लाल किताब
सूर्य और मंगल
असर बुरा न हर दो कोई, चंद्र भला न होता हो |
खोट धर्म न धेला पाई, खून कबीला तारता हो |
बुध, राहु जब केतु मंदे, सब्ज-कदम (मनहूस) ही होता हो |
मौत प्लेगी चूहा गिनते, मंदा सूरज न होता हो |
दोनों ग्रह 48 साल आयु तक मुश्तरका होंगे | सूर्य का असर अगर 1 जुज़्व (हिस्सा) तो मंगल दो गुना होगा | सूर्य का उत्तम और प्रबल असर होगा | जब मंगल नेक हो तो दोनों मुश्तरका किसी भी घर में हो, सूर्य हमेशा उच्च फल का होगा | ऐसे टेवे में चंद्र भाग माता, खजाना वगैरा चंद्र की आशिया मंदा या हल्का ही होगा | मगर चंद्र कष्टी न होगा |
नेक हालत में
मंगल की आशिया, कारोबार, रिश्तेदार, बचपन की उम्र, अपनी औलाद, अपने खून के हकीकी (असली) रिश्तेदार और दुनियावी ताल्लुक, इंतजमिया महकमा (प्रशासन, प्रबंधन) की मुलाजमत या ऐसे कारोबार जहाँ पर आम पब्लिक (साथी) दुनियादारों से सीधे ताल्लुक पड़ता हो, सब उत्तम प्रभाव पड़ता हो | चारगोशा (चार कोनो वाला) मकान उत्तम असर देगा | ऐसा शख्स और उसका भाई (टेवे वाले से बड़ा) दोनों दौलतमंद और जायदाद वाले होंगे | जन्म दिन से ही उम्दा किस्मत, दुश्मन पर हमेशा ग़ालिब (हावी, विजयी) | उम्र पूरी लम्बी बल्कि 100 साल होगी | दिली साफ़ ताकत, धर्म में धेले का (रत्ती भर) खोट न होगा | जिस कदर उम्र बढे, राजदरबार में मर्तबा (पदवी) बढ़ता होगा |
खाना नंबर 1, 2
पहली उम्र में दोनों ही ग्रहो का चढ़ते सूर्य की लाली तरह उत्तम फल होगा | ऐसा शख्स साफ़दिली में भी उत्तम होगा | उम्र पूरी बल्कि 100 साल तक हो सकती है | मानिंद (जैसे) तलवार दुश्मन पर ग़ालिब होगा |
खाना नंबर 9, 10
आला मर्तबा नोवे होता, उड़ती दौलत 10 मंदिर हो |
दोनों बैठे 10 दौलत बढ़ता, 11 शनि 6 चंद्र जो |
खाना नंबर 9 में हो आला मर्तबा होगा | (शनि नंबर 11)
खाना नंबर 10 में हो तो भाग्यवान होगा | (चंद्र नंबर 6)
बाकी घर अपना, अपना फल होगा |
मंदी हालत में
जब मंगल बद हो तो 3, 13 गोशा मकान मंगल बद की पूरी मंदी हालत दिखलाएगा | दुनिया से सख्त मुखालफत | रोजगार में धोखेबाजी | हर काम में दुनियावी धक्काबाजी (मंदी हालत) | टेवे वाले की अपनी मौत तो न होगी मगर अपने करीबी खून के रिश्तेदारों की मौते जरूर देखेगा | उसकी अपनी आँखों पर बुरा असर अगर होना हो तो हो सकता है |
खाना नंबर 1,2
अगर मंगल बद हो तो मैदाने जंग या लड़ाई-झगडे में मारा जाए |
खाना नंबर 10
जब मंगल बद हो तो अपने अजीजो (अपने प्रिय) जरो-माल का झगड़ा होवे |
बाकी घर अपना अपना फल होगा |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment