Showing posts with label शनि खाना नंबर 3. Show all posts
Showing posts with label शनि खाना नंबर 3. Show all posts

Sunday, 21 October 2018

लाल किताब शनि खाना नंबर 3


लाल किताब 

शनि खाना नंबर 3 

अगर मंदा हुआ तो दो गुना मंदा होगा

मिले राजा दो शेर बकरी कहेंगे |
मगर मर्द माया जुदा ही रहेंगे |

नेक हालत में

1) तीन आँख का मालिक फरिश्ता अजल | पुरुष और धन दोनों इक्कट्ठे कम ही होंगे मगर उम्र की रक्षा होती रहेगी जब तक जुबान के चस्का ने हो यानि शराबी-कबाबी न हो |

2) अगर केतु की मदद हो यानि केतु नंबर 3 या  शनि के घर खाना नंबर 10 में हो तो :

मकान बनाने वाले राज मजदूर मिस्त्री को रुपयों की थैली की जरुरत नहीं, उसे तो ईंट-पत्थर हर वक्त मौजूद चाहिए | इसी तरह से शनि का हर वक्त मकानों का प्रभाव उत्तम होगा खासकर जब केतु का साथ हो यानि घर में कुत्ता रखे | दुनियाँ के तीन कुत्तो की सेवा करना भी शुभ होगा | मकान बनेगे, धन बढ़ेंगे, आँखों का बड़ा, उत्तम हकीम होगा | शनि से सम्बंधित काम, रिश्तेदार उत्तम फल देंगे |

3) मंगल बद या मंदा हो तो गैर व्यक्ति भी मदद पर होंगे | चाहे लोगो के काम बिगड़ता हो मगर खुद आराम पाता होगा |

4) अगर कुत्ता न रखे तो कुत्ता (मंदा केतु) काटता ही होगा | शनि बर्बाद करेगा | जिस्म से चार-चार बाल पैदा हो तो गरीब, मंद बुद्धि, ऐयाश होगा | अपने भाई-बंधू खराबी का कारण होंगे | माली हालत (नकद रूपया) में मंदा ही होगा | अगर मंदा हो तो तीन आँख का मालिक फरिश्ता-ए-अजल की तरह दो गुना मंदा होगा  (सिर्फ धन की हालत में) | मगर उपाय योग्य और केतु का उपाय सहायक होगा | अगर केतु नंबर 3 या 10 में हो तो कोई उपाय की जरूरत नहीं |

5) नजर की दवाई दूसरों को मुफ्त देने से अपनी नजर में बरकत होगी |

मंदी हालत में

1) पूर्व दिशा (खाना नंबर 1-5) या दक्षिण (खाना नंबर 3) के दरवाजे का साथ हानिकारक होगा | घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण के दरवाजे के साथ पत्थर गड़ा होने के वक्त जब कभी भी होने लगे 40 दिन के अंदर-अंदर एक के बाद दूसरी कुल तीन मौते हुआ करेंगी |

2) मकान के आखिर पर अँधेरी कोठरी धन के लिए शुभ होगी |

3) सूर्य नंबर 5 में हो तो केतु, नर संतान बर्बाद और खुद शनि का मंदा प्रभाव होगा |

4) चंद्र नंबर 10 में हो तो शनि मंदा, जड़ से कटता होगा | ऐसी हालत में अपने ही घर का कुआँ मृत्यु देगा और धन दौलत बर्बाद होता होगा |  

5) जब शत्रु साथी हो तो बेशक चोर-डाकू मगर फिर भी मंदी हालत | चोरी, धन हानि और दूसरी ऐसी खराबी आम हो |

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant