लाल किताब
शनि और केतु
ऐसा शख्स नर औलाद पैदा करने के ताल्लुक में बहुत ज्यादा होगा या ऐसा शख्स नर औलाद की पैदाइश में बहुत ज्यादा तादाद का मालिक होगा |
दोनों इक्क्ठे मुबारिक मगर किस्मत का फैसला निस्फ़ उम्र गुजरने पर होगा (टेवे वाले की) | शनि के साथ केतु नेकी का फरिश्ता होगा | जब कोई तीसरा ग्रह मिले तो तीनो का फल मंदा होगा | दोनों मुश्तरका इस्तक़लाल (दृढ़ता, मजबूती) होगा | और उनका सबूत किसी ऐसे जानवर मवेशी के आ मिलने से होगा जो के माथे से सफ़ेद मगर उसका बाकी जिस्म में कोई रंग होगा | ऐसे टेवे वाले के लिए दरअसल मवेशी वही मुबारिक होगा जो सिर्फ एक रंग का होवे | दो रंगो में शरारत का झगड़ा छुपा हुआ करता है | खासकर माथे सफ़ेद वाले में | मगर घोडा इस वहम से बरी होगा |
नेक हालत में
खाना नंबर 6
उर्ध्व रेखा जब पीठ पर पाता, उम्र 70 तक चलती हो |
असर दोनों का हरदम उम्दा, गुजरान भली सब होती हो |
पीठ में उर्ध्व रेखा (पीठ पर गर्दन से शुरू हो कर नीचे टट्टी की जगह तक एक लम्बी सी लकीर हो जो पीठ को दो भागो में तकसीम करती हुई मालूम हो) उम्र 70 वर्ष से कम न होगी |
खाना नंबर 8
मौत नक्कारा है बंद गिनते, नजर रहम खुद करता हो |
जुदा-जुदा गो ख़्वाह लाखो मंदे, मिलते असर दो उम्दा हो |
जुदा-जुदा जो मंदे मगर अब दोनों उत्तम और मौतों से बचाव होगा |
खाना नंबर 9
असर मुबारिक उत्तम होता, भारी कबीला पाता हो |
धन-दौलत शहाना उसका, माया सागर सुख लम्बा हो |
पूरी सदी तक उत्तम गिनते, पोते पड़पोते देखता हो |
बाप बुजुर्गां हो सब फलते, मामू बुरा नहीं करता हो |
निहायत भारी कबीला, धन-दौलत शहाना, खूब शान की उम्र और सुख सागर का अरसा लम्बा होगा |
पुश्तदर पुश्त पूरी सदी तक नेक होगा |
बाकि घर अपना अपना फल होगा |
मंदी हालत में
खाना नंबर 8
तकब्बुर (घमंड) खुद पसंदी का मालिक होगा | और अपने से अच्छा किसी को भी न समझता होगा | (जब मंगल बद से मुश्तरका हो)
बाकी घर अपना अपना फल होगा |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment