लाल किताब
केतु खाना नंबर 9
इंसान की जुबान समझने कुत्ता | बाप का हुक्म मानने वाला बेटा |
माता-पिता अहसान हम पर जो करते |
आयु गुजरे सारी ऐवज उनको भरते |
केतु कायम स्वयं पिता को, तारता नहीं वो मामा को |
नेक हालत में
1) तरक्की की शर्त है, तबदीली की नहीं | दस्ती मेहनत से धन कमाएगा | कुत्ते की वफ़ादारी और सुअर की बहादुरी, हर दो सिफ़्त का मालिक होगा | ये सिफ्ते उसकी औलाद में जरूर होंगी | केतु की जाति अच्छी या बुरी हालत का फैसला गुरु की हालत पर होगा |
2) दस्ती मेहनत के कारोबार (हुनरमंदी वगैरा) से अमीर होगा | केतु पालन, या संसार के तीन कुत्तो का पालन करने से बढ़ेगा |
3) शुक्र, शनि और गुरु का उम्दा फल और नंबर 2 का हर एक ग्रह चाहे शत्रु चंद्र ही क्यों न हो, उत्तम फल देगा |
4) खाना नंबर 7 के ग्रह की आयु गुजरने के बाद केतु का प्रभाव और भी उत्तम हो जाएगा | नामर्दो को मर्द बनाना और लावल्दो को औलाद देने के सम्बन्ध में ऐसे व्यक्ति का आशीर्वाद ईश्वर के आशीर्वाद से कम न होगा | घर में गुरु के चीजों को कायम रखना बहुत ही नेक होगा जैसे सोने की चौकोर ईंट, केसर वगैरा | शरीर पर सोना डालना, कानो में सोना डालना बहुत उत्तम | ऐसा करने से केतु से सम्बंधित चीजों का प्रभाव नेक होगा जैसे रीढ़ की हड्डी, कान, जोड़, पाँव, घुटने वगैरा |
5) घर में रखे सोने के बराबर सोना बढ़ता जाएगा इसलिए घर में सोना खरीद कर जरूर लाए | अपने बड़ो जैसे पिता आदि से मिला हुआ सोना बहुत नेक फल का होगा | अच्छा यही होगा की सोना न बेचे क्योंकि घर में रखे सोने के बराबर सोना बढ़ता ही जाएगा | अपनी संतान, आने वाले अगले साल का हाल कैसा होगा, बताने वाली होगी यानि टेवे वाले को अपने पुत्र की सलाह बहुत काम आने वाली होगी | टेवे वाले को नेक सलाह देने वाले जरूर मौजूद होंगे | परदेस में अधिक रहेगा | आदमी की बोली समझने वाला कुत्ता | बेटा अपने बाप (टेवे वाले का) का हुक्म मानने वाला होगा | माता-पिता का एहसान सारी उम्र न भूलेगा | सोना दोगना हो कर बढ़ता जाए जैसा 1+1 = 2, 2+2 = 4 वगैरा |
6) पिता को जन्म से ही तारता होगा | 12-24-48 साल आयु तक उच्च हालत कर देगा | नर संतान चाहे कम 3 तक होंगी मगर उत्तम हालत की होंगी |
7) चंद्र नेक हो तो माता खानदान को तारता होगा |
8) गुरु या राहु उत्तम या नंबर 2 उत्तम हो तो पिता खानदान को तारेगा (मंत्री समान हो)
मंदी हालत में
1) मामा की जड़ काट देगा और उनका खाना ख़राब करेगा |
2) शत्रु ग्रह नंबर 3 में हो (चंद्र या मंगल) तो नर संतान मरती जाए |
3) जब शुक्र मंदा हो तो चोर-डाकू फिर भी मंदा हाल होगा |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
1 comment:
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Celebrity Biography
Post a Comment