Showing posts with label चंद्र और शनि. Show all posts
Showing posts with label चंद्र और शनि. Show all posts

Friday, 30 November 2018

लाल किताब चंद्र और शनि

लाल किताब 

चंद्र और शनि 

पहाड़ शनि तो मैदान चंद्र का, कोहसार समंदर बनता हो |
एक भला तो दूसरा मंदा, मौत बहाने घडता हो |
ससुराल, औरत के उसकी माया, काम अमूमन आती हो |
शत्रु चंद्र जब तख़्त पे बैठे*, चोरी हानि धन जाता हो |
रवि हुआ जब टेवे मंदा, जहर शनि की बढ़ती हो |
जान शनि जो चीज दो रंगी, हमले औलाद पे करती हो |
चमड़े का बटुआ बक्स लोहे का, माया कभी जब होती हो |
जान चीजों पर बिजली कड़के, जहर दौलत सब बनती हो |
साँप शनि दूध चंद्र पीता, जहर माता खुद देती हो |
दृष्टि मगर ग्रह जब कोई बैठा, जान शफा जहर बनती |      

*वर्षफल में |

लाल रंग भूरी भैंस औलाद (केतु) के बजाए बाप, दादा, भाई-बंधू पर हमला करेगी, मंदे असर होंगे जब तक वहाँ प्रबल सूर्य मौजूद न हो |

चंद्र देखे शनि को तो शनि मंदा और शनि देखे चंद्र को तो चंद्र मंदा | शनि का दूसरे ग्रहो से सम्बंद में शनि की पोस्ट में विस्तार से देखे | 

दोनों मुश्तरका में अँधा घोडा (अँधा शनि और घोडा चंद्र) या दरिया (चंद्र) में बहता हुआ मकान (शनि) (मंदे अर्थो में) होगा | एक भला तो दूसरा मंदा होगा | दोनों 44 साल तक मुश्तरका होंगे | मसनुई नीच केतु का असर होगा | अगर शनि का असर उम्दा हो तो उसमे 1/3 हिस्सा चंद्र का मंदा फल होगा | जहाँ चंद्र उम्दा वहाँ शनि का मंदा असर साथ होगा | दोनों ग्रहो में से प्रबल कौन है का फैसला आँख की हालत पर होगा | साँप को दूध पिलाना मुबारिक होगा |

काली स्याही, पानी की बावली (जैसे कुआँ. तालाब), उल्टा हथियार (कुल्हाड़ी) जो अपने माथे पर ही लगता रहे | कछुआ (पानी का जानवर), बिगड़ा हुआ दूध, लोहे की ऐसी मशीन जिस पर सवारी करके इंसान घोड़े की तरह चला सके मसलन मोटर गाड़ी या लोहे की सफर की चीज, खूनी कुआँ, दूध में जहर | माली हालत के लिए खाना नंबर 10 का दिया हुआ फल लेंगे ख़्वाह किसी भी घर में इकट्ठे बैठे हो |

नेक हालत में

किसी दूसरे के साथ से जो हम उम्र हो, रिश्तेदारी में चाहे ऊपर का चाहे नीचे का मगर बराबर उम्र का, से धन पैदा होगा और शनि मदद देगा |

खाना नंबर 1

वही नेक और उम्दा असर जो सूर्य-शनि का नंबर 10 क दिया है |

खाना नंबर 2, 3

नंबर 2 घोडा काला या कुआँ लगते, कारे रफा (आम लोगो के आराम) सब उम्दा हो |
नंबर 3 खाली बक्स धन -दौलत होवे, दोनों पाया घर तीजे जो |

नंबर 2: उम्दा असर होवे स्याह घोडा या कुआँ लगाना मुबारिक होगा | रफ़ाए आम के काम में कामयाब होगा |

खाना नंबर 3: जायदाद ज्यादा बल्कि बेशुमार |

खाना नंबर 4

उतरे मोतिया आँखे उसकी, बुध चौथे जब बैठा हो |
शत्रु बैठक 10 चंद्र होती. मौत बाहर जा पाता हो |

चंद्र अब कुंडली वाले के लिए मानसरोवर होगा | अगर सूर्य की मदद मिलती हो तो पितृ रेखा ( वाल्देन का साया) का फल मुबारिक होगा | शनि मददगार साँप और खुद साया करने वाला होगा | खुद उसके लिए यानि किसी वक्त जिस्म नकारा हो जाए तो साँप डस कर मार देने के बजाए उसे मजबूत और आसूदा (खुशहाल, आरामदायक) कर देगा | मगर दुसरो के लिए खूनी साँप होगा | 

खाना नंबर 6

शनि चंद्र की मिटटी बोले, चीजे चंद्र सब मंदा हो |
तीनो कुत्ते घर उसके मंदे, मकान कमाई उम्दा हो |

