो चाहे सोया हो |
2)      जब 9 मंदा तो बाप दादा निर्धन होंगे
3)      जब नंबर 11 मंदा तो पडोसी बर्बाद होंगे |
4)      बुध या पापी मंदे हो तो केतु बर्बाद, अपनी संतान नहीं, मामा घर पर बुरा असर होगा

सूर्य का प्रभाव मंदा होगा जब चल-चलन मंदा हो या स्वयं मंदे काम करे | मगर भाग्य, कुदरत धोखा न देगा ओर न ही मंगल बद का टेवे वाले पर बुरा प्रभाव होगा | मंदे ग्रह का मंदा असर दूसरों पर जरूर होगा |


S Kuber RA
Jyotish Avharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant 

No comments:

Post a Comment