Monday, 15 October 2018

लाल किताब बुध खाना नंबर 4

लाल किताब 

बुध खाना नंबर 4


राज योग

जन्म तेरे पर हँस माता क्योँ रोई |
पता उसे लगा आयु बाकी न कोई |

नेक हालत में

1) जब स्त्री या नर ग्रह उत्तम हो तो हर एक की माँ-बेटी से डरने वाला | दूसरे की मुसीबत अपने ऊपर ले कर मरने वाला | मगर सब्र वाला होगा |

2) जब अकेला ही बुध हर तरफ से उत्तम हो तो पारस के समान होगा | चंद्र का सांसारिक जल माया धन उत्तम होगा | करोड़पति होगा | मगर छुपा प्रभाव, दिल की शांति और दूसरों की शांति के लिए मंदा ही लेंगे |

3) जब चंद्र खाना नंबर 2 में हो तो राज योग (सरकार के घर का हिस्सेदार) | बुध और चंद्र दोनों का उत्तम फल होगा और सूखे घड़े धन से भर देगा | 32 दाँत हो तो भी मंगल बद या मंगलीक न होगा | बल्कि सरे कुनबे को तैरने वाला होगा | शुक्र का फल भी उत्तम होगा |

4) जब खाना नंबर 3-5-11 में सूर्य, चंद्र हो और गुरु 9 में हो तो परिवार, धन और आयु की बरकत होगी | पापी ग्रह बुरा प्रभाव न देंगे |

5) चंद्र नंबर 3-6 में हो या नंबर 2 खाली हो तो माता-पिता का सुख सागर लम्बा होगा |

6) चंद्र बुध के साथ ही हो या 3-6 में हो तो अमूल्य हीरा होगा |

 7)  जब गुरु उत्तम हो तो राज योग होगा | उजड़े मैदान भी आबाद होंगे | लम्बे समय तक प्रसन्नता होगी | सरकार के घर से हर तरह की मदद और बरकत होगी |

8) टेवे वाले की लड़की भी राज करेगी |

मंदी हालत में 

1) इस के जन्म पर माता बहुत खुश हुई के बेटा हुआ है, शुभ होगा, मगर जल्द ही रोने लगी जब उसे पता चला कि उस की (माता की) तो उम्र ही बाकी नहीं रही | बुध की जानदार चीजे (बकरी, तोता वगैरा) घर में आएँगे तो चंद्र की चीजे माता, घोडा वगैरा चलते बनेगे | माता की आयु शक्की ही होगी | अगर जीवित हो तो धन दौलत की हालत मंदी (माता के हाथो) और वो खुद मुर्दे से भी बुरी हो | मंदे बुध के समय सूर्य की चीजों का उपाय सहायक होगा | धन के लिए गुरु का उपाय सहायक होगा |

2) राहु मंदा या मंदे घरो में हो तो मर्दो की हालत मंदी होगी | बिल्ली (राहु) से तोते (बुध) का दिल मुर्दा होगा | राहु के ताल्लुक से बुध मुर्दा जैसा होगा | जरा सी ठोकर से भी कच्चा घड़ा (बुध) टूट जाएगा | ऊपर लिखा उपाय करे |

3) केतु मंदा या मंदे घरों का हो तो सफर और दूसरे सांसारिक साथी सलाहकार मंदे नतीजे देंगे | केतु के ताल्लुक से बुध बर्बाद होगा |

4) जब कुंडली में पितृ ऋण हो तो स्त्री, धन, गृहस्थी सुख सब कुछ ही जलता और बर्बाद होगा |

5) जब चंद्र नंबर 6 में हो या मंदा बर्बाद हो तो आत्महत्या करने तक का प्रयास करेगा |       

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant

2 comments:

astrovaidya8 said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Aries Love and Relationship Horoscope

astrovaidya8 said...



Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Vastu consultant near you

Post a Comment