खुद अपनी आमदन और खुद अपने बनाए मकान आबाद और मुबारिक होंगे | मंदा फल मंदी हालत में नीचे देखे

खाना नंबर 9

माया दौलत जो हरदम बढ़ता, असर चंद्र खुद मंदा हो |
आबे हयात (अमृत जल) भी जो उसको मिलता, जिस्म पर छाले करता हो |

धन-दौलत उत्तम और निहायत मददगार |

खाना नंबर 12

माया पर पेशाब की धार मारने वाले बेगर्ज इंसान होगा

मंदी हालत में

इंसानी दिल (चंद्र) औरत की शरारती आँख की लहर या इशारा और गेसू ( जुल्फ) (शनि के काम) से ही मौत ढूंढ़ता फिरता होगा | यानि इश्कबाजी बाइस-ए-तबाही का कारण होगा |

उसका धन स्त्री या स्त्री खानदान के या दूसरे दोस्त और गैर हकीकी (जो असली न हो) भाई बंधू (फर्जी दोस्त) के बहुत काम आए | जब कभी चंद्र के दुश्मन ग्रह नंबर 1 में आएँगे, चोरी या धनहानि होगी | शनि के काम, आशिया, रिश्तेदार दुःख का सबब होंगे | स्याह मुँह, बदनाम करने वाली माया होगी | यानि उसका खालिस चाँदी का रुपया हर तरह से खोटा और स्याह बदनामी का कारण होगा | उसके ठन्डे मीठे पानी के कुँए में काली स्याही जरूर मिली हुई होगी | शनि के मकान आराम देने के बजाए दुःख का बहाना होंगे | शनि की उदासी और वैराग्य दिल को शांति देने के बजाए उल्टा उसे जलाते होंगे | अगर चंद्र उम्दा धन तो शनि ऐसा मंदा खजांची होगा जो जरूरत के वक्त उसे पैसा निकलने ही न देगा | यानि टेवे वाले की अपनी कमाई उसके काम न आएगी | स्याह मुँह बदनाम करने वाली माया का मालिक होगा |

शनि या चंद्र की दो रंगी आशिया जैसे घोडा, भैंस, स्याह मगर माथा सफ़ेद, चारो पाँव और माथा सफ़ेद बाकी भूरी लाल रंग, गुरु और केतु की जानदार और बेजान चीजों का फल मंदा करेगी | हादसा हो या नजर पर हमला हो |

एक आँख सीधी दूसरी आँख टेडी या आँख का कानापन या दिल पर जहरीली बीमारिया, या सांप की तरह हर किसी पर जहरीला हमला कर देने वाला खुदगर्ज इंसान हो सकता है | 

उपाय

मंदे वक्त दो रंगे जानवरो का माथा स्याह कर दे | नजर मंदी होने के वक्त 43 दिन लगातार खालिस पानी न पिए यानि पानी में कोई न कोई चीज मिला ले जैसे खांड, दूध, निम्बू, चाय वगैरा जो भी मौसम के हिसाब से ठीक हो | नशे वाली आशिया (शनि की) का इस्तेमाल भी मददगार होगा |

सांप को दूध पिलाना चंद्र को प्रबल करेगा और उसका नेक फल होगा | चंद्र ग्रहण के वक्त शनि की आशिया जैसे साबुत बादाम, नारियल वगैरा बहाना मददगार होगा |

ऐसी टेवे वाले के लिए आगे से हथियार (जैसे कुल्हाड़ी) का आ मिलना मंदी निशानी होगा | उसके लिए ऐसे वक्त नेक काम करना गैर मुबारिक होगा | घर में लोहे का सेफ बड़ा बक्सा होने पर इसमें चाँदी की थाली में पानी डाल कर रखना मुबारिक होगा जब दोनों नंबर 5 में न हो | अगर 5 में हो तो शनि-मंगल की चीज उसमे रख दे जैसे साबुत बादाम और छुआरे |

खाना नंबर 1

वही मंदा और बुरा असर जो सूर्य-शनि खाना नंबर 10 का दिया है |

खाना नंबर 2

मौत हथियार से हो | हादसा भी हो सकता है |

खाना नंबर 3

चोरी का घर है | संदूकची होगी मगर धन से खाली होगी | नकद माल नदारद या बहुत कम धन के लिए शनि का उपाय मददगार होगा | केतु का उपाय मददगार होगा | अगर केतु भी मंदा हो तो लाल फिटकरी जमीन में दबाना मददगार होगा |

