Sunday, 9 September 2018

लाल किताब चंद्र खाना नंबर 1

लाल किताब 

चंद्र खाना नंबर 1


माता के जीवित होने तक जरो दौलत खालिस दूध
हुक्म पूरा माता का गर तू करेगा, उम्र रिजक माया न तेरा घटेगा |

सोये चंद्र को 24 साला आयु से पहले जगाना (खाना नंबर 7 में गाय आदि शुक्र की चीजे कायम करना) अच्छा होगा 24 साल में स्वयं जागा चंद्र 25 वे साल हर तरफ मंदा प्रभाव देगा | चंद्र कायम तो जायदाद जद्दी सदा उत्तम फल और बढ़ती जाए |

नेक हालत में

अपनी माता के खालिस दूध की सिफ़्तो से कामयाब, जीवन लम्बी आयु (90 साल) और सांसारिक भाग्य में खालिस दूध की कीमत का स्वामी होगा | राजदरबार से मान तरक्की होगी (आयु सुख 27 साल) और संतान का सुख विशेषकर होगा | ऐसे प्राणी के जन्म लेने से पहले उसके कई एक भाई गुजर गए होंगे और वह स्वयं तरस तरस कर बड़ी इच्छाओँ और साधनो के साथ हुआ होगा | माता पिता की माली हालत और उनकी जायदाद जद्दी भी उसके जन्म पर कोई ऐसी शानदार न होगी अमूमन 28 साल आयु से पहले या 28 वे साल शादी का सम्बन्ध (अपनी या किसी करीबी रिश्तेदार की) चंद्र की आयु बरबाद और संतान का फल मंदा कर देगा | यही बुरी हालत 24 साल आयु से पहले या 24 वे साल अपनी कमाई के पहले या 24 वे साल स्वयं अपनी कमाई से नया मकान बनाने या अपनी नर संतान के पैदा होने पर होगी | खासकर 24 वे साल शादी का सम्बन्ध तो चंद्र बर्बाद कर देगा | चाँदी के बर्तन में दूध का प्रयोग करे तो परिवार बढे | शीशे का प्रयोग या बुध का सम्बन्ध (बुध की चीजे खासकर सब्ज रंग) स्वास्थ्य की ख़ाक उडा देंगे | संतान की गिनती, उनकी उम्र की बरकत और सुख के लिए उनको दरिया पार ले जाते समय (जब 100 दिन से अधिक वहाँ रहना हो तो) ताम्बे का पैसा दरिया में गिरा कर जाए वरना दरिया का मल्लाह अपनी मल्लाही उजरत मासूल (किराया) के बदले में संतान पर ही हमला कर देता है | उसकी संतान दुखी और छोटी आयु की होने लगती है | चंद्र की चीजों का दान लेने या लाभ उठाने के इरादे से बेचने की जगह खैरायत करना या दूसरों को पानी की जगह मुफ्त दूध पिलाते रहना चंद्र के नेक फल को और भी बढ़ाता होगा

धन की कल्पना खुनी लाल रंग मंगल की चीजों के साथ से और छोटो की पालना या मेहमानो रिश्तेदारो हरदिल अजीजी (प्यार) चाँदी के थाल से पूरी होगी | रात को आराम का जीवन व्यतीत करने के लिए चारपाई की चारो पायों पर ताम्बे की मेखें गाड़कर नेक होगा | अगर यह न हो सके तो कभी कभी बढ़ के वृक्ष की जड़ में थोड़ा पानी डालना उत्तम होगा जो हर जगह मान और शांति देगा |

वीरान सूखे मैदानों में पानी की नहर आ जाने की तरह उसके जन्म से ही और माता के जीवित होते हुए माता का भाग्य और दयालुता से धन दौलत की बरकत होगी | 24 से 28 साल आयु में दूध की नदियाँ (अच्छी हालत) बहा देगा और माया की कल्पना न रहेगी | विद्या तपस्या का स्वामी होगा | जब तक माता का हुक्म बजा लाता रहेगा, और उसके चरण छू कर आशीर्वाद लेता रहेगा उम्र, रिजक की कभी कमी न होगी | माँ बेटा दोनों का बुढ़ापा उत्तम होगा |

चाँदी के बर्तन में बुध की नाली मन्दा फल देगी जैसे चाय वाली केतली |  टेवे वाले को बुध की आयु 34 साल तक और टेवे वाले की माता को 34 से 48 साल मंदा फल होगा माता की सेहत के लिए | वह न सिर्फ रात दुखी बल्कि अंधी भी हो सकती है | माँ के बाद हर और मिटटी रेत उड़ेगी अतः माता के मरने से पहले ही उसके हाथों से चंद्र की चीजे चावल, चाँदी वगैरा बतौर आशीर्वाद ले लेना न सिर्फ माता के बाद आयु रिजक धन के लिए मददगार होगा बल्कि माता के पेट में बैठे बच्चे की तरह इस संसार में उसे माता की गोद का आराम देंगे |

माता के बिना ऐसे टेवे वाले के भाग्य के दरिया में माया दौलत व संसारी सुख का पानी न होगा या वह माता के बिना दुखी ही होगा | खुद माता की आयु की लिए 24 से 27 साल या आयु के 24 वे या 27 वे सफर में होते हुए भी कोशिश से वापिस आकर माता के पाँव छूते रहना माता की आयु को बढ़ाएगा | वरना ऐसे समय (24 से 27 साल) और ऐसी हालत में (टेवे वाला घर से बाहर सफर में माता से जुदा) माता की मंदी सेहत बल्कि मौत की निशानी होगी | मंगल की चीजे मिटटी में दबाना सहायक होगा |

1)      सूर्य मंगल या गुरु 4 - 10 में हो तो समुंद्र के सफर से मोती पैदा होंगे |
2)      खाना 7 - 8 उत्तम हो तो जली रेत भी धन देगी |
3)      चंद्र कायम हो तो जायदाद जद्दी बिना मेहनत पैदा हो या मिले और वे उत्तम फल दे और बढ़ती जाए | पराई अमानत भी पास रह जाए |
4)      गुरु 4 में और शनि 10 में हो तो हर प्रकार की सवारी का सुख होगा, धन बढ़ेगा |

5)      शुक्र नंबर 7 में हो तो सास-बहू, माँ-बेटी की तरह उत्तम हालत मगर संतान की मंदी हालत बचाने के लिए विवाह के दिन से कुत्तो का घर में रहना सहायक होगा |
6)      शुक्र- बुध या मंगल - बुध 7 में हो तो सूखी रेत से भी मीठी खांड बनेगी और उत्तम जीवन होगा लेकिन अगर 8 मंदा हो तो मीठी खांड से भी हर और रेत होगा |
7)      बुध 7 में हो तो बुद्धि कम मगर धन अधिक | राजदरबारी कामो से समुन्द्र पार लम्बे सफर लाभदायक |
     
मंदी हालत में

पापी ग्रहों या चंद्र के शत्रुओं की चीजे काम रिश्तेदार से सम्बन्ध या वैसे ही दुनियावी मंदे काम और मुफ्त खोरी की आदत से पहली शान भी जाती रहेगी | लाभ के लिए चंद्र की चीजों खासकर दूध बेचने से अपना परिवार कम होता जाएगा | शुक्र चाहे कितना ही उच्च हो उसकी माता के रहते स्त्री दुखिया ही होगी |

कुदरती पानी (वर्षा का) चावल चाँदी आदि चंद्र की चीजे कायम रखना सदा सहायक होगा | बूढी औरतो का आशीर्वाद माता के आशीर्वाद से कम न होगा | सोये हुए चंद्र को 24 साल से पहले जगाना यानि घर में शुक्र की चीजे गाय, नौकरानी, स्त्री कायम कर लेना ठीक होगा नहीं तो चंद्र 25 वे साल मंदा असर देगा | मंगल की चीजे दबाने से मदद होगी |

1)      शनि और सूर्य नंबर 6 में हो तो  मिटटी के तवे चढ़ेंगे (बहुत निर्धन होगा)
2)      गुरु नंबर 11 में हो तो हर समय का आशिक स्वभाव उसके सोने के भाग्य को मिटटी कर देगा | शुक्र के कामदेव की लहर की देवी (स्त्री) के होते ही (शादी-लगन) के समय से चंद्र (टेवे वाले की माँ, सास, नानी ) बर्बाद दुखी | मंगल के सम्बन्ध में (पेट, भाई) निक्कमे और मंदे परिणाम देगा खासकर जब शादी ऊपर दिए सालो में हो |

मंगल बद, मंदा बुध या नंबर 8 मंदा हो तो दिन रात दुखिया, बेआराम


S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant 


5 comments:

astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
 Astrology and  Horoscope 2024 




astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
राशियों के आधार पर 2024 में वाहन खरीदने का समय

astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Holiday List 2024

astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Aries Love and Relationship Horoscope

astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Vastu consultant near you

Post a Comment