लाल किताब
केतु खाना नंबर 4
बच्चो को डराने वाला कुत्ता, ज्वारभाटा, समुन्द्र (खाना नंबर 4 चंद्र का) में तूफ़ान (केतु)
सफर अपने का फल चाहे मीठा मिलेगा |
मगर बोझ देरी का उसको सहना पड़ेगा |
नेक हालत में
1) बाप के लिए उत्तम फल बल्कि गुरु पिता की शक्ति उत्तम उच्च तथा नेक करता होगा |
2) अपनी संतान के लिए सब्र करना पड़ेगा | संतान देर से और कुल पुरोहित के आशीर्वाद से होगी जब गुरु जन्म कुंडली में या वर्षफल में उच्च हो जाए | ऐसी संतान लम्बी आयु की होगी चाहे माता तथा धन के लिए वह एक तूफ़ान होगा | चंद्र की चीजों का मंदा फल होगा | स्वयं धनवान, मेहनती होगा | अपने किए हुए कर्मो का परिणाम ईश्वर पर छोड़ने वाला होगा |
3) गुरु के उपाय से धन और संतान बढे | मंदिर में सोना दान करना या कुलपुरोहित को पीले रंग की चीजे देकर चरण छू कर आशीर्वाद लेना उत्तम होगा |
4) जब चंद्र या मंगल 3-4 में हो तो कन्या अधिक होंगी | बुद्धिमान और उत्तम सलाह का स्वामी होगा | धन की कमी न होगी |
मंदी हालत में
1) बच्चो को डराने वाला कुत्ता | स्वयं का स्वास्थ्य मंदा होगा | पेशाब में शक़्कर का आना (मधुमेह, diabetes) होगी | माता और स्वयं की संतान पर मंदा प्रभाव होगा | समुन्द्र में तूफ़ान की भांति ज्वारभाटा यानि संतान में देरी करे यानि संतान 34 साल के बाद पैदा होगी और वो भी कुल पुरोहित के आशीर्वाद से |
2) चंद्र या मंगल 3-4 में हो तो केतु और चंद्र दोनों मंदे होंगे | न माता सुखी न संतान बढे | कुएं में गिरे कुत्ते की तरह नर संतान का हाल होगा | जो कुएं से बाहर न निकल सके |
3) पशुओ जैसे विचार और कम धन खासकर जब अंगूठे का नाखून वाला हिस्सा छोटा और मोटा हो |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant