लाल किताब
बुध खाना नंबर 7
संसार के लिए पारस, लड़के के टेवे में दूसरों को तारे, लड़की के टेवे में बुध अपने लिए कभी मंदा न होगा |
मरे कफ़न पहने जो खुदा घर को चलते |
भला फिर भी जाएंगे, लाखो का कर के |
नेक हालत में
1) बुध अब स्त्री की वफादार बहन (जानिसार साली) | मिटटी (शुक्र) में रेत (बुध) की तरह एक ही जिस्म हो कर दूसरे ग्रहों को मदद करेगा | संसार के लिए पारस होगा चाहे अपने लिए मिटटी ही होना पड़े | लिखारी कलम का ऐसा जो तलवार को भी काट दे | दुसरो के लिया ऐसा भला कि रास्ते चलते चलते ही किसी का कुछ न कुछ तो जरूर बना देगा | यानि थोड़ी सी भी जान-पहचान, मुलाकात होने पर भी बहुत सहायता कर देगा |
2) बुढ़ापा सदा उत्तम होगा |
3) हाजिर माल के व्यापार से सदा लाभ होगा | दस्ती काम से फायदा होगा | फौजदारी मुक़दमे, तकरार या फसाद की उलझन न होगी | तलवार के बजाए कलम पर अधिक जोर देगा | चाहे अपनी अक्ल की बारीकी साथ न देगी मगर फिर भी खजाना और दौलत सदा सहायता पर होगी |
3) बुध जागता हो तो अपने कुल-खानदान को तारने वाला हीरा होगा |
4) चंद्र नंबर 1 में हो तो समुंद्री सफर से मोती पैदा होंगे |
5) शनि नंबर 3 में हो तो स्त्री का घराना अमीर हो जाए |
6) नंबर 10-1 में ग्रह हो, चाहे मित्र चाहे शत्रु, इनका प्रभाव मंदा न होगा चाहे स्वयं आपस में या बुध से लड़ते रहे |
7) शुक्र से सम्बंधित चीजों में शुक्र तथा बुध का अपना-अपना प्रभाव उत्तम होगा | स्त्री के इश्क में गर्क रहेगा जो उसे सुख ही देगा |
मंदी हालत में
1) टेवे वाले के बुध से सम्बंधित रिश्तेदार बहन, बुआ, साली, लड़की सब की सब दुखिया बर्बाद होंगी |
2) केतु नंबर 1-8 में हो तो स्त्री की बिगड़ी हुई बहन (बुध) टेवे वाले के भाइयों के साथ मिलकर टेवे वाले की स्त्री की मिटटी ख़राब करेगी | यानि मंदा बुध टेवे में मंगल और शुक्र दोनों का फल ख़राब कर देगा |
3) बुध सोया हुआ हो तो साहूकारा का फल उत्तम न होगा | मंदी रेत होगी | बचपन का फल मंदा होगा | बुढ़ापा फिर भी उत्तम होगा चाहे भाग्य साथ न दे | फिर भी साथ के ग्रहों को तारता होगा सिवाय मंगल खाना नंबर 1-7-8 के और चंद्र नंबर 7 के | 34 साल आयु तक शुक्र का फल भी मंदा होगा |
4) जब गुरु नंबर 9 में हो तो रुखा गृहस्थ, उड़ती मिटटी, बुध स्वयं मंदे रेत की तरह बुरा फल देगा चाहे गृहस्थी, कारोबार के लिए शुक्र का फल नेक ही क्यों न साबित हो |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment