Showing posts with label सूर्य और अन्य दो ग्रह. Show all posts
Showing posts with label सूर्य और अन्य दो ग्रह. Show all posts

Wednesday, 30 January 2019

लाल किताब सूर्य और अन्य दो ग्रह

लाल किताब 

सूर्य और अन्य दो ग्रह  


सूर्य + चंद्र + शुक्र

अमीरी और गरीबी जो और जब कभी भी हो दोनों ही की ज्यादती होगी | यानि कभी तो अमीरी के समुन्द्र की ठाठो के खजाने होंगे और कभी गरीबी में रेत के जर्रा की चमक तक न होगी खासकर नंबर 9 में होने के वक्त |  मगर खुद टेवे वाला शराफत और इंसानियत का मालिक जरूर होगा |


सूर्य + चंद्र + बुध

बुध की 34/17 उम्र में न सिर्फ पिता और उसका धन बर्बाद बल्कि चंद्र की जानदार आशिया और रिश्तेदार मुतल्लका ( माता, नानी, दादी) की साँप से मौत हो खासकर जब बृहस्पति-शनि-राहु तीनो मुश्तरका या तीनो में कोई एक या दो नंबर 3 में हो |

सूर्य-चंद्र-बुध नंबर 1, 7 10, 12 में होने के वक्त सूर्य-बुध का नेक असर होगा |


रात का वक्त हो, चाँद की रौशनी हो, बहन से लड़ाई हो, औरत को बच्चा पैदा होने को हो, ससुराल के घोड़े पर चढ़ कर जाए तो घोड़े से गिरकर मौत होगी | ( जब शुक्र नंबर 3, राहु नंबर 2, केतु नंबर 8, शनि नंबर 6 में हो)


सूर्य + चंद्र + राहु

अब चंद्र बर्बाद और दुनियावी धन-दौलत और माता सुख के बजाए दुःख का कारण और खराबी का सबब होगी | रात दिन दोनों वक्त दुखिया | लम्बी उम्र की कोई खास तसल्ली न होगी | मगर यह मतलब नहीं कि उम्र छोटी ही हो | तीनो नंबर 5 में होने के वक्त सूर्य का फल उत्तम होगा मगर खाना नंबर 5 की मुतल्लका आशिया औलाद वगैरा बर्बाद होगी मगर बीज नष्ट न होगा | बुध के उपाय या दुर्गा पूजन मददगार होगा |    


सूर्य + चंद्र + केतु

अब केतु का फल मंदा होगा | न दिन को चैन न रात को आराम | लखपति होता हुआ भी दुखिया ही होगा | अक्ल काम न देगी | उम्र तक शक्की लेंगे मगर यह मतलब नहीं कि जरूरी छोटी ही हो | दुर्गा पूजन और बुध का उपाय मददगार होगा |

सूर्य का असर टेवे वाले के लिए उत्तम होगा मगर चंद्र और केतु दोनों बर्बाद, औलाद तबाह मगर नस्ल बंद न होगी | (जब तीनो नंबर 5 में हो) बुध का उपाय औलाद के ताल्लुक में मददगार होगा |


सूर्य + शुक्र + बुध

अब बुध का खाली चककर सूर्य की मदद लेकर शुक्र को बर्बाद करेगा | गृहस्थी हालत का फैसला केतु की हालत पर होगा | अगर केतु उम्दा हो और बुध को मदद दे मसलन केतु नंबर 12 और बुध नंबर 3 तो कोई मंदी हालत न होगी | लेकिन अगर केतु नीच, मंदा इस बर्बाद हो तो अव्वल तो औलाद नरिना होगी ही नहीं अगर हो भी तो बहुत पिछली अवस्था (बुढ़ापे) में होगी | और अगर जल्दी हो तो भी 40 साल उम्र के करीब-करीब में पैदा होगी | औरत के टेवे में तीनो इकट्ठे ख़्वाह किसी भी घर में होने के वक्त लड़का पैदा होने और मर्द के टेवे में लड़की पैदा होने पर औरत किसी न किसी तरह से बर्बाद और बेघर (फरार या अगवाशुदा वगैरा), माली और जिस्मानी सदमों से दुखी होगी | जिसकी पहली वजह बदजुबानी या बदकारियाँ, औरत का अपना भाई ही (ख़्वाह हकीकी, ख़्वाह मामी, मासी, ताई, चाची का लड़का होने की वजह से भाई कहलाता हो)जबरदस्ती या मोहब्बत के धोखे फरेब से औलाद पैदा कर दे या पैदा करने कराने का बहाना होवे, चाल-चलन की बदनामी की तोहमत (सच्ची या फर्जी) तो जरूर होगी | तलाक ख़्वाह हो या न हो | मर्द ख़्वाह औरत का टेवा | या जुबान की बीमारियाँ भी हो सकती है | मंदी हालत के वक्त (जुबान की बीमारी) शनि की आशिया (नशे की चीजे) से मदद होगी |

तीनो नंबर 8 में होने के वक्त अगर शादी बुध की उम्र 17, 34 साल में हो तो शादी के तीन साल के अंदर अंदर औरत की मौत बवक्त दिन-दोपहर सरे बाजार हादसे से होगी |

शनि नंबर 12 के वक्त जब तीनो नंबर 3 में हो तो मकान के तहजमीन में या मकान के आखिरी हिस्सा में अँधेरी कोठड़ी में बादाम दबा देना औलाद की पैदाइश में बरकत देगा |

