लाल किताब
सूर्य और केतु **
गर्मी सूर्य जब साथ हो मिलती, केतु* होता खुद रद्दी हो |
* केतु की आशिया मामा, औलाद, कारोबार, आशिया
**सूर्य का असर मद्धम, कानो का कच्चापन बर्बादी देगा
दुश्मन ग्रहो (शुक्र, पापी) के साथ बैठा सूर्य (ख़्वाह किसी भी घर में हो) उस साथ बैठे दुश्मन ग्रह की सम्बंधित आशिया पर बुरा असर देगा |
ऐसी हालत में 22 साल से 45 साल उम्र के बीच दुश्मन ग्रह अपनी मियाद पर बुरा असर देंगे | दुश्मन ग्रह को बुध की पालना से नेक कर लेना मुबारिक होगा |
अगर सूर्य के दोस्त (चंद्र, मंगल गुरु) उसके साथ हो तो दोस्तों से सम्बंधित आशिया पर मंदा असर होगा | दुश्मन बचा रहेगा |
केतु की आशिया
खाना नंबर 1 : नानका घर
खाना नंबर 2 : इमली, तिल
3: रीढ़ की हड्डी, फोड़े, फुंसी
4: सुनना
5: पेशबगाह
6: पूजा स्थान
7: दूसरा लड़का, सूअर, गधा
8: कान, छलावा
9: दो रंगा कुत्ता
10: चूहा
11: दो रंगा कीमती पत्थर
12: छिपकली, मुतबन्ना
नेक हालत में
किस्मत के मैदान में चाहे सूर्य ऐसा उत्तम असर न देगा मगर फिर भी सिर्फ बादल का साया होगा | सूर्य ग्रहण न होगा पर मद्धम जरूर होगा |
मंदी हालत में
सूर्य का फल मद्धम होगा | सफर में नुक्सान, दुसरो की सलाह-मशवरा से खराबी, खुद अपने पाँव से पैदा की हुई बुराइयाँ पतन का कारण या बर्बादी देगी | टेवे वाले के लड़के की औरत बेशक मोटी-ताज़ी मगर बद-जुबान और खुद टेवे वाले का लड़का टेवे वाले के राजदरबार की कमाई में मंदा धक्का लगाने वाला और बर्बाद करने वाला साबित होगा | कुत्ता मुँह ऊपर को करके रोता हुआ मंदे वक्त की पहली निशानी होगा | औलाद का सुख मंदा और टेवे वाले को अपने पोते-पड़पोते मुश्किल बल्कि शायद ही देखने नसीब होंगे | मगर टेवे वाले की अपनी उम्र पर कोई मंदा असर न होगा |
उपाय
सूर्य ग्रहण के वक्त सूर्य के दुश्मन ग्रहो की चीजे, केतु की चीजे चलते पानी में बहाना सहायक होगा |
खाना नंबर 2
मंदा तूफ़ान, खुद केतु बर्बाद, मामू मंदे, औलाद बर्बाद, पेशाब की नाली से टेवे वाला हरदम दुखी |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
No comments:
Post a Comment