लाल किताब
केतु खाना नंबर 5
अपनी रोटी के टुकड़े के लिए गुरु का निगरान
हुए नेक थे जब जवानी के चढ़ते |
मिले पोते इतने न थे जितने लड़के |
नेक हालत में
1) उठती जवानी के समय नेक होवे तो पोतो की संख्या अपने लड़को से अधिक होगी | केतु का फल अपने लिए उत्तम होगा | लड़को की हालत, आयु गुरु पर होगी | 24 साल की आयु तक रोटी के लिए गुरु का निगरान होगा | बाद में स्वयं उत्तम होगा और गुरु की शर्त न होगी या हट जाएगी |
2) गुरु, सूर्य या चंद्र 4-6-12 में हो तो नर संतान पांच से कम न होगी |
3) जब शनि नंबर 9, शुक्र नंबर 4 में हो तो पूरी मच्छ रेखा (माली) कायम होगी | अब शनि संतान के सम्बन्ध में कोई मंदा प्रभाव न देगा | न ही दो स्त्रियों का झगड़ा होगा यानि शुक्र नंबर 4 की दो स्त्रियों की शर्त न होगी | संतान की सँख्या एक ही स्त्री से 9 लड़के और 3 लड़कियां होंगी |
मंदी हालत में
1) जब गुरु मंदा हो तो टेवे वाला स्वयं तो बहुत सुंदर था मगर पता नहीं वो सुंदरता जवानी में कहाँ गयी | संतान के लिए मंदा और लड़को को साँस (दमा) की बीमारी और 45 साल तक केतु का मंदा हाल होगा | बेशक लड़के कितने भी पैदा हुए हो मगर जीवित शायद ही होगा | घर में कुत्ते के रोने की आवाज आए |
2) जब टेवे में पितृ ऋण हो तो केतु का गृहस्थी प्रभाव मंदा ही होगा | चाहे केवल दो ही लड़के जीवित हो मगर वो पूरी तरह से सुखिया और सुख देने वाले होंगे |
3) चंद्र या मंगल 3-4 में हो तो केतु का प्रभाव मंदा होगा | टेवे वाला गरीब होगा | उसके पशु बीमार होंगे | मंदी हालत होगी | चंद्र / मंगल की चीजों का दान उत्तम होगा | जैसा धर्म ईमान, वैसी ही संतान की हालत होगी |
4) शनि 5-9 में हो तो तीन लड़के नष्ट होने पर 36 साला आयु तक फिर तीन अवश्य कायम होंगे खासकर जब च्नद्र / मंगल भी 3-4 में हो |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
5 comments:
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Astrological Forecast
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Leo Love and Relationship Horoscope 2024.
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog
Online Puja
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Celebrity Biography
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
best vastu astrologer in India
Post a Comment