तीनो नंबर 9 में मंदे असर होने के वक्त फ़कीर को 7 रोटी यकदम देनी मुबारिक होगी |

उल्टे ढंग की औलाद ग्रह चाल की तबदीली देगी | जिसका हर तरफ नेक असर होगा |

तीनो नंबर 10 के वक्त साली का रिश्ता (शादी) अपने ही घर (टेवे वाले के खानदान में) हो जाना गैर मुबारिक होगा |

आमतौर पर हाथ में चाँदी का छल्ला निहायत मददगार होगा |

अब मंदी हालत की निशानी उसके घर में निवाड़ (चारपाई या पलंग के लिए) के गोल किए हुए बण्डल या लिपटी हुई निवाड़ मुददतों (20 साला पुरानी या नानी-दादी के वक्तो की) से बंद पड़ी होगी | जिसकी मौजूदगी में तीनो ग्रहो का मंदा फल होने का आम सबूत होगा | बेहतर यही होगा कि ऐसी निवाड़ की चारपाई-पलंग आदि बनवा ली जाए और गोल करके बण्डल न रखे जाए |

शादी के दिन से चंद्र के मुतल्लका रिश्तेदार (माता, सास) वगैरा बुध नंबर 3 की मंदी आवाज के राग सुनने लगेंगे | या हर तरफ मंदे ढोल-ढमाके की आवाज शुरू होगी | (जब चंद्र नंबर 9 में हो)

उपाय

1) बवक्त शादी लड़की का संकल्प (दान) करने के ठीक बाद ही  ताम्बे की गागर (बड़े से बड़ा) ताम्बे का ढक्क्न, हरी मूंग साबुत से भर कर, जिस तरह लड़की का दान किया ठीक उसी तरह ही इस ताम्बे के बर्तन का संकल्प कर दिया जाए और बाद में मूंग साबुत से भरा हुआ बर्तन दिन के वक्त नदी-नाला में बहा दिया जाए |

2) ऐसी ग्रहचाल के वक्त ख़्वाह किसी भी घर में, ऊपर दिया उपाय मददगार होगा | और अगर मौका मिल सके तो शादी के वक्त ऐसा उपाय किया हुआ सबसे उत्तम फल होगा |


सूर्य + शुक्र + शनि 

मर्द और औरत की टूटी हुई जोड़ी जो दोनों ही ग़लतफ़हमी में बर्बाद होंगे | मिटटी के कुजा में लाल पत्थर के टुकड़े, टेवे में ग्रह मुतल्लका (सूर्य-शुक्र-शनि) के बैठे हुए घर की मुतल्लका या तरफ में जो कि मकान कुंडली के अनुसार उस घर के लिए मुक़र्रर है, दबा दे या बाहर वीराना दबाना मुबारिक और मददगार होगा |


सूर्य + शुक्र + राहु 


औरत (शुक्र) आशिया रिश्तेदार कारोबार मुतल्लका, दुखिया बीमार, मंदा असर होगा खासकर जब नंबर 1 में हो  


सूर्य + शुक्र + केतु 

शुक्र और केतु दोनों ही मंदे असर के होंगे खासकर जब नंबर 1 में हो | जब उसकी औरत कुंडली वाले के जद्दी मकान में रहे तो बीमार, दुखिया दीवाना ही होगी |


सूर्य + मंगल + बुध 

दिल की ताकत अधिक होगी | एक वक्त में दो काम करने की हिम्मत, मगर उत्तम ताकत, गैरतमंद  शरारत का माकूल जवाब देने की हिम्मत मालिक होगा |


सूर्य + मंगल + शनि 

धन-दौलत उम्दा |

जब तीनो नंबर 11 में हो तो झूठा, जिद्दी, हठधर्मी और मंद किस्मत होगा |


सूर्य + बुध + शनि 

अब सूर्य और शनि दोनों ही अपना अपना काम करते होंगे और उनकी बाहमी कोई दुश्मनी या लड़ाई-झगड़ा न होगा | तीनो ही ग्रहो का मंदे घरो में होने पर भी अपना अपना और उम्दा फल ही होगा | मगर अब बृहस्पति का फल मंदा ही होगा खासकर जब तीनो नंबर 2,5,9,12 में हो |  सूर्य उम्दा होने वाले घरो में होने के वक्त बुध के मुतल्लका कारोबार यानि तिजारत दिमागी कारोबार का फायदा और शनि के उम्दा होने वाले घरो में होने के वक्त जायदाद बढे, मिले या पैदा हो |

जब तीनो नंबर 8 में और गुरु नंबर 2 में हो | (गुरु नंबर 2 नेक हालत में देखे)


सूर्य + बुध + राहु 

शादियाँ ज्यादा, औलाद मंदी होगी | गो टेवे के खुद अपने सूर्य (राजदरबार) पर कोई बुरा असर न होगा | मगर बुध की आशिया कारोबार रिश्तेदार मुतल्लका बहन लड़की का सूर्य (खाविंद और उसका राजदरबार) जरूर मंदा और खराब होगा जिसके लिए चंद्र का उपाय मददगार होगा |


सूर्य + बुध + केतु 

केतु की आशिया कारोबार रिश्तेदार मुतल्लका भतीजे भांजे मंदा असर ही देंगे या उसकी दौलत खा-पीकर बर्बाद ही करेंगे | उसकी नेकी फरामोश और गुनहलाजिम रखेंगे यानि टेवे वाला उनसे अगर कोई नेकी करे तो वह उसको भूल जाएंगे | लेकिन अगर वह उनसे कोई गुनाह या बुराई कर बैठे तो वह हमेशा ही याद रखते होंगे | (बुरे मायने में )

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant