Sunday, 28 October 2018

लाल किताब राहु खाना नंबर 3

लाल किताब 

राहु खाना नंबर 3



आयु तक धन का स्वामी, गोली-बन्दूक लिए पहरेदार
स्याह रंग के रिश्तेदार | मंगल (शेर) के घर में अब राहु बिल्ली का जगह तेंदुआ होगा | यानि पेड़ पर चढ़ने की कला को फिर भी न भूलेगा |  

तरक्की की शर्त है पर तबदीली की नहीं |

अक्लमंद कभी तेरा शत्रु बनेगा |
बुरा यार अहमक (मुर्ख) से कमतर करेगा |

नेक हालत में

1) ऊँचे आसमान की चोटी तक सहायता करने वाला होगा | अमीर जायदादों वाला होगा | राहु अकेला ही होने की हालत में स्वयं आयु और धन का राखा | राहु हाथ में गोली-बन्दूक लिए पक्का निशानेबाज और चौकन्ना पहरेदार होगा | ऐसा आदमी कभी किसी से न डरेगा, शेर का शिकारी हाथी चाहे जंगल में अकेला ही क्यों न हो | बेधड़क हो कर सहायता करने वाला | अगर किसी का शत्रु भी हो जाए तो बेफकूफ मित्र से कम ही बुरा करने वाला और आखिर में भला ही करने वाला करने वाला होगा |

2) भविष्य में होने वाली किसी घटना या बात का उसे 2 वर्ष पहले ही स्वप्न में ज्ञान हो जाएगा | स्वप्न सच्चा होगा | त्रिलोकी के नर्क के जाल को काटेगा | निसंतान न होगा | लम्बी आयु और तरक्की | जागीरों का मालिक होगा | सुखिया होगा | शत्रु का सिर काटने के लिए कलम में तलवार से अधिक शक्ति होगी | सूर्य का प्रभाव अब दो गुना नेक होगा | आखिरी समय अपने परिवार के लिए जायदाद जरूर छोड़ कर जाएगा | कर्जा छोड़ कर न मरेगा | दुश्मन पर हावी रहेगा |

3) मंगल भी नंबर 3 में हो तो शाही सवारी का हाथी या राजा की गिनती का आदमी होगा |

4) जब शत्रु सूर्य, शुक्र, मंगल साथ-साथी तो भी शत्रु ग्रहों से मंदा न होगा और न ही उनसे मरेगा | शत्रु ग्रहों के प्रभाव में भी कोई खराबी न होगी | बल्कि सब और से सुखिया होगा |

मंदी हालत में

1) भाई-सम्बन्धी धन को बर्बाद करेंगे | धन उधार बतौर कर्जा लेकर मुकर जाएंगे या धोखा फरेब से तबाह करेंगे

2) मंदे समय चंद्र का उपाय करे |

3) कोई भी ग्रह नंबर 12 में या साथ-साथी सिवाय मंगल नंबर 3 के या कोई शत्रु ग्रह साथ हो तो राहु का फल तो मंदा न होगा पर 34 साल आयु तक बुध और केतु का फल मंदा होगा |  

4) जब सूर्य-बुध नंबर 3 में हो तो राहु का फल तो मंदा न होगा यानि टेवे वाले का सूर्य (जिस्म, राजदरबार) तो मंदा न होगा पर सूर्य-बुध की आयु में (बुध) बहन का सूर्य (पति, राजदरबार) वगैरा मंदा होगा | बहन, विधवा, दुखी हो | मगर टेवे वाले को हर तरह से मान मिलेगा |

कोयले से सम्बंधित काम ठीक रहेंगे मगर हाथी दांत के काम या पास रखना बर्बाद करेगा |  

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer

Lal Kitab Vastu Consultant

3 comments:

astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
> Astrology and  Horoscope 2024 




astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
राशियों के आधार पर 2024 में वाहन खरीदने का समय

astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Holiday List 2024

Post a Comment