Tuesday, 23 October 2018

लाल किताब शनि खाना नंबर 9

लाल किताब 

शनि खाना नंबर 9 


कलम विधाता | मकान मर्दा |

सोया रात निर्धन चले जब सवेरे |
उठता नहीं कोई घर बार तेरे |

जागीर मालिक और भारी कबीला, पुश्त तीनो तक चलता हो |
बुरा वो यहाँ कभी न करता, बुध कोढ़ी (खाना नंबर 3 के बुध से) से डरता हो |

 नेक हालत में

1) पुरुषो और मकानों के लिए कलम विधाता (बहुत उत्तम और और नेक अर्थो में) | शनि की मियाद पर या दुनिया से कूच के आखिरी समय तक तीन मकान कायम होंगे | या दूसरे शब्दों में कहे तो तीन मकान कायम हो जाना आखिरी वक्त की निशानी होगा |

2) पहाड़ी हवा या प्रबल पहाड़ो की पंक्ति की तरह उत्तम और हरा-भरा करने वाली आँख का मालिक | सफर का सामान तथा विद्या, मकान की विद्या में कामयाब, हमदर्द और सुखी होगा |

3) भारी कबीला, जगीरो का मालिक, सदा सुखी, लम्बी उम्र, माता-पिता का सुख उत्तम होगा | किसी हालत में कर्ज छोड़ कर न मरेगा | तीन पुश्त बाबा, बाप, पोता हरदम कायम का स्वामी | शनि कभी मंदा असर न देगा | 60 साल तो जरूरी बल्कि सारी उम्र उत्तम प्रभाव होगा मगर शर्त यह है कि टेवे वाला परोपकारी हो क्योंकि शनि, गुरु के घर में बैठा है | माता-पिता  के बाद अगर तकलीफ हो तो गुरु का उपाय सहायक होगा | बाकी संसार में शत्रु उसे काटने वाले साँप की तरह मारने को दौड़ेंगे | घर में जन्म का गड़ा हुआ पत्थर शुभ फल देने की निशानी होगा |

4) शनि जब तक उत्तम बैठा हो शुक्र कहीं भी हो वो (शुक्र) शनि के सम्बन्ध में शुक्र नंबर 2 का दिया उत्तम फल देगा | लेकिन अगर शुक्र हो ही नंबर 2 में तो शनि 9 गुना नेक फल देगा | मगर चंद्र भाग हर दो हालत में मंदा ही होगा |

5) बुध नंबर 6 या शुक्र नंबर 7 में हो तो तीनो का प्रभाव उत्तम होगा | | लोगो के आराम के कामो से फायदा होगा | स्त्री अमीर खानदान से होगी |

6) शत्रु (सूर्य,चंद्र,मंगल) नंबर 3 में हो तो कोई मंदा असर न देंगे | लेकिन अगर घर की पिछली अँधेरी कोठरी में रौशनी कर दी जाए (दिवार तोड़ दी जाए) रोशनदान खासकर दक्षिण में तो तीन साल में सब कुछ बर्बाद होगा |  

7) जब नंबर 2 खाली हो तो दुष्ट, भाग्यवान जिसके धन से सड़े हुए मुर्दे की बदबू आए या धन-दौलत के होते हुए भी मंदे जीवन का स्वामी हो |

8) गुरु नंबर 5 में हो तो संतान का हाल मंदा न होगा |

9) शत्रु 3 में हो तो कुदरत की और से कोई बुरी घटना, मृत्यु आदि दुःख देने वाली न होगा |

10) चंद्र नंबर 4 में हो तो माँ-बाप दोनों की तरफ से उत्तम भाग्य, भला लोग होगा | स्त्री अमीर खानदान से और अच्छे भाग्य वाली होगी |

11) सूर्य 5 में हो तो दुसरो से हमदर्दी और पिता-पुत्र की आपस में ठीक बनी हुए होगी | अब सूर्य और शनि का झगड़ा न होगा | (किताब में, माता-पिता की ठीक बनी हुए होगी, ऐसा लिखा है)

12) गुरु नंबर 12 में हो तो चाहे माया ज्यादा पर माया पर पेशाब की धार मारने वाला होगा |

मंदी हालत में

1) माथे पर या पाँव पर बाल हो तो मन्दभाग्य होगा |

2) किसी निर्धन को रात को भी अपने मकान में आराम नहीं करने देगा | उसे डर होगा कि कहीं वह उसका घर-बार ही उठा कर न ले जाए |

3) बच्चे (टेवे वाले) के माता के पेट के वक्त का बनाया या ख़रीदा मकान पिता को शनि की मियाद में जिन्दा न छोड़ेगा | राजदरबार में धीरे-धीरे कछुए की चाल की तरह तरक्की लेगा |

4) छत पर चौखट, ईंधन, लकड़ी आदि मंदे असर की पहली निशानी होंगे | मंदे समय गुरु का उपाय काम देगा |

5)  केतु नंबर 5 में हो तो अब संतान पर बुरा असर न होगा | बल्कि पूरी मच्छ रेखा यानि, धन-दौलत, परिवार देगा | 9 लड़के, 3 लड़कियाँ हो सकती है |

6) मंगल नंबर 4 में हो तो शनि खाना नंबर 9 को जलाएगा | घर-बार और सारी दुनिया को फूंक देगा | प्लेगी चूहे की तरह बीमारी, लानत की मंदी हवा फ़ैलाने वाला होगा |

7) नंबर 2 खाली हो तो ऐसा व्यक्ति अमीर तो होगा मगर दुष्ट, मंद भाग्य जो दुसरो के कफ़न तक बेच कर दौलत इकट्ठी कर लेगा |

8) जब राहु-केतु किसी भी तरह शनि से आ मिलते हो तो शनि बिना नींव के घूमता पत्थर होगा | साहूकार से गरीब हो चूका निर्धन प्राणी अपने ही मन की दलील करता रहता और किनावरी (रंजिश, शत्रुता, हठ)  से गर्क होता रहता होगा | वह अपनी संतान के जन्म के रास्ते में भारी मनहूस मंदा पत्थर फँसा रहा होगा | शनि खाना नंबर 5 में संतान को मारने के लिए एक जहरीला साँप माना है यानि पैदा हुए बच्चो को मारता है | मगर नंबर 9 का शनि संतान पैदा होने में ही बड़ी रूकावट है | संतान देर से होती है | नंबर 9 का शनि पैदा हो चुकी संतान पर हमला नहीं करता |

9) टेवे वाला खुद बदला लेने वाले स्वभाव का होगा वरना संतान को बदला लेने के लिए नसीहत कर जाने वाला होगा | आग की घटनाएँ होंगी | गुरु की चीजे (सोना, हवाई, पिला रंग), चंद्र की चीजे (चाँदी, कपडे के काम) और गुरु के कामो से लाभ मगर शनि की चीजे, काम मंदा फल देंगे |       

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer

Lal Kitab Vastu Consultant 

No comments:

Post a Comment