Wednesday, 10 October 2018

लाल किताब मंगल खाना नंबर 9

लाल किताब

मंगल खाना नंबर 9 


बड़ो से चलता आया सिंहासन | यदि बद तो नास्तिक और बदनाम |

बड़े भाई की ताबेदारी जो करता |
जमाना गुलामी न कोई तुझे कहता |

नेक हालत में

दम दमे में दम न हो चाहे*, खैर हो 3-5 की |
 बुध अकेला छोड़ के सब, उत्तम हो ग्रह चाल ही |  

*किस्मत के मैदान का शेर भागते हुए गीदड़ से मांग कर खाए

1) एक जंगल में दो शेर या एक जगह दो खानदानी बहादुर राजा इक्कट्ठे गुजरा नहीं कर सकते  मगर ऐसे टेवे में भाईयों से अलहदा होने से लंका जलने की तरह हालत होगी | और इक्कठे रहने से दो भाई भाग्य के मैदान में दो शेरों का जोड़ा होंगे | भाई की सेवा करना कभी गुलामी नहीं कहलाता इस लिए बड़े भाई के साथ रहना, उसकी सेवा करना, जीवन में तरक्की की नींव होगा | भाई से झगड़ा बर्बादी ही देगा | मंगल अकेला हो तो बड़ो से चलता आया शाही तख़्त जन्म से ही तैयार हो जाए | स्वयं संसारी न्यायप्रिय होगा | भाई की स्त्री किस्मत का आधार होगी | जितने बाबे उतने ही भाई होंगे |

2) शुक्र / चंद्र का फल नेक होगा जब शुक्र / चंद्र का साथ हो या दृष्टि सम्बन्ध हो जाए | सूर्य कुंडली में कैसा भी बैठा हो, उच्च और नेक फल का होगा | जद्दी मकान और बुजुर्गो के सम्बन्ध में सूर्य नंबर 2 का दिया हुआ नेक फल होगा |  खाना नंबर 3-5 अवश्य ही शुभ होंगे |

3) अकेला मंगल धन, दौलत, परिवार सब कुछ देगा जब मंगल का साथ हो यानि भाई और मंगल से सम्बंधित रिश्तेदार, चीजों का साथ हो | सूती लाल रंग नेक फल का होगा | गुजारा सदा उत्तम होगा | बहादुर शेर की तरह उजले भाग्य का स्वामी होगा | किसी के आगे हाथ न फैलाएगा |

4) माता-पिता की हालत का फैसला चंद्र (माता) और गुरु (पिता) पर होगा | जंगी खून और शाही जंगी धन से राजाओं जैसा पालन होगा और स्वयं उसी काम से राजाओं जैसी हालत का स्वामी होगा | संसार में राज्य तथ धन एकत्रित करने का सामान बहुत मिलेगा | जंगी खून और काम और जंगी शाही धन मदद करेगा | कर्म, धर्म आयु सब ही कुछ उत्तम होगा |

5) 13 साल की आयु तक माता-पिता की हालत उत्तम कर दे | और 28 साल आयु आते आते खुद राजा की गिनती का हो जाए | निर्वाह बहुत ही उत्तम होगा |

मंदी हालत में

1) अगर बुध मंदा हो और मंगल बद हो तो नास्तिक और बदनाम होगा | भाग्य के मैदान के शेर को अब गीदड़ से मांग कर खाना पड़े | माता-पिता दुखी और जंग लगे होंगे |

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrology
Lal Kitab Vastu Consultant
   

No comments:

Post a Comment