Showing posts with label बृहस्पति सूर्य और अन्य तीसरा ग्रह. Show all posts
Showing posts with label बृहस्पति सूर्य और अन्य तीसरा ग्रह. Show all posts

Tuesday, 29 January 2019

लाल किताब बृहस्पति सूर्य और अन्य तीसरा ग्रह

लाल किताब 



बृहस्पति + सूर्य + चंद्र  

उत्तम फल, इकबालमंद (प्रतापवान, भाग्यशाली, ऐश्वर्यशाली) होगा | ताजिर (व्यापारी), अहले कलम (लेखक) जिससे दुसरो को भी फायदा पहुँचे और बजरिया (के द्वारा) ठोस हाजिर माल साथियों को भी तारता होगा |  

बृहस्पति + सूर्य + शुक्र 

शुक्र की मुतल्लका आशिया कारोबार रिश्तेदार और शुक्र का नेक फल होगा | शादी के दिन से किस्मत जागेगी | औरत भी रंग, स्वभाव और किस्मत किस्मत के ताल्लुक में हर तरह उत्तम साफ़ नेक और होगी |

बृहस्पति + सूर्य + मंगल 

बृहस्पति (बब्बर शेर), सूर्य (नर शेर) और मंगल (चीते से मिलता जुलता शेर बहादुर) तीनो ही नर ग्रहो के शेरो का टोला एक ही जगह पर इक्क्ठे | आम तौर पर दो शेर तो इक्क्ठे एक जगह पर नहीं रह सकते | मगर अब एक ऐसा टेवा होगा जिसमे तीनो ही यह ग्रह इक्कठे बैठे हो तो वह ऐसा शख्स होगा जिसके साए के नीचे तीन शेर इक्क्ठे बैठ कर सके | अगर कोई एक शेर की सवारी करने की ताकत का मालिक हो तो वो तीन शेरो का सवार हो या वो एक ही वक्त में तीन शेरो को इक्क्ठा करके या इक्क्ठा जोतकर सवारी करता हो | बड़ी उत्तम और नेक किस्मत का मालिक होगा | खुद उसे (सूर्य), उसके बाप-दादा (बृहस्पति) या बड़े भाई, ताया, मामू (मंगल) में हिम्मत होगी कि वे तीन शेरो या शेर बहादुर मर्दो को एक ही हाथ से मार सके या नीचा देखा सके | और दुनियावी ताल्लुक में उनको कम से कम खूनी की सजा (फाँसी) देने का अख्तियार होगा | उसका ताम्बा भी सोना बन जाए | तीनो ही ग्रहो का तरफ और हर तरह का उत्तम और उम्दा फल होगा | और तीनो ही ग्रहो के लिए हर एक अकेले अकेले का बैठे हुए घर के मुताबिक दिया हुआ मुबारिक फल होगा |

योगाभ्यास का मालिक होगा जब तीनो नंबर 8 में हो |


बृहस्पति + सूर्य + बुध 

अमूमन राज योग | सूर्य और बुध का अकेले अकेले बैठे होने की हालत पर अपने अपने लिए दिया हुआ उत्तम फल साथ होगा |

मगर तीनो नंबर 5 में होने के वक्त बृहस्पति और सूर्य दोनों ही कैदी हो जाने की तरह उनका फल सोया हुआ होगा | बाप-बेटा (खुद टेवे वाला और उसका पिता) दोनों ही की किस्मत बेऐतबारी (मंदी ही होगी) मगर फिर भी वहाँ धन की कोई कमी न होगी | उनका घर गऊघाट यानि मकान का अगला हिस्सा तंग और पिछला हिस्सा चौड़ा होगा | जहाँ बाल-बच्चो की बरकत और उनके लिए दाना-पानी की तंगी न होगी | अगर कुछ न होगा तो सिर्फ माया की लम्बी ऊँची लहरों की ठाठों का नजारा न होगा | वो शाही कैदी होगा या कैद में होता हुआ भी बादशाह होगा | (तीनो नंबर 5 का फल लिखा है)      

जिस लड़की पर नजर रखे वो टेवे वाले की औरत नहीं बनेगी | मगर जो लड़की टेवे वाले पर नजर रखे वो जरूर गृहस्थ में साथी होगी | गृहस्थ में साथिन हो जाने से सिर्फ यह मुराद नहीं कि लड़की उसकी औरत बन कर ही गृहस्थ में साथिन होगी मगर किसी भी हालत में कहिए वो परिवार की उन्नति में शामिल जरूर होगी | (तीनो नंबर 2 और शुक्र नंबर 3)

खाना नंबर 2 में बैठे हुए ग्रहो का अपना अपना फल हुआ करता है | और शनि नंबर 1 के वक्त जब खाना नंबर
7 - 10 खाली न हो तो काग रेखा हुआ करती है | इसलिए अब ऐसे प्राणी के ताल्लुक में जब कभी भी शनि (वक्त का राजा ग्रह) की आशिया मसलन मकान की बुनियाद खोदी जाए, बुध नंबर 2 फ़ौरन बृहस्पति पिता पर उसकी जान तक हमला कर देगा | उपाय: बुध नंबर 2 का दिया उपाय मददगार होगा |
 
(जब तीनो नंबर 2, शनि-मंगल नंबर 1, खाना 7-10 खाली नहीं या 10 में चंद्र हो)   

बृहस्पति + सूर्य + शनि 

इज्जत रेखा | हर जगह इज्जत और मान खासकर जब तीनो नंबर 6 में हो |

जब टेवे वाले के रिहाइशी मकान (जद्दी या बुजुर्गाना, पिता, दादा का) में दाखिल होते हुए दाएँ हाथ की दिवार के खात्मा पर अँधेरी कोठड़ी हो और उसमे शेल्फ - परछती  (जिस पर सामान रखा जाता है) पर खेती-बाड़ी का सामान मौजूद हो तो तीनो ही ग्रहों का बुरा असर न होगा | खासकर जब वो तीनो नंबर 5 में हो, ऐसी हालत में नंबर 5 औलाद पर भी बुरा असर न होगा |

बृहस्पति + सूर्य + राहु 

अनाज के अम्बार और शहनशाह के दरबार से आग का धुआँ बढ़ता ही नजर आएगा | मुतल्ल्कीन (सम्बंधित) यह समझते हुए भी कि वो एक राजा है, चोर का बर्ताव ही पेश करेंगे | तीनो ही ग्रहों का जला हुआ फल होगा | 

बृहस्पति + सूर्य + केतु 
 
सूर्य का फल अब निहायत मंदा होगा | सिवाय खाना नंबर 5 के जहाँ तीनो का फल उम्दा होगा |



S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant