लाल किताब
शनि खाना नंबर 3
मिले राजा दो शेर बकरी कहेंगे |
मगर मर्द माया जुदा ही रहेंगे |
नेक हालत में
1) तीन आँख का मालिक फरिश्ता अजल | पुरुष और धन दोनों इक्कट्ठे कम ही होंगे मगर उम्र की रक्षा होती रहेगी जब तक जुबान के चस्का ने हो यानि शराबी-कबाबी न हो |
2) अगर केतु की मदद हो यानि केतु नंबर 3 या शनि के घर खाना नंबर 10 में हो तो :
मकान बनाने वाले राज मजदूर मिस्त्री को रुपयों की थैली की जरुरत नहीं, उसे तो ईंट-पत्थर हर वक्त मौजूद चाहिए | इसी तरह से शनि का हर वक्त मकानों का प्रभाव उत्तम होगा खासकर जब केतु का साथ हो यानि घर में कुत्ता रखे | दुनियाँ के तीन कुत्तो की सेवा करना भी शुभ होगा | मकान बनेगे, धन बढ़ेंगे, आँखों का बड़ा, उत्तम हकीम होगा | शनि से सम्बंधित काम, रिश्तेदार उत्तम फल देंगे |
3) मंगल बद या मंदा हो तो गैर व्यक्ति भी मदद पर होंगे | चाहे लोगो के काम बिगड़ता हो मगर खुद आराम पाता होगा |
4) अगर कुत्ता न रखे तो कुत्ता (मंदा केतु) काटता ही होगा | शनि बर्बाद करेगा | जिस्म से चार-चार बाल पैदा हो तो गरीब, मंद बुद्धि, ऐयाश होगा | अपने भाई-बंधू खराबी का कारण होंगे | माली हालत (नकद रूपया) में मंदा ही होगा | अगर मंदा हो तो तीन आँख का मालिक फरिश्ता-ए-अजल की तरह दो गुना मंदा होगा (सिर्फ धन की हालत में) | मगर उपाय योग्य और केतु का उपाय सहायक होगा | अगर केतु नंबर 3 या 10 में हो तो कोई उपाय की जरूरत नहीं |
5) नजर की दवाई दूसरों को मुफ्त देने से अपनी नजर में बरकत होगी |
मंदी हालत में
1) पूर्व दिशा (खाना नंबर 1-5) या दक्षिण (खाना नंबर 3) के दरवाजे का साथ हानिकारक होगा | घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण के दरवाजे के साथ पत्थर गड़ा होने के वक्त जब कभी भी होने लगे 40 दिन के अंदर-अंदर एक के बाद दूसरी कुल तीन मौते हुआ करेंगी |
2) मकान के आखिर पर अँधेरी कोठरी धन के लिए शुभ होगी |
3) सूर्य नंबर 5 में हो तो केतु, नर संतान बर्बाद और खुद शनि का मंदा प्रभाव होगा |
4) चंद्र नंबर 10 में हो तो शनि मंदा, जड़ से कटता होगा | ऐसी हालत में अपने ही घर का कुआँ मृत्यु देगा और धन दौलत बर्बाद होता होगा |
5) जब शत्रु साथी हो तो बेशक चोर-डाकू मगर फिर भी मंदी हालत | चोरी, धन हानि और दूसरी ऐसी खराबी आम हो |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment