लाल किताब
बृहस्पति खाना नंबर 11
शनि का राज्य (ईमान से खाली) के समय सिवाए धर्म बाकी सब कुछ
बल्कि कफ़न तक पराया, खजूर के पेड़ की भांति अकेला
कफ़न दुसरो पर जो तु देता रहेगा
बिना कफ़न घर से न बाहर मरेगा
1) मंगल
3 में हो तो घर की मौतों से दुखिया | बुध नंबर 3 में हो तो अच्छी कमाई करता हुआ भी
करजाई होगा |
2) ऐसे
मनुष्य से किसी को लाभ न होगा विशेषकर जब नंबर 3 खाली हो | आमतौर पर अपने लिए नंबर
3 खाली उत्तम होगा | नंबर 3 में मित्र हो तो 23 साल की आयु में मदद देंगे |
3) जातक
अगर अपना जीवन धर्म पालन से बिताए ओर लंगोट का पक्का हो, पराई स्त्रिओ से सम्बन्ध
न बनाए तो गुरु 11 गुना नेक फल देगा |
4) चाल
चलन गन्दा हो तो गुरु ऐसा फल देगा जैसे जातक पेशाब से नहाया हो |
नेक हालत में
अपने भाग्य का शुभ प्रभाव, गरीबों पर दया, धर्म पालन उपदेश
से होगा | जब तक घर में एक साथ रहकर काम करता जाए तो ख़ुशी से निर्वाह करने वाला
परन्तु जब खजूर के पेड़ की भांति अकेला रह जाए तो गुरु मंदा हो जाए | पिता के रहने
तक सांप भी सजदा करे | मगर ज्यों ही पिता का साया उठा, मर्द की माया, राजा, साधू,
वृक्ष सबका साया उठ जाएगा | संक्षेप में पिता लाखोपति होते हुए भी मरते समय जातक
के लिए कुछ भी न छोड़ कर मरे | पिता से कोई धन लाभ न हो | खुद्दारी मगर इर्ष्या से
बुरी (शनि से सम्बंधित) | गुजरा हुआ समय याद आना (चन्द्र से सम्बंधित) | धर्म,
अदालत, दरबार का मालिक राजा जहाँ शनि भी पहले गुरु की कसम खाकर बैठा है | इसलिए
धर्म पालन से धन के भण्डार ओर गुरु का प्रभाव 11 गुना उत्तम होगा | किए हुए वचन,
वायदे पुरे करने से उत्तम हालत होगी |
1) खाना
नंबर 3 खाली हो तो गुरु सोया हुआ होगा | फैसला शनि पर मगर टेवे वाले के लिए फिर भी
हर समय उत्तम होगा |
2) खाना
नंबर 3 में गुरु के मित्र सूरज, चन्द्र, मंगल हो तो 23 साल ऐश के बाद फिर अंधेरी
रात हो जाएगी अतः गुरु को कायम रखना जरूरी होगा |
3) खाना
नंबर 5 में गुरु के मित्र हो तो अपना ही कोई भाई बन्धु मिलने - मिलाने से भाग्य
उदय होगा | 12 साल ऐश के होंगे फिर प्रायः मंदा जो जरूरी नहीं कि हो |
4) सूरज
1-4-5 में हो तो सूरज यानि राजदरबार या आग के काम से कमाया ताम्बा भी उसे सोने का
काम दे | गुरु नंबर 10 की तरह अब गुरु नंबर 11 का भी मंदा असर यदि कुछ भी हो तो
पिता के बजाए बाबा पर होगा |
5) राहू
नंबर 9 में बैठ जाए तो गुरु चुप होगा मगर गुम न होगा |
6) बुध
उत्तम हो तो जैसे बुध नंबर 6 में हो तो गुरु का मुफ्त माल नदारद मगर खुद पैदा किया
हुआ अवश्य होगा ओर ज्यादा धनी होगा |
7) शनि
उत्तम हो तो चाहे पिता की मदद न होगी मगर वह स्वयं सदा प्रसन्नता से गुजर करेगा ओर
उत्तम हाल होगा |
8) शनि
साथी हो, बुध नंबर 2 में या शनि 10 में तो शनि ओर गुरु दोनों का फल उत्तम होगा
मंदी हालत में
अमूमन बुध (बहन – बुआ) का फल मंदा होगा | धर्म विमुख राजा की
भांति स्वयं वह किसी को लाभ न दे मगर टेवे वाले की अपनी हालत उत्तम होगी | पिता की
मृत्यु के बाद मच्छर से भी न लड़ पाने की शक्ति रहेगी | चाल चलन मंदा हो तो गन्दी
नाली में नहाए होगा | इश्क के सम्बन्ध में सुंदर मिटटी तक भी न पाएगा | परिवार
चाहे कितना हो, कफ़न पराया ही मिलेगा, विशेषकर मंदे ग्रहों के रिश्तेदार की मौत पर
कही बाहर जाकर मरेगा | अतः दूसरों की मौत पर कफ़न दान करना उपाय है |
1) चन्द्र
नंबर 1 में हो या गुरु सोया हो या दृष्टि आदि के सम्बन्ध से मंदा हो रहा हो तो इर्ष्या,
इश्क की अधिकता से तबाही होगी | गन्दी
आदते होंगी | उसका सोना मंदी मिटटी की तरह बिक जाएगा | क्योंकि इश्क गुरु की शक्ति
को जला देगा |
2) बुध
नंबर 6 में हो ओर चन्द्र नंबर 2 में हो तो बुढ़ापे में मंदा हाल | आयु का 90 वा साल
मंदा | आंखे कमजोर ओर शनि का अपना प्रभाव मंदा होगा |
3) खाना
3 मंदा हो या 3 में मंगल हो तो गुरु की पहली उम्र का फल शक्की होगा | घर की मोतो
से दुखिया मगर ससुराल के लिए उत्तम |
4) बुध
3 में हो तो अच्छी आमदन होते हुए भी करजाई | पिता से दुखी होगा |
5) शुक्र
चाहे कितना भी उच्च हो पर स्त्री दुखिया होगी |
6) चन्द्र
अगर कुंडली में मंदा हो तो मंगल, गुरु, शनि तीनो का फल मंदा होगा |
7) बुध
दबाया या मंदा हो तो धर्म को बेचने वाला चाहे राजा ही क्यों न हो | किसी को जातक
से लाभ नहीं मगर अपनी हालत अच्छी हो |
8) नंबर
3 खाली हो तो गुरु सोया हुआ होगा जिसका फैसला शनि पर होगा | कद लम्बा होगा | मर्द
होगा | नर्म दिल धर्मात्मा हो |
S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
6 comments:
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Astrological Forecast
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Cancer Daily Horoscope
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Leo Love and Relationship Horoscope 2024.
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog
Online Puja
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Celebrity Biography
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
best vastu astrologer in India
Post a Comment