Sunday, 21 October 2018

लाल किताब शनि खाना नंबर 4


लाल किताब 

शनि खाना नंबर 4

पानी का साँप

खुश्क जहर से मरने वाला मरेगा |
खुला जब वो पानी, न कोई बचेगा

नेक और मंदी हालत का फल

1) ऐसे आदमी में मोहब्बत के तमाम भाग, उल्फत, माता-पिता का प्यार, इश्क, जवानी में औरत का प्यार, इश्क के बाद का गलवा वियोग मौजूद होंगे |

2) हकीम साहब, चार आँख का मालिक शनि अब टेवे वाले पर कभी मंदा प्रभाव न देगा | अगर अधरंग आदि से नाकारा होकर पृथ्वी पर गिर जाए तो साँप उसे खुद आकर डंक मार कर उसका अधरंग हटा कर स्वस्थ कर देगा | बल्कि मुर्दे को भी जिन्दा कर देगा | सिर्फ शनि की सम्बंधित चीजों से सेहत में शफा होगी | बल्कि बहुत गिरी हुए हालत और गरीबी वगैरा के वक्त शनि के काम या सम्बन्धी सहायक होंगे | शनि की चीजे या हकीमी पेशा (अगर मंगल 5 में हो तो) खानदान में बाबा,बाप, ताया, चाचा जरूर हकीम या डॉक्टर होंगे | टेवे वाला भी हो सकता है | जहरीले जानवरो के काटे का इलाज मुबारिक | जहर, दवाई का काम देगा | लकिन साँप का तेल बेचने से निसंतान होगा चाहे औलाद के योग लाख अच्छे हो | शराब पीना, शराब का आदी होना, साँपो को मरवाना, रात के वक्त मकान की बुनियाद रखना यह सब काम शनि को नाकारा करेंगे | अपने ही घर की छत से गिरा हुआ पत्थर अगर सिर नहीं तो आँखे जरूर ख़राब कर देगा |

3) माता-पिता का सुख सागर और अपना सांसारिक काम, चंद्र नंबर 2-3, उत्तम ही होगा |

4) गुरु नंबर 3 में हो तो सब को लूट-खसोट कर जायदाद बना लेगा |

5) अपने नए मकान की बुनियाद रखते ही माता को साँप लडे, मामू को जहर चढ़े यानि माता और माता खानदान पर मंदा असर होगा | माली हालत में स्वयं और खून के रिश्तेदारों पर शनि की मियाद तक मंदा होगा | शनि अब पानी का साँप होगा |

6) टेवे वाले पर शनि कभी मंदा असर न देगा मगर औरत की कबूतरबाजी से शनि का मंदा असर होगा और शुक्र का फल जहरीला होगा |

7) रात को पिया दूध जहर के समान होगा |

8) छाती पर बाल न हो तो बेएतबारा होगा |

9) मंदे स्वस्थ्य के समय शनि की चीजे शराब, तेल या जहरीली नशे वाली चीजे सहायता देंगी और चंद्र की चीजों से कोई फायदा न होगा | हकीम की सलाह से प्रयोग करे |

10) साँप को दूध पिलाना, मछली, भैंस, कौआ, मजदूर आदि की पालना करना शनि के जहर को धोएगा | माता और पिता खानदान का भी बचाव होगा | कुऍं में दूध गिराने से चंद्र (माली हालत) का प्रभाव नेक होगा |

11) चंद्र नंबर 4 या 10 में हो तो माता दुखिया, चंद्र की चीजे उल्टा जहर खड़ा करेगी | चंद्र खुद बर्बाद होगा | उसका असर जानों के हिसाब से टेवे वाले की माता खानदान के खून पर और धन की हालत में अपने खानदान पर जहर की तरह मंदा होगा | दूध में जहर के सामान फल मिलेगा | पानी से खतरा होगा | धन बर्बाद, जायदाद जद्दी को कोयला करेगा | सफर का सैलानी खर्चा, पतिहीन स्त्रियाँ या प्रेमिका तंग करेगी |   

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant

No comments:

Post a Comment