Showing posts with label मंगल खाना नंबर 11. Show all posts
Showing posts with label मंगल खाना नंबर 11. Show all posts

Wednesday, 10 October 2018

लाल किताब मंगल खाना नंबर 11

लाल किताब

मंगल खाना नंबर 11 

मिले कुत्ता* दुनिया, कि हर दम जो होते |
असर शेर देंगे चाहे कितने हो सोते |

*संसारी तीन कुत्ते

नेक हालत में

घर में अपने रखना मंगल, शहद के बर्तन भरे* |
शहद उत्तम उसका होगा, फूल (बुध) हो जिसके खरे | 
फूल छोड़ मक्खी (शनि) ही, नेक और उत्तम मिले |
दम के दम ले आएगी सब, शहद के बर्तन भरे |

* मीठा जीवन

1) गुरु चरणों के चरणामृत का आदी खूनी भोजन कब लेगा | ऐसा प्राणी दूध से पला पालतू शेर, फकीरी हालत नेक अर्थो में, मगर भेष में राजा के सामान होगा | उसे संसार के तीन कुत्ते और केतु के काम, चीजे, सम्बन्धी नेक फल देंगे | 13 साल आयु से उसके माता-पिता के पास धन जमा होगा | राज्य का साथ और 28 साल आयु में माता-पिता की हालत चमकती शान वाली होगी |

2) सोने की जंजीर में गुरु के हाथो में पकड़ा चीता होगा | यानि जैसी गुरु की हालत वैसी मंगल की हालत होगी | मंगल, बुध और शनि की नक़ल करेगा यानि बुध और शनि अच्छे हो तो मंगल भी अच्छा फल देगा |

3) जिस घर में गुरु हो उतने ही भाई होंगे यानि गुरु 1 से 9 में हो तो 1 से 9 भाई तक हो सकते है | गुरु 11 में हो 2 भाई और गुरु 12 में हो तो अकेला भाई |

4) 13 साल आयु से मंगल का नंबर 9 का दिया हुआ नेक और उत्तम फल होगा चाहे गुरु कैसा भी बैठा हो |

5) जब बुध और शनि उत्तम हो तो 24 साल से सुखी होगा और 24 से 28 साल आयु में माया खूब जमा होगी |

मंदी हालत में

1) जब नंबर 3 खाली या मंदा हो तो चंद्रभान यानि मनहूस | अच्छी आमदन होते हुए भी करजाई होगा | माता-पिता का फल व्यर्थ यानि जब तक बाप-दादा (गुरु) की जायदाद को कोड़ी-कोड़ी करके बेच न दे तब तक उसकी अपनी धन की हालत ठीक न होगी |

2) अगर मंगल बद हो तो न सिर्फ केतु (संतान) 42, 48, 45 साल की आयु तक, मामा भी बर्बाद | भाई-बंधू और मंगल की जानदार चीजे दुःख का कारण होंगी और वो खुद भी सुखी न होंगे | उपाय के तौर पर केतु की पालना, संसारी तीन कुत्तो की पालना मंगल नेक होने की निशानी होगा |   

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant