लाल किताब
बुध खाना नंबर 1
राजा या हाकिम, मगर खुदगर्ज, शरारती, बदनाम
मिले तख़्त औरत को कितना ही ऊँचा |
जवानी में तोहमत (झूठा आरोप) का खतरा ही होगा
नेक हालत में
1) आकाश में किसी भी चीज का न होना बुध का होना कहलाता है |
2) मंगल का फल (खाना नंबर 1 का मालिक और बुध का शत्रु) चाहे निकम्मा कर दे मगर सूर्य (पक्का घर का) का असर कभी मंदा न होगा | बल्कि ऐसे आदमी का खून ऐसा होगा जो पारे की तरह गर्मी से ऊपर नीचे चलता होगा |
3) अपने स्वाभाव से घूमता हुआ राजा होगा |
4) सूर्य की हैसियत यानि पहले और पुराने ज़माने की माया-दौलत की कमी की फ़िक्र छोड़ो | अच्छे समय की निशानी होगी और लड़कियाँ राज करेंगी और स्वयं भी सुख की साँस लेगा |
5) जिस घर में सूर्य हो उस घर के सम्बंधित रिश्तेदार थोड़े दिनों में धनी हो जाएँ |
6) राजदरबार से लाभ होगा |
7) धर्म से दूर रहने वाला होगा मगर रिजक आमदन कभी मंदा न होगा |
8) न सिर्फ शनि बल्कि सब ही पापी ग्रह बुध के इशारे पर चलेंगे |
9) अगर खाना नंबर 7 में कोई ग्रह हो खासकर शनि या शुक्र (शुक्र केवल वर्षफल में ही हो सकता है) हो तो पानी में पत्थर तेरा देने की शक्ति वाला होगा खासकर जब रंग भी काला हो |
10) अगर सूर्य का सम्बन्ध हो तो स्त्री अमीर, नेक घराने से और स्वयं भी नेक और उत्तम होगी |
मंदी हालत में
1) जब बुध सोया हुआ हो या मंदा कर लिया जाए |
2) स्त्री का राज बेशक उम्दा या स्त्री के टेवे में चाहे राजयोग मगर उससे या उस की जवानी में बदनामी या तोहमत का डर ही होगा |
3) मंगल का असर मंदा बर्बाद हो तो बेशक मगर सूर्य का प्रभाव मंदा न होगा |
4) शरारती बदनाम
5) जब मंगल नंबर 12 में हो तो बुध का नंबर 1 पर बुरा असर न होगा चाहे वो टेवे में मंदा ही हो |
6) स्वयं बुध का अपना प्रभाव हरित रंग चीजे, व्यापार, हिकमत (बुद्धिमता, ज्ञान) मंदे ही होंगे |
7) मंदी हालत में बुध की चीजों पर मंदा ही होगा | अंडे (बुध) खाने से स्वास्थ्य बिगड़ेगा | लेकिन आधी (17) आयु पर धन के लिए उत्तम ही होगा |
8) राहु (ससुराल), केतु (संतान) का हाल मंदा होगा जिस की निशानी यह होगी कि वो शराब पीने वाला और मॉस खाने वाला होगा |
9) प्रदेश में रहने वाला रागी मगर लालची होगा | जवानी का समय उत्तम होगा |
10) दाँत (बुध) 30 से कम या 32 से अधिक हो तो मंद भाग्य होगा | बुध नंबर 12 की तरह का नीच फल होगा | जब 32 हो तो मनहूस, बद दुआएँ, बुरी आवाज का मंदा असर जरूर होगा | खाना नंबर 2 का असर साथ लेंगे |
11) मंदे बुध वाले को एक जगह टिक कर बैठना आवारा चक्र से अच्छा होगा | एक जगह बैठ कर काम करना अच्छा होगा जैसे सेल्समेन का काम न करे जिसमे जगह जगह घूमना पड़ता है |
12) अकेला बुध और खाना नंबर 7 खाली हो तो बुध का अपना असर मंदा होगा | तबला (बुध) मंदा | मगर राजयोग | दूसरों का दिल अपने काबू करेगा | दुसरो के लिए लाभकारी होगा |
13) जब चंद्र नंबर 7 में हो तो नशेबाजी का सरदार होगा | जुबान का चस्का बर्बाद करेगा |
14) शराबी कबाबी बेशक, कितना रिजक मंदा न हो अपना |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment