Saturday, 3 November 2018

लाल किताब केतु खाना नंबर 2

लाल किताब 

केतु खाना नंबर 2 


आसूदा (समृद्ध, खुशहाल, आरामदायक, निश्चिंत, सुखी, तृप्त) हुक्मरान, मुसाफिर 

हुई पैदा औलाद हर घर जो तेरी |
बुढ़ापे में तुझे कौन देगा दिलेरी |

केतु दूजे गोबर गाय, ब्रह्म गुरु अस्थान हो | 
माता को बेशक न तारे, औरत का अभिमान हो |

तबदीली की शर्त जरूर होगी मगर तरक्की की शर्त नहीं |

नेक हालत में

1) हर नया सफर तबदीली पर हो, नई दिशा की ओर होगा | यदि पहले दक्षिण की और चले तो वापिस पश्चिम में ठहरे, फिर पूर्व में आए | चाहे भाग्य घूमता हुआ है मगर हाकिम मुसाफिर, सफर खुश्की का बहुत होगा और तरक्की देगा |

2) शुक्र भाग सदा उत्तम रहे चाहे शुक्र स्वयं कैसा भी बैठा हो | चंद्र का प्रभाव उत्तम होने की कोई शर्त नहीं |

3) चाहे चंद्र उच्च ग्रह के समान और बरसते पानी का स्वामी क्योँ न हो, राजदरबार में खिताब मिले, लाखो की आई-चलाई पर भी कलम चले मगर धन जमा न होगा | सिर्फ दलाली की तरह अपना हिस्सा लेता रहेगा | केतु अब शुक्र, गुरु की नकल या नकली सोने और रंग-बिरंगी रोटी की तरह किस्मत का दर्जा या जैसा गुरु हो वैसी ही हालत माया धन दौलत की होगी | जैसा शुक्र हो वैसा ही हाल, गृहस्थी गुजरान का होगा |

4) नंबर 8 खाली और केतु हर तरह से अकेला हो तो सफर और हुकूमत चाहे अधिक हो मगर हर तरह से उत्तम फल और हर और तरक्की हुक्मरान आसूदा | माथे पर तिलक कुदरती सहायता देगा या माथे पर तिलक की जगह केतु का निशान, त्रिपुण्ड शुभ होगा |

5) सूर्य नंबर 12 में हो तो 24 साल आयु केतु की मियाद के बाद खुद कमाई करने वाला और बारौनक जीवन होता चला जाएगा |


मंदी हालत में

1) हर घर में औलाद बनाए जाने से बुढ़ापे में कोई बच्चा सहायक न होगा |

2) राहु के अलावा नंबर 8 में कोई भी ग्रह खासकर केतु के शत्रु (चंद्र या मंगल) हो तो नंबर 8 वाले ग्रह से सम्बंधित प्रभाव के समय (जैसे गुरु हो तो 16, सूर्य तो 22 वगैरा) पर जहमत बल्कि अल्पायु ही लेंगे |     

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer

Lal Kitab Vastu Consultant

1 comment:

astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Astrological Forecast

Post a Comment