खाना नंबर 4

चंद्र अब खूनी कुआँ होगा दुसरो के लिए | मौत पानी से रात को होगी खासकर जब नंबर 1-7-10 में सूर्य न हो | लेकिन अगर सूर्य इन घरो में बैठा हो तो मौत दरिया, नदी, नाला से दिन में होगी | उस का धन पानी से दबा हुआ धन होगा जो उसके लावल्द होने या मौत पा जाने के बाद दुसरो के काम आएगा | औरत के फजूल खर्च (बतौर फर्ज, दुनियावी) या माशूका बतौर कबूतरबाजी बाइस-ए-तबाही होंगे | साँप को दूध पिलाना मुबारिक होगा | अगर चाल-चलन मंदा हो तो अपनी बेफ़कूफी, मोतिया वगैरा से नजर बर्बाद कराए खासकर जब बुध नंबर 4 में हो | चोट से नजर ख़राब न होगी | अमूमन मौत परदेस में या अपने घर-घाट से बाहर होगी | अगर खाना नंबर 10 में चंद्र के शत्रु ग्रह हो तो बाकी चार बचने वाले मकान की किस्मत का मालिक होगा यानि निर्धन, मनहूस, मानिंद (जैसे) गधा, काम काज मजदूरी की कोई हद न होगी मगर खुराक के लिए कोई मौका नसीब न होगा | चंद्र नंबर 4 और शनि नंबर 4 का दिया उपाय मददगार होगा | पिता की मौत गोली वगैरा से अचानक और चंद्र या शनि की मियाद में हो सकती है |

 खाना नंबर 5

धन-दौलत औलाद हो मंदी, दुखिया मुसीबत मरता हो |
आतिशखेजी (ज्वाला-मुखी) धुआँ जमाना, गर्क समंदर करता हो |

वही असर जो सूर्य-शनि नंबर 1 का दिया है | धन-दौलत के लिए औलाद पर खराबी होगी | मुसीबत के समय दुःख का यम, आतिशखेज शनि के पहाड़ का धुआँदार जमाना खड़ा कर देगा |  जो चंद्र के समुन्द्र के पानी में गर्क होकर डुबा देने का कारण होगा | माता की या अपनी नजर मंदी होगी जब शनि के साँप मरवाता हो | शनि का बड़ा बक्सा वगैरा धन हानि और मकानों के बिक जाने का बहाना होगा | ऐसी सेफ में चंद्र की चीजे मुबारिक न होगी | बल्कि शनि-मंगल मुश्तरका की चीजे छुआरे वगैरा रखना मुबारिक होगा |

खाना नंबर 6

दुनिया के तीन कुत्ते बाइस-ए-खराबी होंगे | चंद्र-शनि दोनों ही ग्रहो की आशिया जानदार और बेजान, रिश्तेदार, कारोबार मुतल्ल्का हर दो ग्रह मंदा फल देंगे | और बर्बाद होंगे या बर्बाद करेंगे |

खाना नंबर 7

आँखों की बीमारियाँ और अँधापन तक नौबत हो सकती है | स्त्री झगड़ो (शुक्र की मुतल्ल्का आशिया, रिश्तेदार, कारोबार) से जिंदगी तबाह होगी | दूध में काली मिर्च का इस्तेमाल, खासकर रात को, फेफड़े में पानी या दिल की दूसरी बीमारियाँ देगा जो धन हानि और कमजोरी नजर का बहाना होगी | 42 साल की उम्र में माता-पिता में से सिर्फ एक ही जिन्दा बाकी होगा (शनि की उम्र 36-18-9) | मौत अपने गृहस्थ और मातृभूमि में ही होगी | धन-दौलत स्याह मुँह बन्दर की तरह बदनामी का बहाना होगी और शनि मौत का सबब होगा |

खाना नंबर 8

शनि की उम्र (36-18-9) में शनि की आशिया हथियार, जानवर, साँप वगैरा के मंदे वाक्यात होंगे | बुढ़ापे में नजर कम या गुम होने की निशानी है मगर अँधा न होगा |

खाना नंबर 9

हर सुख और आराम में दूध में जहर की तरह चंद्र का मंदा असर मिला हुआ होगा | अगर आबेहया (अमृत जल) कभी मिले तो जिस्म पर छाले (जिल्द पर जख्म) करेगा |

खाना नंबर 10

ख़त्म कुँए ख़्वाह पानी माया, टट्टू तारे का होता हो |
उम्र खत्म तक बाकी कर्जा, दुखिया जगत से जाता हो |

पानी की जगह अगर माया के कुँए भी हो तो हो तो वह भी खर्च करके खुश्क कर देगा | या खुश्क हो जाए | टट्टू  घोडा होगा | मंद नसीब के घर-घाट और बुजुर्गी शान में जहर बढ़ती ही होगी | इश्कबाजी बाइस-ए-तबाही होगा |

खाना नंबर 12

औरत का सुख हल्का होगा |

 S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant