Monday, 10 September 2018

लाल किताब चंद्र खाना नंबर 6


लाल किताब 

चंद्र खाना नंबर 6 



धोखे की माता और खारा (कड़वा) पानी

एवज तुझ को दुनियाँ है तेरा ही देती |
न हो पहले की गर, तो कर देख नेकी |


1) अकेला चंद्र तो जवानी उत्तम हो और किसी दूसरे ग्रह के साथ हो तो बुढ़ापा उत्तम |

2) शुक्र मंदा तो ससुराल खानदान मंदा होगा
    बुध मंदा तो माता खानदान मंदा होगा
    केतु मंदा तो पिता खानदान मंदा होगा

अस्पताल या मुर्दा घर में कुआँ लगाना सहायक होगा |

नेक हालत में 

1) जैसे करनी वैसी भरनी, नहीं की तो करके देख | उम्र 80 साल होगी | बोझ बराबर धन, जैसा मुँह वैसी चपेड़, अच्छे से अच्छा और बुरे से बुरा |

2) चंद्र का फैसला वास्ते मान सम्मान खाना नंबर 2 से होगा | चंद्र का फैसला वास्ते चश्मा रिजक खाना नंबर 4 से होगा | चंद्र का फैसला वास्ते आयु खाना नंबर 8 से होगा | चंद्र का फैसला वास्ते रात का सुख, गृहस्थी खाना नंबर 12 से होगा |

3) जब 2-4-8-12 सब ही घर उत्तम हो तो 6 दिन से तड़पते हुए (चन्द्र खाना नंबर 6) मुर्दे के समान इंसान के मुँह में पानी डालते ही उसे आराम आ जाए |

4) जब गुरु खाना नंबर 2 में बैठकर चंद्र को देखता हो तो अब चंद्र कोई ऐसा मंदा फल न देगा | फिर भी किसी कारण से माता का स्वास्थ्य निक्कमा या माया धन का, चंद्र की दूसरी चीजे काम, कारोबार, रिश्तेदार ठीक साबित न हो तो पिता (बृहस्पति) को दूध (चंद्र) पिलाना या धर्म स्थान में (बृहस्पति) चंद्र की चीजे दूध आदि देना उत्तम फल पैदा करेगा |

मंदी हालत में

1) जब 2-4-8-12 सब मंदे हो तो शुक्र और केतु भी भले न रहेंगे | पिता खानदान बर्बाद | माता खानदान पर बुरा प्रभाव 34 साल तक (चंद्र बुध के घर खाना नंबर 6 में) रहेगा |

2) बुध जब खाना नंबर 2 से या 12 से (उल्ट दृष्टि) चंद्र को देखे तो चंद्र भाग रद्दी, तकिया मुसाफिरा जीवन | आत्महत्या तक की नौबत मगर गरीबी कारण न होगा |

3) जब सूर्य 12 में हो तो स्वयं या स्त्री या दोनों एक आँख से काने होंगे |

4) मंगल 4-8 में हो और बुध चंद्र के साथ नंबर 6 में हो तो माता बचपन में ही गुजर जाए | अगर जीवित हो तो एक दूसरे के लिए दोनों मुर्दे से भी बुरे और मंदे प्रभाव के |

5) अगर मंगल 6 / 12 में हो और बुध नंबर 8 में हो तो टेवे वाला छोटी आयु का | अगर माता जीवित हो तो दोनों मुर्दे के सामान |

6) जब चंद्र को केतु बर्बाद करे तो चंद्र की आयु 6/12 /24 साल में धर्मार्थ कुआँ या कुऍं पर मुफ्त पानी पिलाने वाले का प्रबंध करना या आम लोगो के प्रयोग के लिए लगाना या खेती में लगाया हुआ कुआँ मंदा असर देगा | मगर अस्पताल या शमशान में लगाना वर्जित नहीं है | स्वयँ के आराम के लिए कुआँ कोई मंदा नहीं होगा | संतान, माता / पिता खानदान की आयु पर हमला होगा | उसकी चाँदी मिटटी के बराबर मूल्य देगी | धन दौलत धर्म ईमानदारी शारीरिक स्वास्थ्य मंदा, दूध का प्रयोग मंदा, रात को दूध पीना विष के सामान होगा |

उपाय : धर्म स्थान में कभी कभी चंद्र के मित्र ग्रहों (सूर्य, मंगल, गुरु) से सम्बंधित कोई न कोई चीज देते रहना या वैसे ही धर्म स्थान में जाकर सिर झुकना सहायक होगा | स्वास्थ्य के लिए दूध जरूरी हो तो केवल दिन में ही पिए | रात के समय दही - पनीर (शुक्र) शुभ रहेगा |

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant                

No comments:

Post a Comment