Sunday, 9 September 2018

लाल किताब चंद्र खाना नंबर 3

लाल किताब 

चंद्र खाना नंबर 3 


चोरी तथा मौत का रक्षक, उम्र का फरिश्ता जिससे मौत भी डरे

भरी माया होगी जहाजों का बेडा, पिए दूध स्वयं बहन भाई जो तेरा

बुध (लड़की या बहन) वास्ते या कमी संतान में चंद्र की चीजों का दान, केतु (लड़का) का जन्म दोहते का साथ, घर के सदस्यों की कमी पर सूर्य की चीजों का दान | राहु (ससुराल सम्बन्ध) नाग हानि (अनसुनी) शरारत कन्यादान शुक्र (स्त्री विवाह गाय का आना) चोरी धन बनावटी सूर्य की चीजे गुड़ रंग |

खाना नंबर 8 के मंदे ग्रह की आयु में या अपनी 8 साल की आयु में मंदे ग्रह से सम्बंधित चीजों से मंदी निशानी होगी |

अपनी लिखाई या खाना नंबर 8 की हालत चंद्र की नेक या मंदी तासीर बता देगी |
लिखाई कैसी हो  
क्या प्रभाव होगा
बड़ा और मोटा हर्फ़ (अक्षर)     
खुले दिल वाला
साफ़ - साफ़ पढ़ा जाने वाला
मजबूत तथा सख्त दिल वाला
लम्बी लम्बी लकीरे
बगैर सोचे समझे जल्दी करने वाला
सीधा साफ़   
कुदरती अक्ल वाला
बारीक
अच्छी लियाकत (योग्यता) वाला
गोल तथा बराबर के अक्षर
अच्छा फैसला करने वाला
अक्षर बुझा हुआ  
शर्मनाक डरपोक
खूबसूरत तथा फूलदार   
गप्पी

नेक हालत में

1)  चंद्र का सरोवर अब शांति का दाता और जगत माया का पूर्ण अलंकार तथा योगी होगा | साधू हो तो रिद्धि सिद्धि का मालिक | गृहस्थ हो तो धन दौलत का भंडारी | हर दो हालत में वह धनी अवश्य होगा या मर्दो की बरकत, आयु की वृद्धि, स्त्रियों के सेवा बल्कि पूजा होगी और तीनो काल उन्नति ही उन्नति होगी | मर्द स्त्री की आपसी सेवा उत्तम प्रभाव देगी | नंबर 3 का शुक्र अगर कुल (खानदान) को तारनेवाली लक्ष्मी तो चंद्र नंबर 3 साधना या रिद्धि सिद्धि का दाता और मालिक होगा | जन्म के गरीब या यतीम को चंद्र नंबर 3 की हालत में कुदरत की ओर से बड़े लम्बे हाथो से सहायता मिलेगी | और मजलूम (अत्याचार से पीड़ित) को एक दम आराम के सामन मिल जाएगे |    

इतना तो फल जरूरी देगा तीजे चंद्र
मौतों से बचा रहेगा, सब माल, जानो मंदिर

2) जब बुध उत्तम या चंद्र कायम हो तो सांसारिक मंदे प्यार से घृणा करने वाला, शिवजी की तरह मृत्यु पर भी काबू पा लेने की तरह ऊँची हिम्मत का मालिक होगा | न कभी रिजक की कमी होगी, न कभी चोरी होगी और लड़ाई में सदा जीतेगा | माता भी अब पिता की तरह क्योंकि अब चंद्र नंबर 3, गुरु नंबर 3 की तरह का काम देगा (बुध की उम्र में दोनों में से एक ही कायम होगा, अमूमन माता कायम होगी) | घर परिवार में मौते कम होगी या बेमौका कम होगी | चंद्र अब चोरी और मौत का रक्षक होगा जब तक पाप (राहु/केतु) मंदे न हो | बुध की पूजा शुभ होगी वरना नमकहराम दलाल या घर की बदनस्ल लोंड़िया (नौकर) दूध की कीमत में दूध देने वाला पशु भी साथ बिकवा यानि चंद्र का फल बहुत मंदा होगा |
 3) जब नंबर 7 - 11 खाली हो तो आयु के हर तीसरे दिन/मास/साल कभी बुरा प्रभाव न देंगे शुक्र उत्तम और मंगल कभी बद न होगा चाहे कही भी कैसा ही बैठा हो | अगर किसी कारण पुरुषों की कमी हो जाए तो स्त्रियों की कमी न होगी या स्त्रियाँ बुरी हालत में न होगी |
4) जब बुध मंदा हो और चंद्र वर्षफल में नंबर 1 में आए या बुध नंबर 11 में हो तो चंद्र और बुध दोनों ही उत्तम हो जाएगे | बाकी तीन बचने वाले मकान का भाग्य | (3-15-27-39-51-63-75-87-99-111) स्त्रियों की इस घर में पूजा और पालना होगी और वह उन्नति का कारण होगा और चंद्र नंबर 3 का खानदान पर उत्तम प्रभाव होगा |
5) सूर्य नंबर 1, शनि नंबर 11, बुध नंबर 5, गुरु नंबर 9 और नंबर 4 भला हो तो राजयोग माता पिता दोनों का सुख सागर उत्तम होगा और लम्बे समय तक उत्तम फल देगा | स्वयं शांति और धन का चश्मा चलता होगा |
6) जब पाप (राहु/केतु) उत्तम हो तो दूध और मिटटी हर दो के कारोबार भले, पशु पालन और पशुओं से लाभ होगा |
7) बुध 11 में हो तो आयु कम से कम 80 साल होगी |
8) मंगल 4 में हो तो गौर और खोज की शक्ति का स्वामी, दिली ख्याल, धन दौलत लम्बे पैमाने का चाहे दिल छोटा ही हो मगर बुद्धि अच्छी, नियत नेक, शरारत का ठीक जवाब देने वाला और हिम्मत रखने वाला होगा चाहे चंद्र नष्ट ही क्यों न हो चुका हो |

मंदी हालत में

1) खाना नंबर 8 के मंदे ग्रह की आयु या स्वयं अपनी 8 साल की आयु में मंदे ग्रह की चीजों से मंदी निशानी होगी | अब चोरी तो चाहे न होगी मगर धन हानि अवश्य होगी |
2) अव्वल तो मंगल बद होगा ही नहीं मगर शनि की मिलावट या स्वयं की चीजों या हालात के कारण या मंगल नष्ट करने से लड़की का पैसा (लड़की बेचनी) और बकरी का दूध छाती में जहर का प्रभाव देंगे | चोर की चोरी से डर कर घर में ताला लगा कर रखने की जगह आए मेहमान को अगर दूध नहीं तो पानी से खाली न जाने दे नहीं तो आयु की किश्ती में दरिया का पानी जले और उजड़े रेगिस्तान और वीरान जंगल की लम्बी रेत में जलता होगा |
3) धन की बरकत के वास्ते लड़की (बुध) की पैदाइश पर चंद्र की चीजे दबा देना शुभ होगा | बुध की पूजा अमूमन उम्दा वार्ना नमक हराम दलाल की तरह दूध की कीमत में दूध देने वाला जानवर साथ ही बिकवा देगा |
4) बलाएं बद से बचने की लिए राहु (ससुराल) के साथ या सम्बन्ध होने पर कन्यादान शुभ होगा |
5) घर के सदस्यों की गिनती बढ़ने के लिए तथा बलाएं बद से बचाव के लिए लड़के के जन्म पर (केतु) या सम्बन्ध पर सूर्य की चीजों का दान शुभ होगा |
6) वास्ते बचाव जर चोरी मौत जहमत के लिए शादी या गाय आने पर (शुक्र) बनावटी सूर्य से सम्बंधित चीजों का दान शुभ यानि वह चीजे जो सूर्य रंग की तो हो पर चमकदार न हो |
7) जब मंगल-बुध या मंगल 10 में हो और केतु 11 में हो तो माता और भाई के लिए चंद्र और मंगल से सम्बन्ध चीजों का बुरा प्रभाव होगा | जुदाई या रंजिश आदि हो | मगर फिर भी अपने लिए शुभ और परिणाम बुरा न होगा | मंगल का स्वयं का वह मंदा फल जो चंद्र नंबर 11 का हो सकता है (पूरा हाल चंद्र नंबर 11 देखे) यानि चंद्र नंबर 3 में होता हुआ भी वही फल देगा जो चंद्र नंबर 11 का है या जो चंद्र केतु का हो सकता है

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant 

No comments:

Post a Comment