Sunday, 9 September 2018

लाल किताब सूर्य खाना नंबर 12

लाल किताब 

सूर्य खाना नंबर 12 


सुख की नींद मगर पराई आग से जल मरने वाला

हसद (ईर्ष्या) जाती जलता या ममता पराई, शहादत (गवाही) गबन दे जमानत तबाही |
दस्ती कमाई (मैनुअल वर्क) या हुनरमंदी होने में सूर्य ग्रहण होगा मगर व्यापार (बुध) उत्तम होगा |

नेक हालात में

सूर्य की बुनियाद पर अब राहू का साया चल रहा होगा | सुखिया रात का मालिक मगर पराई आग या ममता में अपने आप गिर कर मरने वाला होगा | अब सूर्य और शनि का किसी भी तरह झगड़ा न होगा और न ही शुक्र या बुध मंदा होगा | गुरु का प्रभाव चाहे शक्की मगर स्त्री-मर्द का जोड़ा सुखिया होगा, धनी चाहे हो या न हो मालिक रहे या नौकर बन कर रहे, निर्धनता से चाहे भंगी हो, चाहे घर बिक जाए, मगर धर्महीन संतान रहित या लंगोटा बंद साधु न होगा | अगर होगा तो लम्बी जागीरों का मालिक, आजाद जीवन, साफ़ रूह, ब्रह्म ज्ञानी और जिन्दा दिल होगा | अर्थार्थ धर्म का जितना पक्का होगा उतना ही सुखी गगृहस्थी होगा | किस्मत के मैदान में अगर बहुत चमकता लाल न भी हो तो भी कम चमक का न होगा | घर में आटा पीसने की चक्की (जब जन्म कुंडली में बुध-शुक्र साथ हो) के होते हुए रिजक कभी बंद न होगा | अगर राजदरबार सहायता न करे तो व्यापार से लाभ होगा | दस्ती शनि की मशीनो के काम से घाटा होगा  (सूर्य ग्रहण होगा) फिर भी धर्म पालना आबाद करती होगी | जब तक मकान का सेहन कायम रहे तब तक सूर्य का असर मंदा न होगा जिस कदर खुले सेहन का साथ रहे  भाग्य का मैदान बढ़ता रहे |

1)       शनि 6 में हो तो अब शुक्र (गृहस्थी) बर्बाद न होगी बल्कि शुक्र मंदा होता हुआ भी नेक प्रभाव देगा |
2)       केतु 2 में हो तो केतु की आधी आयु 24 वर्ष के बाद स्वयं कमाई करने वाला होगा | हरे-भरे जीवन की फूलवाड़ी का मालिक होगा |
           
 मंदी हालत में

इस घर में अकेला बैठा सूर्य अपने शत्रु राहू की चीजों पर नेक प्रभाव बंद कर देता है जैसे सिर की हडडी, दिमागी चाल (विचारों का आना-जाना, अचानक पैदा होना) मर्द-स्त्री का बाहमी (आपसी) आयु का सम्बन्ध, बदनामी की प्रसिद्धि, कोयले, खोपड़ी, हाथी, शराब, बद-दुआ वगैरा | राजदरबार में खराबियाँ, दस्ती टेक्नीशियन के कामो में हानि, मगर बुध उत्तम प्रभाव का होगा | जिस कदर मकान का सेहन खुला हो सूर्य का उत्तम प्रभाव होगा | दिल की स्याही, जाति ईर्ष्या, अँधेरे मकानों का साथ, पराई ममता, किसी की झूठी शहादत, जमानत, गबन या अमानत का मार लेना सब के सब सूर्य की उत्तम आग को गंदे पेशाब से बुझाते होंगे | राहू से सम्बंधित कारोबार, ससुराल आदि से मुश्तरका काम करना हर तरफ मंदा भूचाल खड़ा कर देंगे | राहू की चीजों का साथ साथी होना मंदा प्रभाव देगा |

1)       जब पापी नंबर 1 में हो तो रात की नींद और सुबह का नाश्ता दोनों बर्बाद | तंगदस्ती सूर्य के प्रभाव में खराबियाँ होगी | मंदे समय में दर गुजर करने का हथियार या दुश्मनो को माफ़ करते रहना सफलता विजय देगा |

चंद्र 6 में हो तो स्वयं या अपनी स्त्री या दोनों एक आंख से काने होंगे |



S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant 

No comments:

Post a Comment