Sunday, 9 December 2018

लाल किताब शुक्र और केतु

लाल किताब 

शुक्र  और केतु 

माता-बेटा दो हकीकी जोड़ा, रक्षा बाहम जो करता हो |
औलाद औरत सुख पूरा होता, इज्जत गृहस्थी पाता हो |
मंदा कोई दो जिस दम होता, जिस्म औरत केतु मंदा हो |
औलाद राहु हद पाप जो होता, उपाय गुरु का उम्दा हो | 


दोनों में से किसी एक के लिहाज से अगर नेक फल हो तो दोनों ही का नेक फल होगा | इसी तरह अगर किसी एक का किसी घर में मंदा फल हो जाए तो दोनों का मंदा फल होगा | अमूमन 40 साल तक दुश्मन आम होंगे |

नेक हालत में

खाना नंबर 9

हालाँकि शुक्र इस घर में निहायत मंदा होता है मगर अब दोनों का निहायत उत्तम फल होगा |

खाना नंबर 12

औरत बहादुर सिफत सूअर की, औलाद 12 नर करती हो |
सिफत दौलत में हर दम बढ़ती, उम्र लम्बी सुख रात्रि हो |

औरत सूअर (केतु) की तरह बहादुरी में उत्तम होगी (नेक अर्थो में) | नर औलाद 12 तक और वह सब लड़के भी सूअर की तरह बहादुर, उम्दा सेहत, दौलतमंद और सुखिया होंगे |

बाकी घर अपना-अपना फल होगा |

मंदी हालत में

खाना नंबर 1

विघ्न औलाद लावल्दी गिनते, इश्क मंदा ही होता हो |
चौथे बैठा जब मंगल टेवे, लावल्द मंगल बद बनता हो |

औलाद के विघ्न, लावल्दी तक माना है | औलाद और दूसरे साथियों के मौतों से, मंगल नंबर 4 से दुखिया और तंग होगा |

खाना नंबर 6

बुध मदद नहीं शुक्र करता, केतु धोखा ही देता हो | 
अकेला असर दो बेशक उम्दा, इकट्ठे जहर दो होता हो |
रवि ग्रह जब टेवे मंदा, बाँझ औरत फल होता हो |
गाय घी शुक्र बेशक उम्दा, कुत्ता (केतु) हजम न करता हो |

कामदेव की नाली {मिटटी का उजू (अंग) लिंग} जो शुक्र (औरत ) की जान है | जब राहु टेवे में दोनों से पहले हो तो हमसाया मकान में लड़के की शादी न हो पाएगी | दोनों ग्रह का मंदा फल, औरत बाँझ, और कुत्ते को घी हजम नहीं होता की तरह किस्मत का मंदा हाल होगा | यानि अगर गरीब को मालिक रिजक दे भी दे तो उनको खाना ही न आएगा या वह न खा सकेंगे | दूसरे शब्दों में कहे तो धन-दौलत सत्ता वगैरा ईश्वर की कृपा से मिल भी जाए तो उसे संभालना न आएगा और उसे व्यर्थ कर देगा |

बाकी घर अपना-अपना फल होगा |

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant

1 comment:

muskan said...

Sir upay bataye

Post a Comment