लाल किताब
सूर्य खाना नंबर 11
पूर्ण धर्मी मगर
अपनी ही ऐश पसंद
जुबान तेरी जो
गोश्त खाने को मांगे, लिखे खुद
निसंतानता विधाता कलम से |
मूली गाजर सब्जी
आदि सफ़ेद रंग या शनि की चीजों का दान (रात को सिरहाने रख कर सुबह धर्म स्थान में
देना) साबुत बादाम शनि की चीज है | शनि की काले रंग
की चीजे यहाँ न ले | बुध मंदा या शनि
की खुराक कर लेने के बाद जो नुक्स पैदा हुआ हो वो जिन्दा बकरा छोड़ने से दूर होगा |
नेक हालत में
शाकाहारी हो तो
नर संतान जल्दी होगी | चाहे लालची मगर
राजा की पदवी का आदमी | अगर धर्म में
पूरा हो तो परिवार सुखी हो | अमूमन पूरा धर्मी
मगर अपनी ऐश पसंद होगा | अगर शनि के मंदे
कामो से दूर रहे तो कम से कम तीन नेक लड़को का बाप होगा | आयु लम्बी होगी |
मंदी हालत में
इस घर में अकेला
बैठा सूर्य अपने शत्रु शनि की चीजों (उम्र तक जाती आमदनी, खुद ख़रीदे हुए बने बनाए मकान, औलाद की आयु, शान गिनती, जन्म समय,
पहल हाकिम, नफ़सानी शक्ति (शारीरिक काम वासना से सम्बंधित), राहु - केतु के कामो का फैसला) पर अपना नेक
प्रभाव बंद कर देगा | गोश्त खाने वाला
हो तो कम से कम 45 साला आयु तक की
जैसे अपनी नर संतान का मॉस उबाल कर खा रहा हो | नर संतान व्यर्थ अंत में निसंतान होगा | खास कर जब उसके मकान की साथ लगती हुई गली और
वृक्ष वाला सेहन (आँगन) हो | शनि और बुध की
मंदी कार्यवाहियां तबाही को पहले ही बता देंगी | स्वपन में सांपो का तमाशा, जुबान का खोटापन (लड़ाई झगड़ा या गाली देने की आदत), वायदा फरामोशी, झूठी शहादत (गवाही), फरेब धोखाधड़ी, झूठा, शराबी, शनि की इन मंदी चीजों का साथ सूर्य की चमक पर
काली स्याही फेर देगा | गुरु के दरबार
में जो शनि हलफ (कसम) उठा कर किस्मत का फैसला कर रहा है अपनी कलम से सूर्य पर क़त्ल
का हुक्म लिख देगा | यानि शनि की चीजे
गोश्त, शराब की मंदी खुराक होने
पर संतान की तबाही का हुक्म सादर कर देगा |
जिसे राहू केतु
की मुश्तरका आयु 45 साल तक मंसूख
(स्थगित) करना मनुष्य शक्ति के बाहर होगा |
शनि की खुराक से जब ऊपर लिखी बात आ रही हो तो 45 साल आयु के बाद जिन्दा बकरा छोड़ने से लानत दूर
होगी |
1)
जब चंद्र 8 में हो, शनि मंदा हो और
बुध तीन में हो तो उम्र तो यकीनी तौर पर लम्बी होगी पर झूठ और हरामकारी का पुतला
होगा | सूर्य और बुध दोनों की
चमक गुम होगी |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment