Tuesday, 2 October 2018

लाल किताब मंगल खाना नंबर 1

लाल किताब

मंगल खाना नंबर 1 


मैदान-ए-जंग, और इन्साफ की तलवार | अगर मंगल बद तो दुमदार सितारा |

बदी से दूर तो अपनी जड़ मजबूत, वरना उसका खून भी पाखाना से कम कीमत देगा |


नेक हालत में

1) अकेला भाई न होगा खुद चाहे छोटा या बड़ा | दाँत अमूमन 32 होंगे (31 दाँत भी हो तो भी मंगल नेक ही होता
है ) | 28 साल आयु से धनवान अवश्य होगा | किसी के नेकी और अपनी सच्चाई को कभी नहीं भूलेगा | हमला रोकने की हिम्मत और जंगी भाग्य का स्वामी होगा खासकर जब बड़ा भाई हो |       

2) लड़ाई के मैदान की तलवार का स्वामी होगा | राजदरबार और अपना शरीर सदा उत्तम | शनि के काम (लोहा, लकड़ी, मकान) और शनि से सम्बंधित रिश्तेदार (ऐसा व्यक्ति जो उम्र में टेवे वाले के बराबर हो मगर रिश्तेदारी में छोटा या बड़ा हो जैसे भतीजा, दोहता, पोता, ताया, चाचा आदि) नफा देंगे |

3) कम से कम 28 साल अपनी कमाई या नौकरी का समय या आय अच्छे दर्जे की होगी |

4) शत्रुओं से भगवान् की ओर से बचाव होता रहेगा | शनि या पाप (राहु-केतु) की म्याद गुजरते ही राजा का लड़ाकू वजीर होगा या अच्छी हालत का स्वामी होगा |

5) अपने भाइयों और ससुराल को तारने वाला होगा | बल्कि पानी में तैरने वाला पत्थर होगा खासकर जब उसका रंग काला (शनि) हो |

6) नेक और सच्चाई पसंद होगा | उसकी जुबान का थोड़ा सा भी मंदा शब्द खाली न जाएगा | उम्र कभी छोटी न होगी |

7) बुध नंबर 3 में हो और नंबर 2 खाली हो तो बहन शायद ही होगी | अगर होगी तो (बुध उच्च), रानी के समान बुलंद भाग्य की स्वामी होगी मगर अपना भाई कभी शाह कभी फ़कीर होगा | अगर दोनों (मंगल-बुध) सोये हुए हो तो अपनी और भाई दोनों की किस्मत सोई हुई होगी | 

मंदी हालत में

1) ऐसे जन्मे चंद्रभान, चूल्हे आग न मंजे बान | इसका मतलब है कि टेवे वाला ऐसा व्यक्ति होगा जिसके पैदा होते ही घर में भुखमरी आ जाए और न ही कोई ऐश्वर्य बाकी रहे |

2) जिस कदर बदी से दूर उसी कदर अपनी जड़ मजबूत होगी वरना अपने खून की कीमत पाखाना से भी कम होगी | मुफ्त माल लेने की आदत से बर्बाद होगा |

3) खानदान के लिए दुमदार सितारा होगा और निकलते ही 40-43 दिन के अंदर-अंदर अपना राजा या प्रजा पर बुरा प्रभाव देगा यानि मंगल बद की आग से भरी हवा चलने लगेगी, घर बर्बाद, भाई-बंधू संसारी फुजले (बेकार-रद्दी) पाखाना की भी कीमत न देंगे | शनि की आयु में माता-पिता पर भारी होगा | ऐसा आदमी नेकी और और अहसान का बदला कभी वापिस न देगा | अगर बदी करने आदी हुआ तो ससुराल, भाई और स्वयं के लिए लावल्दी तक की नौबत होगी | अपनी और भाई की किस्मत सोई हुई होगी चाहे लाख हिम्मत करने वाला हो |

4) जब बुध नंबर 3 में हो और 7-9-11 सब ही खाली हो तो खाना नंबर 9-11 के लिए गुरु का उपाय करना होगा | गुरु की चीजों को घर में कायम करना होगा | खाना नंबर 7 के लिए शुक्र की पालना, शुक्र की चीजों या कामो का फल मुबारक होगा | अगर ससुराल का कुत्ता हुआ तो भाई की बीमारी का बहाना होगा | किसी फ़क़ीर, साधु का साथ शुभ न होगा क्योंकि फ़क़ीर और साधु गृहस्थी आराम वाले नहीं होते | शनि की आयु 39 साल आयु के बाद यह शर्त नहीं |

5) जब नंबर 7 में सूर्य, चंद्र या गुरु के साथ बुध पापी हो कर बैठा हो तो पराई मौत खुद खरीद कर बर्बाद हो | खुद तलवार का धनी और नसीब वाला मगर 13-15 हद 28 साल तक माता-पिता दोनों ही की सब हालत बल्कि आयु तक मंदी बर्बाद लेंगे |

6) जब सूर्य नंबर 12 और चंद्र नंबर 2 में हो या सूर्य नंबर 2 और चंद्र 12 में हो तो मुफ्त के माल या खैरात के माल पर गुजारा दूध में जहर की तरह होगा | खुद की किस्मत जली हुई होगी | जिस्म में खून की जगह पानी होगा | टेवे वाला या तो आलसी, निर्धन, दुखी होगा या फिर माता-पिता के लिए मनहूस मंद भाग होगा | टेवे वाले की छोटी उम्र में ही माता पिता चल बसेंगे |                

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrology
Lal Kitab Vastu Consultant
  

No comments:

Post a Comment