Tuesday, 9 October 2018

लाल किताब मंगल खाना नंबर 7


लाल किताब

मंगल खाना नंबर 7 


मीठा हलवा | विष्णु पालना | अगर मंगल बद तो मनहूस |

मिलेगा सब कुछ, जो दरकार घर में है |
शर्त सिर्फ इतनी कि दुबारा न तलबे |

नेक हालत में

1) भाग्य की तराजू तोलने वाला छुपा देवता अगर देगा तो बेशुमार धन दौलत देगा वरना खाक ही उड़ती होगी | अर्थ यह है कि मध्यम दर्जे का जीवन न होगा |यानि या तो बहुत धनी या फिर बहुत गरीब |

2) मीठे हलवे, रोटी या पकवान से भी अधिक मीठा यानि उत्तम जीवन होगा | अगर उत्तम हुआ तो बहुत धनवान, अच्छे परिवार वाला होगा वरना संतान रहित होगा | भाई की औलाद यानि भतीजे की पालना करना शुभ होगा | अगर बड़े भाई की संतान हो तो और भी उत्तम होगा | स्त्री सुख पूरा होगा | छोटा वजीर होगा | धर्मात्मा और नेक इंसान होगा | किसी के दुःख के समय रोते हुए इंसान को ढाढस बँधाकर, साहस और मदद देकर हँसाने वाला इंसान होगा |

3) विष्णु भगवान् की तरह पालना करने वाला होगा | सांसारिक न्यायप्रिय होगा | मगर सोहबत का असर कभी खाली न होगा | राज हुकूमत बढ़ता होगा | गणित में प्रवीण होगा | वजीरी खून का सम्बन्ध होगा | जागीर और दौलत की बरकत होगी |

4) गुरु या शुक्र नंबर 1 में हो तो ठाठ-बाट होंगे | लम्बी जागीरों का मालिक होगा | जिस भी चीज की इच्छा हो वो एक बार तो जरूर मिलेगी | मगर दूसरी बार या बारबार मिलने की शर्त न होगी |

मंदी हालत में

1) मंगल 7 वे सब कुछ उत्तम, धन दौलत परिवार ही सब, सब का सब ही रद्दी होगा बुध मिले मंगल से जब (बुध नंबर 1-7-8 में हो)

2) जब मंगल बद हो या बुध नंबर 1-7-8 या किसी और जगह मंदा हो रहा हो तो मनहूस मंदी हालत कोढ़ से कम न होगी खासकर जब खुश्क कुऍं का साथ हो या बुध का साथ हो जैसे बुध के सम्बन्धी, रिश्तेदार, काम, व्यापार आदि | बहन जल्द बेवा हो जाए और टेवे वाले के साथ रहने लग जाए तो टेवे वाला संतान रहित हो जाए | बुध की मंदी चीजों का साथ मंदे प्रभाव का सबूत देगा | मसलन विधवा बहन या साली, भतीजी, भाभी, बुआ, दोहती, पोती का साथ ही रहना | मुफ्त मिली कलम, मकान में चमकादड़, चौड़े पत्तो के वृक्ष, थोहर का पौधा, तोता या मैना, खुश्क फूल, कलीगिरी के काम, सफेदी का काम, दूसरी चीजों का ठप्पा, भोंडी (सींग रहित) गाय या बकरी, खाली बाँस, खुश्क घाँस के अम्बार, शराब कबाब, सीढियाँ बार बार बनाकर गिराना, ढोलक या तबले का हर समय बजना बतौर अपने शौक में, सब ही मंदे परिणाम देंगे | मगर शनि का उपाय, छोटी से दिवार बनाकर गिराते रहना सहायक होगा |

3) खून मंदा या जिस्म की खराबी हो तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय लेकर तंदूर में जली ईंट (शनि) और दही की लस्सी (शुक्र) ठीक ढंग से प्रयोग करना सहायक होगा | जब भी कभी बहन घर पर आए, मीठे से खाली न जाए | अगर विधवा बहन को साथ रखने की मजबूरी हो तो बहन को सुबह मीठा देकर काम शुरू करना सहायक होगा | अच्छा यही है को टेवे वाले से अलग रहे | घर में ठोस चाँदी रखने से परिवार की बरकत होगी |

4) जब बुध - शनि 6-7 में हो तो पराई मौत अपने सिर पर लेगा | पूरा मंगल बद का असर होगा | मगर अपने परिवार की पालना करने वाला होगा | भतीजे अपने भाग्य की मदद की नींव होंगे |               

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrology
Lal Kitab Vastu Consultant

No comments:

Post a Comment