Showing posts with label चंद्र खाना नंबर 5. Show all posts
Showing posts with label चंद्र खाना नंबर 5. Show all posts

Sunday, 9 September 2018

लाल किताब चंद्र खाना नंबर 5


लाल किताब 

चंद्र खाना नंबर 5 



बच्चो के दूध की माता तथा आत्मिक नदी

सलाह नेक की जो, बुरा करते लेता |
भला उससे बढ़कर, नहीं कोई होता |

नेक हालत

1)  बच्चो के दूध की माता तथा आत्मिक नदी | जिस तरह निकलता और बहता हुआ पानी सदा उत्तम होता है उसी तरह ही बच्चो के पालन और धर्म के स्वाभाव पर धन की बरकत की हालत होगी | रास्ता सच्चाई तेरा पलड़ा सदा भारी रहेगा | अदलो (न्याय) इन्साफ की तू है मिजान  (तराजू) | 

2) कद काठी अच्छी, लम्बा शरीर, अच्छी बुद्धि और पुरुषों में हीरे (उत्तम) सा आदमी होगा मगर किसी के आगे झुकना नहीं आता | कट जाए पर झुके नहीं | राजा के जैसा भाग्य और लम्बी आयु का स्वामी (100 वर्ष) होगा |

3) राहु अब टेवे में ठंडा होगा | चिड़ियों (केतु नंबर 6 अपनी मामूली संतान) से बाज (बुध साहसी शत्रु) को मरवाने के साहस का स्वामी होगा | न्याय की तकड़ी (तराजू) का स्वामी, रहमदिल मनुष्य और लड़ाई में जिस ओर जाए वही जीते | उसका पलड़ा भारी होगा | व्यापार अमूमन मंदा होगा | मगर राजदरबार (धन दौलत की आमद का जरिया) में मान होगा |  जंगल पहाड़ को आबाद करने वाला धर्मात्मा होगा |

4) रफाय आम (आम चलने के नियम) के असूल की पालना करने से उसकी संतान के गांव आबाद होंगे |

5) चंद्र के मित्र ग्रह (सूर्य, गुरु) नंबर 2,3 में हो और शत्रु ग्रह बुध, शुक्र, पापी नंबर 9-11 में हो तो नेक परिणाम होंगे |

6) जब बुध 7-11 में हो तो चंद्र अब मोती की कीमत और उत्तम फल देगा | नंबर 3-8 मंदा होते हुए भी चंद्र का असर उत्तम ही होगा |

7) जब केतु उत्तम हो तो नर संतान की अधिकता होगी | लड़के 5 से कम न होंगे चाहे पापी ग्रहों के साथ हो | संतान पर कभी मंदा प्रभाव न होगा |

8) जब खाना नंबर 9 खाली हो तो चंद्र सोया हुआ होगा | अतः चंद्र से सम्बंधित काम के समय मंगल की मदद लेकर जाना स्वयं भी घर से चलते समय मीठा भोजन करके चलना मददगार होगा |

मंदी हालत

1) नंबर 10-12 में नेक ग्रह होते हुए भी चंद्र का प्रभाव मंदा ही होगा | नंबर 10 के ग्रह से चंद्र बर्बाद होगा या यूँ कहे कि समुन्द्र का पानी तक जल जाए मगर नंबर 10 स्वयं बर्बाद न होगा | नंबर 12 का ग्रह चाहे स्वयं बर्बाद हो जाए मगर चंद्र बर्बाद न होगा |

2) आम दुनियावी लोग तो अपने मंदे भाग्य की वजह से बर्बाद होते है मगर मंदे चंद्र वाला जब कभी बर्बाद होगा स्वयं अपनी मंदी जबान करने से बर्बाद होगा, अक्ल में चाहे लाखों में एक ही क्योँ न हो |  बुध की चीजे खासकर बहन, बुआ, लड़की, साली सब के सब मंदे बर्बाद या बर्बादी का बहाना या बुध के कारोबार से भी यही असर होगा |

3) जबान मंदी या ढिंढोरा पीटने की आदत हो और अपना कोई भेद छुपा न सके तो अपना ही कोई भेदी उसे बर्बाद करे | लालच और खुदगर्जी उसे नष्ट करे | ऐसे व्यक्ति को किसी का बुरा करते समय किसी दूसरे आदमी, सूर्य या दिवार से पूछ लेना (कि बुरा किया जाए या नहीं) सहायक होगा |

4) मंदे चंद्र वाला शतरंज के घोड़े की तरह ढाई घर की टेढ़ी चाल चलेगा जिससे उसका बुरा प्रभाव खाना नंबर 3-8-10-12 पर भी होगा |

 5) जब 2-3 में शत्रु ग्रह बुध. शुक्र, पापी हो और नंबर 9 में मित्र ग्रह हो तो बिजली की शक्ति के मालिक मौत के यमों की तरह मंदे नतीजे होंगे |

6) बुध के काम या चीजे तथा कारोबार और बुध के शरीर के भाग (जीभ, बोलना) आदि मंदे होंगे | बुध की चीजों का आना मुसीबत की निशानी होगा | जंगल (बुध) और पहाड़ (शनि) का कामयाब मुसाफिर (से लाभ) न होगा |

7) अगर सूर्य नंबर 10 में और नर ग्रह साथ साथी न हो तो उम्र 12 दिन होगी |

8) अगर सूर्य नंबर 11 में हो और नर ग्रह साथ साथी न हो तो उम्र 12 साल होगी |


S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant