Wednesday, 17 October 2018

लाल किताब बुध खाना नंबर 10

लाल किताब 

बुध खाना नंबर 10


प्रसन्नता से निर्वाह करने वाला | जी-हजूरी करने वाला, यहाँ तक कि शाम को भी रात कह दे |

भला यार-दोस्त न मक्कार होता |
बचेगा कहाँ तक तू खामोश सोता |

फैसला शनि की हालत पर होगा | बुध खुद तो शनि के दरबार में पूरा जी-हजुरिया होगा | अच्छे या बुरे हुक्म को एकदम लम्बी से लम्बी हद तक पूरा कर के दिखाएगा | दो गुना नेक या दो गुना मंदा होगा |

शराबी-कबाबी हो तो शनि मंदा होगा | पिता की मर्जी हो सुख देवे या न देवे | नजर रहे या न रहे | पर उम्र लम्बी का साथ होगा |
 
नेक हालत में

1) बुध अब साँप (शनि) की सिरी, लोहे पर कली की पोलिश की हैसियत का होगा | इसलिए उसकी चालाकी का जवाब ख़ामोशी से न बन पड़ेगा |

2) ऐसा आदमी शरारती, मतलब-परस्त, चालबाज़, जी-हजुरिया, शाम को रात कहने वाला होगा | उसका राग इतना मीठा होगा कि कान फटने पर भी छोड़ा न जा सके |

3) जब चंद्र 1-3-4-5 में हो तो तीन जमीन-जायदाद होगी | शेर दहाड़ने जैसा प्रभाव होगा | जंगी चीजों का व्यापारी होगा | मर्दो की बरकत होगी मगर स्त्रियों और बच्चो के लिए अशुभ होगा |

4) खाना नंबर 2 खाली हो तो समुद्र के सफर से मोती पैदा होंगे | खुद शर्मसार (नेक अर्थो में) और हुनरवान होगा

5) जब शनि उत्तम हो तो दोनों का प्रभाव उत्तम होगा | 5 सिर वाले शेषनाग की तरह सिर पर हर ओर से साया होगा और मदद होगी चाहे केतु बर्बाद हो |

6) जब नंबर 2 नेक हो तो बुध 2 गुणा नेक होगा | सूखे घड़े मोतियों से भर देगा |     

मंदी हालत में

1) अगर शराबी-कबाबी हो तो शनि मंदा होगा और बुध साँप के जहरीले दाँत की तरह शरीर में घुस कर जान निकाल देने की तरह का मंदा असर देगा | उम्र फिर भी लम्बी होगी |

2) जुबान का चस्का खराबी की पहली निशानी होगा | असल में शनि अब बुध के इशारे पर चलेगा | बुध स्वयं साँप के जहर की थैली होगा | लाख (लाह, लाक्षा) के महल, बारूद का पटाखा की तरह शनि की मक्कारी की बुनियाद होगा | 

लाख एक ज्वलनशील प्रदार्थ है जिसका इस्तेमाल शकुनि ने पांडवो के लिए घर बनवाने में किया था |

3) न सिर्फ बुध 42 साल आयु तक बल्कि पापी शनि-राहु-केतु भी अपनी-अपनी आयु तक मंदा फल देंगे |

4) शनि अगर मंदा हो या मंदा कर लिया जाए तो बुध अब साँप के जिस्म से कटी हुए सिरी की तरह होगा | शनि की हालत पर बुध का दो गुना नेक या मंदा असर होगा | वालिद के साए का कोई भरोसा न होगा | स्वयं अपनी नजर का भी विश्वास न होगा |

5) जब नंबर 8 मंदा हो तो बुध दो गुना मंदा होगा | आदमी को दोनों हाथो से मार-मार कर उसे दोनों आँखों से हर दो जहाँ दुखिया कर देगा |  

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant 

No comments:

Post a Comment