Monday, 15 October 2018

लाल किताब बुध खाना नंबर 5

लाल किताब 

बुध खाना नंबर 5 


प्रसन्न | उसके मुँह से निकला ब्रह्म-वाक्य उत्तम होगा | मासूम की आवाज |

जुबान से पता नस्ल तेरी जो चलता |
उसे काबू फिर क्यों न तू अपने करता |   

चंद्र हो या नर ग्रह बैठे 9-3-11, बुध आ निकले पाँचवे, बाबे पोते तारां  | 

पाँच लड़कियाँ हो सकती है या पाँचवे नंबर पर लड़की पैदा हो |

नेक हालत में

1) ज्ञान का भण्डार | उसके मुँह से अचानक निकला वाक्य ब्रह्म-वाक्य का उत्तम और शुभ फल का होगा |

2) राजा को भी तार देवे | टेवे वाले के लिए धन और परिवार का दाता

3) अब  सूर्य और बुध दोनों का उत्तम फल होगा | चंद्र से सम्बंधित चीजे तारने वाली होंगी |

4) शनि का फल उत्तम होगा | जमीन-जायदाद 5 तक होगी | बाल-बच्चो की बरकत होगी |

5) संतान, स्त्री और स्वयं अपना भाग्य उत्तम जब अपना घर गौ-मुखी हो | सूर्य राजदरबार भी सहायता पर होगा | बुध का नेक फल साथ होगा |

6) जब बुध सोया हो यानि नंबर 5 खाली हो तो मनुष्यता वाला इंसान होगा | जद्दी मकान का असर हर तरह से उत्तम होगा | गृहस्थी, संतान की हालत हरदम उत्तम होगी |

7) जब सूर्य, चंद्र, गुरु नंबर 3-9 में हो तो 34 साल आयु के बाद भाग्य का सूरज चढ़ेगा |

8) जब चंद्र 1-2-4 में बैठा हो या वो 6-12 में मंदा हो रहा हो तो खाना नंबर 5 का बुध पांच खानो पर मंदा असर देगा | बुध 4-6-7-8-9 के ग्रहों को मार देगा |

9) जिस तरह गुरु बृहस्पति को ज्ञान (सूर्य) सहायक है उसी तरह लड़के (सूर्य) को तड़ागी (बुध) सहायता देगा | यानि अपने लड़के की कमर में तड़ागी बंधना शुभ होगा |  

तड़ागी : बच्चे की कमर पर बाँधने वाला काला धागा |


मंदी हालत में

1) 3-4-5-7-9 सब का मंदा असर और नंबर 1 के ग्रह की मिटटी ही बोलती होगी लेकिन चंद्र या गुरु 3-9 में हो तो उत्तम होगा |

2) चंद्र की चीजों से सहायता होगी | चंद्र की चीजे तारती होंगी | शुक्र (स्त्री) हर तरह से सहायक होगा | सूर्य की चीजों का फल उत्तम होगा | पिता (गुरु का पक्का घर) के लिए बेशक मंदा हो मगर संतान के लिए मंदा न होगा |

3) गले में ताम्बे का पैसा खजाने की बरकत देगा |

4) जब चंद्र या गुरु नीच या रद्दी हो और खासकर बुध चंद्र से पहले घरों में हो तो बुध जहरीला प्रभाव देगा | इंसान और पशु में सिर्फ जुबान (बुध) का ही फर्क होता है | मगर पता नहीं टेवे वाले की जुबान को क्या हो गया है यानि उसकी अपनी मंदी जुबान ही मंदे परिणाम का कारण होगी | 

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant

No comments:

Post a Comment