लाल किताब
केतु खाना नंबर 12
ऐशो आराम, जद्दी विरासत
भरे जर कबीला चाहे बच्चो से तेरा |
ऐवज घर गुरु का तू किस जन्म देगा |
नेक हालत में
1) तरक्की की शर्त है तबदीली की नहीं |
2) केतु जब नंबर 12 का फल जाहिर न करे तो नंबर 2 ससुराल में या नंबर 2 का फल देगा | निशानी नंबर 2 के सम्बंधित चीजों से होगी और गुरु के ग्रह की तबियत होगी | आदमी के यहाँ संतान के जन्म दिन से या संतान की 24 साला आयु से इज्जत तथा धन खूब जमा होंगे | ऐशो आराम तथा धन होगा |
3) शनि, शुक्र, गुरु और केतु चारो का फल उत्तम मगर मंगल यानि बड़ा भाई, ताया और मामा की सहायता न होगी | सिर्फ लड़का ही तारेगा | तरक्की की शर्त होगी | मकान, सफर का फल उत्तम होगा |
4) भरने लगे तो एक झोले में ही कबीला भर दे | नर संतान 6 से 12 जो सेहत और दौलत में उत्तम हो चाहे 12 में दुश्मन ग्रह साथ हो बशर्ते केतु सेवा या केतु कायम रखे |
5) मंगल और राहु हसद (ईर्ष्या) करेंगे यानि उनसे सम्बंधित चीजे, रिश्तेदार मदद न करेंगे | मगर केतु से सम्बंधित चीजे, रिश्तेदार (लड़का) हर तरह से बरकत देंगे |
6) खाना नंबर 6 खाली हो तो दौलतमंद परिवार का मालिक, जद्दी विरासत कुदरती हक होगा | केतु का फल उच्च होगा | गृहस्थी सुख में हर तरफ बरकत होगी | खुद अपना आप, अल-औलाद, रिश्तेदार सभी गुलजार में शानो शौकत जब तक ऐश पसंदी कायम रखे |
मंदी हालत में
1) टेवे वाले पर मंदा असर न होगा |
2) औलाद नरीना शक्की, केतु बर्बाद |
3) खाना नंबर 6 में जब राहु के साथ उसके दुश्मन ग्रह हो तो औलाद बर्बाद या नदारद होगी |
मंगल हो तो 28 साल उम्र तक औलाद नदारद
चंद्र हो तो 32 साल तक
सूर्य हो तो 42 साल तक
शुक्र हो तो 25 साल तक औलाद नदारद |
मगर ऐश पसंद तबियत हो तो औलाद की बरकत होगी और केतु मंदा न होगा | ऐसा आदमी मंगल बद के इंसान से मिलता जुलता होगा |
अगर राहु के साथ बुध हो जो केतु का शत्रु है तो भी केतु मंदा न होगा |
4) जब नंबर 6 में राहु के साथ दुश्मन ग्रह हो या नंबर 2 में उनके दुश्मन ग्रह हो या नंबर 2 में चंद्र हो और केतु का असर दूसरे ग्रहों की वजह से नेक हो तो केवल 2 लड़के होंगे |
5) किसी लावल्द इंसान से मकान या जमीन खरीदे तो टेवे वाला भी लावल्दी से दूर न होगा |
6) जब चंद्र नंबर 2 में हो तो दोनों में से केवल एक का असर अच्छा होगा | चंद्र नंबर 2 भी देखे |
7) टेवे वाला अगर कुत्तो को सताए तो केतु मंदा फल देगा | औलाद की मंदी हालत होने पर राहु का उपाय सहायक होगा | अगर माली कष्ट हो तो दूध में अंगूठा डाल कर चूसना मुबारिक होगा |
8) स्त्री के टेवे में स्वयं केतु का प्यार या सम्बन्ध सहायक होगा | औलाद के विघ्न को कुत्ता बर्दाश्त करेगा यानि कुत्ते पर कुत्ता मरेगा | 11 कुत्ते तक मर सकते है मगर संतान जीवित रहेगी | एक कुत्ता मरने के बाद 40-43 दिन के अंदर-अंदर दूसरा कुत्ता पाल ले | पूरा काला कुत्ता पालना जायदा शुभ होगा | काला-सफ़ेद दो रंगा भी नेक होगा |
S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
4 comments:
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Cancer Daily Horoscope
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog
Online Puja
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Celebrity Biography
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
best vastu astrologer in India
Post a Comment