लाल किताब
शुक्र खाना नंबर 12
आड़े समय हर जगह सहायता की देवी और भवसागर से पार करने वाली गाय
लहर माया चलती फिरा कुल जमाना |
गया भूल क्योँ फिर तू जिस घर को जाना |
राज सम्बन्ध हर दम ऊँचा, 37 साला सुखी स्त्री हो |
नाश बैरी कुल इक दम होता, रात भली जर दौलत हो |
गुरु शनि मच्छ रेखा सातवे, सुखिया औरत न होता हो |
बुध बैठा जब कायम 6 वे, परिवार सुखी औलाद का हो |
खाली मंदा सात दूजे होते, शुक्र होता सब मिटटी हो |
तीन छटे जब उत्तम टेवे, कामधेनु गाय होती हो |
नेक हालत में
1) जवानी की रात और मिले हुए आराम में चारपाई से नफरत क्योँ जबकि लोगो को शिक्षा देने के लिए बुढ़ापा बहुत बड़ा है | बाबू साहिब की मंजे-चारपाई की कहानी, स्त्री की बीमारी और स्वाभाव की नासाजी (प्रतिकूल) कभी समाप्त न होगी | स्त्री स्वयं पतिव्रता और सुखवंती होगी |
2) स्त्री की पूजा और प्यार की लहर गृहस्थी सुख पैदा करेगी |
3) भवसागर से पार करने वाली गऊ माता की तरह स्त्री भाग्य की मालिक होगी | जन्म समय चाहे मिटटी उड़ती हो मगर शादी के बाद से पौ बारह (सभी और से जीत और लाभ होना) यानि उत्तम हालात होंगे | चंद्र और नर ग्रहों का तीन गुना उत्तम प्रभाव होगा और नंबर 2 का प्रभाव भी उत्तम होगा या शुक्र नंबर 2 का उत्तम फल प्राप्त होगा | राजदरबार हरदम ऊँचा और स्त्री का कम से कम 37 साला सुख होगा | रात का आराम और धन का सुख होगा |
4) गुरु, शनि नंबर 7 में या आपस में साथ-साथी हो तो टेवे वाला को धन दौलत का उत्तम फल मिलेगा पर स्त्री स्वयं दुःखिया होगी |
5) जब बुध नंबर 2/6 में कायम हो तो रागी, कवि और भण्डारों का मालिक होगा | उम्र बहुत लम्बी 96 वर्ष तक चाहे स्त्री चाहे मर्द |
मंदी हालत में
1) हर मुसीबत के समय पहले उसकी स्त्री दुःख भोगेगी | फिर उसके मर्द को कोई कष्ट होगा | इसलिए स्त्री का स्वास्थ्य मंदा होगा | यानि मर्द की जान को स्त्री और स्वयं स्त्री की जान को उसके हाथ (स्त्री के) से दान करना कराना या वैसे ही स्त्री के नाम पर गऊ दान या कोई भी चीज दान रूप से देते रहना स्त्री के स्वास्थ्य और अपने धन में बरकत देगा | मुसिबर के समय जब कोई भी सहायता न करे तो स्त्री का भाग्य एकदम सहायता देकर उसे पार करेगा जब तक ऐसा व्यक्ति नास्तिक न हो या जब तक वो मालिक को याद रखे | स्त्री के अपने हाथ से शाम के समय नीला फूल (राहु) बाहर वीराने में दबाने से सब दुःख दूर होंगे |
2) जब नंबर 2-7 खाली हो या मंदे हो तो शुक्र मंदी मिटटी के तरह बुरा फल देगा |
3) जब बुध मंदा हो तो स्त्री स्वयं और उसकी जुबान और स्त्री का आराम सबके सब मंदे प्रभाव के होंगे |
4) जब राहु 2-6-7-12 हो तो गृहस्थ 25 साल आयु तक बर्बाद | नीली (राहु) गाय (शुक्र) शुभ न होगी | राहु की चीजों का साथ और सम्बन्ध भी मंदा ही होगा |
5) शुक्र गाय का साथ हरदम शुभ होगा क्योंकि शुक्र अब ऐसी कामधेनु गाय होगी जो बिना बच्चा पैदा किए भी सारी आयु अपने स्वामी के प्यार में दूध देती रहेगी |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment