Showing posts with label केतु खाना नंबर 7. Show all posts
Showing posts with label केतु खाना नंबर 7. Show all posts

Sunday, 4 November 2018

लाल किताब केतु खाना नंबर 7

लाल किताब 

केतु खाना नंबर 7 


गडरिये (चरवाहा, पशु चराने वाला) का पालतू कुत्ता, शेर का मुकाबला करने वाला कुत्ता

सब कुछ के होते जो रोता रहेगा |
तो यह नस्ल तेरी को जाहिर करेगा |

नेक हालत में

1) आम तौर पर जिस तरह स्त्री के भाई-बहन उसी तरह टेवे वाले के बच्चे होंगे | 24 साल की आयु में 40 साल गुजारे की धन-दौलत आ जाएगी | धन दौलत की बरकत लड़के की आयु के हिसाब से एक फॉर्मूला का इस्तेमाल करके देखेंगे

लड़के की आयु के साल को 48 से भाग दे (डिवाइड करे) और 8 से गुणा कर दे यानि

लड़के की आयु / 48 x 8 = धन की बरकत

मसलन लड़के की आयु हो 24 साल तो

24 / 48 x 8 = 4 यानि 4 गुना यानि लड़के के जन्म दिन के समय जो धन की बरकत थी वो लड़के के 24 साल आयु में चार गुना हो जाएगी | ज्यों-ज्यों लड़के की आयु बढ़ेगी धन जमा होता जाएगा और बढ़ता जाएगा | यह असर 48 वर्ष तक चलेगा यानि लड़के की 48 वर्ष की आयु में 8 गुना बरकत हो जाएगी | उसके बाद हालात सामान्य हो जाएँगे |

ऊपर लिखा है कि 24 साल आयु में 40 साल गुजारे की धन दौलत आ जाएगी | इसके लिए नीचे लिखा फॉर्मूला है

लड़के की उम्र / 48 x 80 = इतने साल गुजारे की धन दौलत आ जाए

24 / 48 x 80 = 40 साल गुजारे की धन दौलत आ जाए | 

2)केतु अब गली का शेर बहादुर, बच्चो का साथी, उनमे प्यार और शेर से टकराने की हिम्मत रखने वाला गडरिये का पालतू कुत्ता होगा जो शत्रुओं को कुत्ते की मार भगाएगा |

3) जब बुध, शुक्र, गुरु की सहायता हो तो रिजक देने वाली हवाई चक्की मदद पर चलती होगी | शुक्र, शनि कभी मंदा न होगा | शत्रु ग्रह चंद्र / मंगल में से कोई मंदा हो तो वो स्वयं ही बर्बाद होगा | जुबान का पक्का और वायदा निभाने वाला होगा | जीवन में कभी निराश न होगा | सभी कुछ के होते हुए अगर दुसरो के सामने अपने रोने रोए तो वह उसकी अपनी और जद्दी नस्ल के खून के असर को जाहिर करेगा |

मंदी हालत में

1) सामने घर का हाल केतु की चीजों पर मंदा होगा | यानि खाना नंबर 1 में बैठे ग्रह से सम्बंधित |

2) टेवे वाला अपनी खुदी और तकब्बुर से बर्बाद होगा, नहीं तो नहीं होगा |

3) अगर केतु मंदा हो तो जिस दिन खाना नंबर 1 में आए या जब लड़का बालिग़ हो जाए तो उम्दा होगा |

7-19-31-43-55-67-74-95-103-115 (इंटरनेट वाली किताब में मिसप्रिंट है)

4) मंदी जुबान, झूठा वायदा जहमत, बीमारी देगा | शुक्र गृहस्थी आग में जलता और पत्थर गिराने वाला तूफ़ान चलता होगा |

5) बुध मंदा हो तो महमूद (उत्तम, प्रशंसनीय ) फिरदोसी (स्वर्ग में रहने वाला) को अशर्फियों का वायदा दोबारा याद न होगा | महमूद टेवे वाला रोता, मायूस कब्र को जाता होगा और उसका कफ़न तक बदबू से भरा होगा |   

6) बुध नंबर 7 में हो तो सब्ज कदम (मनहूस) , अहले कलम होगा (लेखक) | बुध की 34 साल आयु के बाद तारेगा | और जो शत्रुता करे वो स्वयं बर्बाद होगा | 34 साल आयु तक शत्रु अवश्य गले लगे रहेंगे मगर 34 के बाद कुत्ते की तरह मार देगा | |

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer

Lal Kitab Vastu Consultant