लाल किताब
सूर्य खाना नंबर 9
लम्बी उम्र,
भारी कबीला, खानदानी परवरिश वाला, सूर्य ग्रहण के बाद का सूर्य
उम्र लम्बी में
पाप तो खूब करेगा, मगर धर्म को
क्यों तू ऊँचा करेगा |
टेवे वाला ऐसा
प्राणी होगा जिस के खानदान में उस के जन्म से पहले किस्मत की हर तरफ मंदी हालत थी लेकिन अब उसके जन्म से
कुल खानदान का पुराना मंदा समय ख़त्म हुआ और उनकी किस्मत का ग्रहण हट कर हर तरफ से
उत्तम रौशनी (भाग्य) और अच्छी (काम आने वाली) आग पैदा होगी |
नेक हालत में
उम्र लम्बी,
मस्खरी हद से जयादा बेवकूफ कर दे | भोलापन सदा नेक होगा और रौशनी का रास्ता हमेशा
सहायक होगा | दृढ़निश्चय उत्तम
देगा | बढ़ता हुआ कबीला पोते
पड़पोते सब का सुख देख कर जाएगा | खानदानी पालना
करने वाला | किसी का कुछ बने
या न बने मगर अपने खानदानी खून के लिए अपना सब कुछ बहा देगा | मगर बदले में कुछ न मांगेगा और न ही खुद कभी
रोटी से भूखा मरेगा | वह अपनी सात
पुश्तों (तीन पिछली, एक वर्तमान की और
तीन आने वाली को मिला कर 7) का रखवाला और
सहायक होगा | परोपकार का असूल अपने घर से चला कर कुल दुनिया के लिए पूरा
कर देगा | राजदरबार और बृहस्पति से
सम्बन्ध चाहे मंदे ही क्यों न हो मगर उसके हाथ में इलाज की बरकत जरूर होगी |
सात पुश्ते तारने वाला | अब खाना नंबर 3 बहन-भाई, खाना नंबर 5 अपनी
संतान का प्रभाव उत्तम होगा | शुक्र चाहे हल्का
मगर चंद्र अब बुरा असर न देगा | माता पिता की
रोटी कमाने का ढंग (धंधा) अमूमन सरकारी नौकरी होगी | खर्चा कबीलदारी के कामो में बहुत होगा | खाना औलाद भी अब हरा-भरा होगा चाहे इसमें पापी
या मंदे ग्रह बैठे हो |
1)
जब मित्र ग्रहों का ताल्लुक हो तो उस का खानदान
उससे पहले उस के बाप दादा और स्वयं लम्बी उम्र का ठेकेदार होगा |
2)
बुध अगर 5 में हो तो किस्मत 34 साल के बाद जागेगी |
मंदी हालत में
चंद्र की चीजे
खासकर चांदी दान में लेना मंदे चंद्र की निशानी होगी | मुफ्त खोरी से सूर्य छिपने का समय होगा यानि गिरावट का समय
निकट होगा |
1)
बुध का साथ या बुध नंबर 5 से देखता हो तो सूर्य का मंदा प्रभाव जोर पर होगा |
घर में पीतल के बड़े बड़े पुराने बर्तन बुध की
जहर को हटाएंगे |
राहू 1-3-5 में
हो तो हद से ज्यादा गर्म या हद से जयादा नरम स्वाभाव होने से बर्बाद होगा | धर्म
में कच्चा और मुफ्त खोर ऐशी पट्ठा होगा |S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment