लाल किताब
बुध खाना नंबर 6
राजयोग, गुमनाम योगी और दिल का राजा
निकले सुखन मुँह से पूरा जो होगा |
जुबान मीठी तेरी भला दुसरो का होगा |
सुखन / सखुन : बोली हुए बात, भाषण, कथन
नेक हालत में
1) ऐसा टेवा अपने माता के पेट में आने के समय से ही अपना असर शुरू कर देगा |
2) बुध अब कुत्ते (खाना नंबर 6 केतु का पक्का घर) की तरह (नेक अर्थो में) हर समय मालिक के पीछे दुम (बुध) हिलाने वाला और वफादार लड़की की तरह उत्तम फल देगा | आखिरी समय जुबान बंद न होगी | जुबान से बोला अच्छा या बुरा शब्द जरूर पूरा होगा | हर कोई पूछता होगा कि टेवे वाले की जुबान, उसकी आवाज से कुल जमाना ही क्यों गूँज उठा |
3) स्वयं अमीर बनेगा और खिले हुए फूल तरह उत्तम जीवन होगा | गुमनाम राजा योगी और मन का राजा | खाना नंबर 2 या शुक्र की हालत पर बुध का आम असर जो होगा वह खाना नंबर 6 पर होगा | टेवे में जो भी ग्रह कायम या उत्तम हो (खासकर नंबर 2 वाला ग्रह) , बुध उस की नक़ल करेगा और उत्तम फल देगा | अमूमन जैसा शुक्र हो वैसा ही फल बुध का होगा |
4) बुध की जानदार चीजों की आयु हो सकता है कि छोटी हो जो जरूरी नहीं कि छोटी ही होगी मगर बुध की बेजान चीजे कभी मंदा फल न देंगी | टेवे वाला सब्र रखने वाला हो तो हरदम फलेगा | समुद्री सफर का परिणाम शुभ ही होगा |
5) दिमागी काम, व्यापार, विद्या से सम्बंधित काम नेक फल देंगे | अक्ल की बारीकी और दिमागी काम का पूरा फायदा मिलेगा | मगर दस्ती (हाथ से किये हुए मैन्युअल वर्क) काम, हुनरमंदी (स्किल्ड) आदि हल्का फल ही देंगे लेकिन मंदा फल न देंगे | झगड़ों का फैसला अपने हक़ में होगा |
6) खेती की जमीन से फायदा होगा | लिखाई और व्यापार का शुभ फल होगा |
7) ईमानदारी के धन की बरकत होगी |
8) शुभ कामो में बुध की चीजे (फूल, लड़की, कन्या) का शगुन शुभ होगा |
9) बुध का जाति फल बुध की जाति चीजों पर मंदा न होगा | बुध कुंडली के उत्तम ग्रह की नकल करेगा और कुंडली के उत्तम ग्रह का फल दो गुना नेक हो जाएगा |
10) जब बुध अकेला, दृष्टि से खाली हो तो चंद्र की जानदार चीजों के अलावा चंद्र का बाकी सब नेक फल होगा | छापाखाना, कागज आदि कामो से फायदा होगा |
11) जब शनि 9-11 में हो तो स्त्री अमीर घर की होगी |
12) खाना नंबर 2 में सूर्य, गुरु या शनि हो तो राजयोग, धन, जागीर और धर्म मर्यादा का स्वामी होगा | (इंटरनेट और प्रिंटेड किताब में खाना नंबर 1 लिखा है जो गल्त है)
13) गुर कायम हो तो राजयोग | कागजी काम, छापाखाना जो लोगो के काम आए जैसे अखबार, रसाले (मैगज़ीन, बुकलेट) छापना अच्छा फल देंगे | ईमानदारी का धन साथ दे |
14) पहली औलाद लड़की होगी |
मंदी हालत में
1) बुध अब भाग जाने वाली लोंड़िया (लड़की) की तरह होगा जो जाती हुई मालिक के लड़के को भी साथ भगा कर ले जाए | यानि टेवे वाला नमक हराम होगा | जिसका खाएगा, उसी का बुरा करेगा |
2) उत्तर दिशा का रास्ता या दरवाजा (जो नया बनाया होगा) मातम कुंड की तरह बुरा प्रभाव देगा | टेवे वाले की लड़की अगर जद्दी मकान से उत्तर दिशा (खाना नंबर 6) में ब्याह दी जाए तो कभी सुखी न होगी |
3) लालची हकीम हो तो खुद ही अपनी जड़ काटता होगा और बर्बाद होगा |
4) 34 साल की आयु में बुध, मंगल बद की तरह मंदा प्रभाव देगा | माता मर जाए या बर्बाद हो जाए |
5) शुक्र जब कुंडली में रद्दी हो और जब बुध मंदा हो तो दूध से भरा मिटटी का बर्तन बाहर वीराने में दबाने से लड़की की आयु में मदद होगी | अगर चंद्र मंदा हो तो गंगाजल की शीशे की बोतल, जिसका ढक्क्न भी शीशे का हो, खेती की जमीन में दबाना सहायक होगा |
6) मंगल नंबर 4 या 8 में हो तो माता छोटी आयु में गुजर जाए | घर-बार बर्बाद हो |
7) जब केतु मंदा हो और शुक्र नंबर 4 में हो तो संतान (केतु) 34 साल आयु बाद कायम होगी | स्त्री के बाएँ हाथ पर चाँदी का छल्ला सहायक होगा | टेवे वाला खुद दाएँ हाथ में डाले जिससे लड़की को मदद होगी |
8) गुरु चंद्र नंबर 2 में हो या गुरु नंबर 11 और चंद्र नंबर 3 में हो तो नजर कमजोर और शनि का अपना असर मंदा होगा | बुढ़ापे में मंदा हाल होगा आयु का समय अमूमन 90 साल होगा |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
7 comments:
Fantastic website, thank you for your diligent efforts. In point number 12 why are these planets in the 2nd house, what is the logic?
If you have read the grammar, you will understand why it should not in first house because from 6th house it will 8th aspect on 1st house which will do manda to Surya, guru or shani but if it will in 2nd house it will give good influence to 6th house budh by it 25% drishti.
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
> Astrology and Horoscope 2024
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
राशियों के आधार पर 2024 में वाहन खरीदने का समय
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Holiday List 2024
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Aries Love and Relationship Horoscope
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Vastu consultant near you
Post a Comment