Showing posts with label चंद्र खाना नंबर 10. Show all posts
Showing posts with label चंद्र खाना नंबर 10. Show all posts

Thursday, 13 September 2018

लाल किताब चंद्र खाना नंबर 10


लाल किताब 

चंद्र खाना नंबर 10 


आक (मदार) का जहरीला दूध, जहरीला पानी

कब्र मुर्दो की कौन जल्दी भरेगा |
उसी ठेकेदारी को अब तू पूरा करेगा |

नेक हालत में

1) अपनी जिंदगी में जर के पहाड़ो से घिरे हुए दरिया को पार करने के लिए खाना नंबर 2 किश्ती की हालत खुद मुसाफिर | सांसारिक साथियों की हालत (खाना नंबर 5 दरिया के पानी की  हालत) | निकलने की जगह और बहने की हालत खाना नंबर 3 | पासवान  मल्लाहो की हालत जो बेड़ी के चलाने से सम्बन्ध रखने  होंगे खाना नंबर 6 | आखिरी अटकने की जगह अंजाम आखिरी की हालत दिमागी |

2) जगह या मुकाम की याद का स्वामी होगा |

3) स्वयं की आयु साँप कौवे (शनि) की तरह लम्बी 90 साल से कम न होगी | 

4) पापी ग्रहों का अब नंबर 5 पर कोई बुरा प्रभाव न होगा न ही कोई उपाय जरूरी होगा | स्वयं भाग्य के लिए खाना नंबर 2 जागता होगा  यानि धर्म स्थान (नंबर 2) में आना जाना भाग्य को बढ़ाता होगा | स्त्रियों की कबूतरबाजी से बचकर चलना सहायक होगा |

5) चंद्र की 24 साल की आयु (24-12-6) में जरीही (चीरने फाड़ने की डाक्टरी) का शुरू किया काम खुश्क (सूखे) कुऍं पानी (माया) भर देगा चाहे चंद्र कैसा भी विषैला हो चुका हो | ( नंबर 2 खाली और 4 में नर ग्रह हो)

6) शनि नंबर 4 या शुक्र नंबर 1 में हो तो माता पिता का सुख सागर लम्बा मगर स्त्रियाँ (माशूका या बेवा) बतौर फर्ज बर्बाद करेंगी |

7) जब सूर्य तथा गुरु या मंगल नंबर 4 में हो तो खुश्क कुऍं भी पानी देने लग जाए | उजड़े घर आबाद हो जाए | हर ओर चंद्र के शुभ असर से दूध चाँदी और मोती ही मोती बरसे तथा शुभ समय हो |

मंदी हालत में

1) चंद्र का समुन्द्र ऐसा होगा जैसे संसार भर की विषैली नदियों के पानी का समुन्द्र जो पहाड़ (शनि) से निकलने के बजाए उल्टा पहाड़ में गिर कर पहाड़ को भी बर्बाद करता होगा | ऐसा व्यक्ति आँख (शनि) के फरेब से बदनाम होगा और शनि की आँख की शरारत कारण होगी | हाकिम चाहे कमाल का फिर भी बर्बादी बल्कि कब्रिस्तान को मुर्दों से भरने का बहाना होगा | पानी में घुली दवाइयाँ रात को बीमारी का इलाज मंदा प्रभाव देंगे | मकान (शनि) और ससुराल (राहु) दोनों का मंदा हाल होगा | जब भाई-बन्धुओँ के सम्बन्ध से कोई मकान या शनि की कोई दूसरी ठोस चीज ले ले तो चंद्र की चीजे जैसे स्वयं अपना ही कुआँ तक मौत का बहाना बन जाए |

2) चंद्र का पानी जैसे कुदरती जल, जमीन के नीचे का पानी, हैंड पम्प, दरिया, चश्मा, नदी, झरना, आसमानी बर्फ के गोले (ओले) 10 साल तक लगातार रखना या जारी रहने के 15 साल बाद चंद्र की सब जहर धो देगा | रात (शनि) को दूध (चंद्र) पीना ठीक न रहेगा | घर में दूध देने वाले पशु न रह सकते है और न फायदा देंगे |    

3) जब नंबर 5-6 में कोई भी ग्रह बैठा हो चंद्र की चीजे आने पर दुःख खड़े हो जाएंगे |

4) जब शनि खाना नंबर 1-4 में हो तो शनि के काम कारोबार या चीजे जो शनि से सम्बंधित हो उत्तम फल देंगे | धन दौलत लोगो का गला काट कर या दगा फरेब झूठ लानत से माया की बरकत के ढंग पर होगी | माता पिता का प्रभाव तो अवश्य उत्तम होगा मगर वह स्वयं स्त्री के चाहे पतिहीन जिसकी पालना अपनी जिम्मेवारी से करे चाहे बाजारू औरत या फिर दूसरी प्रेमिकाएँ बर्बाद करे और फजूल धन ख़राब करे |

5) जब शनि नंबर 3 में हो तो चोर डाकू फिर भी मंदी हालत |

6) जब सूर्य 7 में हो तो मृत्यु दिन (सूर्य) के समय पानी (चंद्र) से होगी |

7) जब पापी 4 में और शुक्र 7 में हो तो संतान मरती जाए और माता की आयु शक्की हो |

8) जब 2, 3 में पापी ग्रह हो तो चंद्र का हाल मंदा ही होगा |

9) जब नंबर 3 मंदा या नंबर 3 में चंद्र के शत्रु, पापी, बुध, शुक्र हो तो जिसकी खबर को गए वो बीमार मुर्दा हो गया, मीठा शरबत देते देते जहर कातिल हो गया | पानी में घुली दवाइयाँ विष का काम करेंगी | चूर्ण आदि खुश्क दवाइयाँ शुभ रहेंगी |

10) जब नंबर 5-8 में पापी या बुध, शुक्र हो और जब धर्म की नाली मंदी हो तो चंद्र चीजे जहर कातिल का कार्य देंगी |

11) जब चंद्र, बुध, शनि का परस्पर सम्बन्ध हो तो तीनो ही ग्रहों का मंदा फल, हर जगह मनहूस सिद्ध हो |

12) जब नंबर 4 में केतु, 5 में गुरु, 2-10 में राहु, 6 में सूर्य, 8 में बुध हो तो संतान, कबीले या दुखों का तूफ़ान चलता होगा |

13) मंगल नंबर 7 में हो और सूर्य बैठा होने वाले घर से दूसरे घर में शनि हो तो शरीर का कोई न कोई हिस्सा मरा हुआ होगा |             

14) जब मंगल बद हो तो चोर, धोखेबाज, तैरते को डुबाने वाला, चोर-डाकू का सम्बन्ध आम होगा |

15) जब नंबर 2 खाली हो तो फेफड़े और छाती की बीमारियाँ होंगी | (उंगलिओं के नाखून लम्बे होंगे)


S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant