Wednesday, 10 October 2018

लाल किताब मंगल खाना नंबर 10


लाल किताब

मंगल खाना नंबर 10 


चींटी के घर भगवान् राजा

बिके घर से सोना तो हो दूध जलता |
रहा जब न चंद्र तो परिवार घटता |

नेक हालत में

1) चींटी के घर भगवान् आए की तरह परिवार को तारने वाला होगा | अर्थार्त जिस घर में जन्म लेगा वह घर पहले चाहे गरीब घराना हो मगर टेवे वाले के जन्म के बाद धनाडय हो जाएगा | और धन स्वयं पैदा करेगा | टेवे वाला कभी संतान रहित न होगा | दुनियावी शान का स्वामी होगा जब बड़ा भाई मौजूद हो | मंगल नंबर 10 के शेर की आँखों का स्वामी शनि होगा यानि कुंडली में अगर शनि अच्छा हो तो मंगल का फल बहुत उत्तम होगा |

2) भाई का जीवन भाग्य में माया, आय का आधार होगा | जितने ताये-चाचे अमूमन उतने ही भाई होंगे | धन, दौलत, परिवार देगा |  लम्बी आयु 96 वर्ष | अच्छी सेहत, गृहस्थी आराम, लड़ाई की शक्ति और साहस का पक्का होगा |

3) अगर चंद्र नंबर 4 में बैठा हो तो राज दरबार उत्तम फल देवे | दूध (चंद्र) में शहद (मंगल) की तरह सुखी जीवन होगा | परिवार बढे और घर में बरकत हो |

4) शनि साथ, साथी या शनि की मदद हो तो शेर से ज्यादा शरारती चीता होगा |

5) शनि नंबर 3 में हो तो घर-परिवार अच्छा होगा | जायदाद, मकान चाहे कितने हो पर नकद माया की कमी होगी |

6) नंबर 5 खाली हो तो सब असर उत्तम होगा |

7) दृष्टि आदि हर ओर से खाली और मंगल अकेला ही हो तो राजा के समान होगा | हर तरफ से उत्तम फल होगा

मंदी हालत में

घर से सोना बेचते ही दूध जलेगा और जब दूध गया तो संतान और कबीला बर्बाद होगा | अपने बड़ो से मिला सोना कभी न बेचे |

1) जब दुश्मन ग्रह साथ हो तो एक म्यान में दो तलवारे या एक जंगल में दो शेर या एक समय दो राजाओं के राज की भांति मंदा असर हो | बर्बाद करने वाला काला जादू हो |

2) शुक्र या चंद्र या पापी नंबर 2 में हो तो संतान बहुत देर से हो | हिरण का साथ या पालना करना नेक होगा | या फिर मंगल बद की सेवा सहायक होगी जैसे पूरा काला, काना या संतान रहित व्यक्ति |

5) नंबर 3,6 में चंद्र, गुरु या सूर्य हो और मंगल बद हो तो बुध मंदा फल देगा | उजड़े जंगल की तरह की हालत का स्वामी होगा | गुरु नष्ट, सूर्य बर्बाद, मंदा सोना, मंदी हवा जो जलाती फिरे | अपनी कमाई बर्बाद होगी | लड़के-पोते मरते हो और माता-पिता भी दुखी होंगे |

6) सूर्य नंबर 4 में या चंद्र नंबर 6 में हो तो टेवे वाला एक आँख से काना होगा जब माता घर का कुत्ता बने यानि टेवे वाला नाना के घर में रहने लगे |

7) शनि नंबर 4 में हो तो न चोर न डाकू फिर भी बिना किसी कसूर के चोरी के गुनाह की सजा पाए और कैद में जाए |

8) नंबर 5 में कोई भी ग्रह हो तो दुसरो के लिए मंगल बद की तरह असर देगा मगर टेवे वाला खुद आबाद रहेगा |

9) सूर्य नंबर 6 में हो तो लड़के पर लड़का मरे |

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant   

No comments:

Post a Comment