लाल किताब
मंगल खाना नंबर 2
धर्म मूर्ति, भाइयों की पलना करने वाला, लोह-लंगर (बहुत भारी वस्तुओं) का मालिक | अगर मंगल बद तो आस्तीन का साँप |
गिरे नजर से भाई अपने जो तेरे |
पहाड़ा दो दूनी दो का तुझको घेरे |
2 दूनी 2 (2 x 2 ) का जवाब 2 ही होगा, कभी 4 न होगा |
अगर खुद बड़ा भाई न हो तो अपने बड़े भाइयों से पहले गुजर जाए | दूसरों को पालने से मंगल का नेक फल होगा
नेक हालत में
1) जन्म से खुद बड़ा भाई होगा वरना खुद बड़ा बनता होगा | भाइयों से उसका भाईपन न रहेगा | लोह-लंगर का स्वामी जब खुद बड़ा भाई हो | अपने जाती खून के भाई-बंधुओं को पालता होगा | खुद कभी तंग, दुखी न होगा न ही भूखा मरेगा | बल्कि लोह-लंगर हर वक्त बढ़ता होगा | वरना उसकी दो दूनी चार की बचत चार के बजाए दो ही रहेगी | कभी चार न होगी |
2) अगर मंगल कायम हो और मंगल, मंगल बद की तबियत का हो तो साथियों की असली जरूरतो के लिए जिस कदर माया दौलत की आवश्यकता हो, वह जरूर मिलेगी पर अपने खुद के लिए यह शर्त नहीं | दूसरों को चाहे करोडो में पाले मगर अपनी गांठ (बचत) में कुछ न होगा |
3) अगर मंगल में उसके शत्रु बुध-केतु का असर किसी भी तरह न मिलता हो तो ससुराल (राहु) और राहु की चीजों या सम्बन्धियों से धन पाएगा | इरादे का पक्का होगा | हुकूमत का इच्छुक होगा | स्त्री का लाया दहेज़ फलेगा | ससुराल और स्वयं कभी लावल्द न होगा | ससुराल पर सदा बरकत होगी और वो हर तरह से सुखदायी होंगे जब तक ससुराल में चंद्र की चीजे, कार्य, सम्बन्धी या कुआँ आदि कायम हो |
4) जब 8-9-10-12 में से गुरु, सूर्य, बुध या शनि का प्रभाव मंगल में मिल रहा हो (सिवाय बुध नंबर 2 के) तो खुद अमीर बना होगा | धन अपने आप जमा होता जाएगा | सारी आयु हर तरह से सुखी होगा | अच्छा खानपान, अच्छा पहनावा और शक्तिशाली शरीर होगा | जरूरत के समय धन हर वक्त हाजिर होगा आय चाहे हो चाहे न हो | गरीबी-तंगी कोसो दूर भागे |
5) मंगल का शत्रु बुध भी नंबर 2 में हो तो बुध के काम, सम्बन्धी, चीजे जो बुध खाना नंबर 8-9-10-12 से सम्बंधित हो तो उनकी जहर से खून मंदा और इरादा कच्चा होगा | मतलब यह है कि बुध से सम्बन्ध न करे |
6) अगर केतु का साथ हो तो खुशनसीब हाकिम जिसे कल की फ़िक्र नहीं हो |
मंदी हालत में
जब मंगल बद हो तो दुसरो के लिए छाती का साँप हो | स्वयं अपनी मौत लड़ाई-झगडे में या जंग में अचानक होगी |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrology
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment