Showing posts with label शनि खाना नंबर 11. Show all posts
Showing posts with label शनि खाना नंबर 11. Show all posts

Thursday, 25 October 2018

लाल किताब शनि खाना नंबर 11

लाल किताब 

शनि खाना नंबर 11 


लिखे विधाता, स्वयं विधाता

दन्त कथा दुनिया से धर्मी जो डरता |
पकड़ पापी बेड़ी है खुद पार करता |

हर कोई 11 घर का ग्रह, डरता बुध तीजे से है |

नेक हालत में

1) शनि का नेक या बुरे होने का फैसला राहु-केतु की हालत पर होगा |

2) धनवान मगर आँखों की चतुरता और फरेब से धन कमाए | अमूमन 48 साला आयु (अच्छी या बुरी) का फैसला होगी | नेक हुआ तो मिटटी में भी हाथ डाल कर सोना कर देगा | अशुभ हुआ तो सोने को मिटटी कर देगा | मगर हर दो हालत में आई-चलाई चलती होगी |

3) शनि अब बच्चे की जन्म का हुक्म देने वाला स्वयं ही विधाता की तरह होगा | टेवे में संतान के योग चाहे मंदे हो मगर ऐसा प्राणी कभी लावल्द न होगा | शनि स्वयं किस्मत का हरदम राखा और पाप (राहु-केतु की स्याही) धोने वाला होगा | ऐसा व्यक्ति पक्का मर्द होगा | स्वयं की पैदा की हुई जायदाद शायद ही होगी मगर पिता से अमूमन जायदाद पाएगा | वह धर्म स्वभाव और धर्मी आँखों का स्वामी होगा |

4) शनि अपनी माता की कसम खाकर अब सबके गुरु बृहस्पति धर्म अदालत में न्याय करने का वचन देगा | जैसे राहु-केतु होंगे वैसा ही अपने धर्म-ईमान से फैसला करेगा | उत्तम ग्रह को जल्दी-जल्दी बढाकर स्वयं बढ़ेगा जब तक बुध नंबर 3 में न हो |

5) अगर गुरु साथ-साथी हो तो शनि स्वयं धर्मी होगा खासकर जब टेवा धर्मी हो यानि राहु-केतु नंबर 4-10 में या चंद्र के साथ हो | लेकिन अगर गुरु मंदा हो तो खाना नंबर 3 बुनियाद होगा | अगर नंबर 3 खाली हो तो शनि सोया हुआ होगा लेकिन तख़्त में आने के दिन से शनि का फैसला बहाल होगा और नेक फल देगा और 84 साल तक सहायता देता रहेगा | 11-23-36-48-57-72-84-94-105-119 (प्रिंटेड और इंटरनेट वाली  किताब में मिसप्रिंट है)

6) सूर्य-मंगल नंबर 10 और चंद्र नंबर 6 या सूर्य नंबर 1 और चंद्र नंबर 2 में हो तो राजदरबार, माया दौलत सब उत्तम और खुद राहु-केतु भी पाप की स्याही धो देंगे |

7) शुक्र नंबर 7 में हो तो आम लोगो के फायदे और आराम की पूरी ताकत और नेक प्रभाव और खुद भी आराम पाए |

8) पानी का भरा हुआ मिटटी का घड़ा किसी भी शुभ काम को करने से पहले बतौर कुम्भ रख लेना अति उत्तम होगा खासकर जब नंबर 3 खाली हो |  

मंदी हालत में

1) खाना नंबर 11 का शनि जब भी तख़्त पर आएगा तो मंदा होता हुआ भी नेक फल देगा |

2) अंडे ही खा जाने वाला साँप बच्चे कहाँ छोड़ेगा | शनि की खुराक यानि शराबखोरी से शनि का नेक प्रभाव समाप्त होगा और मंदे समय की साधारण लहर होगी | अपना बनाया मकान पिछली अवस्था 54-55 साल में कायम होगा | लेकिन अगर पहली अवस्था शनि की आयु 36-39 साल से पहले मकान बना ले तो उसी मकान में लम्बे समय तक बीमार रहकर मौत होगी | अपनी संतान और गृहस्थी जिम्मेदारियों की बेड़ी को समुन्द्र के बीच मझदार में छोड़ कर मर जाएगा और उसके परिवार की आँहों को सुनने वाला शायद ही कोई संसारी गृहस्थी सहायक होगा या हो सकेगा |

3) दक्षिण के दरवाजे का साथ हो तो धन का मंदा हाल होगा | टेवे वाला जब ऐयाश जनाही (व्यभिचारी) हो और शराबखोरी को अपना फर्ज ही बना ले तो अपना जिस्म, आयु और शनि का मंदा प्रभाव होगा | दन्त कथा, अफवाहे मंदे समय की पहली निशानी होगी | ठीक तो यही होगा कि जब कभी मौका आए तो शराब को मुँह में डालने के बजाए जमीन (मिटटी) पर गिरा दिया करे तो इस उपाय से शनि का नेक प्रभाव होगा | उत्तम यही होगा कि शराब को राम नाम सत्य कह देवे |

4) बुध की चीजे, रिश्तेदार, काम का मंदा हाल होगा और हानिकारक होगा |  फरेब और बेईमानी का पैसा अपने लिए कफ़न का बहाना होगा | अपने जन्म से पहले के मकान के दरवाजे का रुख बदल देना जैसे पूर्व से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण यानि उलटी तरफ (खासकर दक्षिण की ओर) मंदा फल देगा और मातम का जमाना देगा |

5) चाहे विद्या अधूरी मगर धन दौलत भला ही होगा | बेशक ज़माने की उतार-चढ़ाव देखेगा मगर गुजारा मंदा न होगा |

6) बुध नंबर 3 और गुरु नंबर 9 में हो तो तीनो ही निष्फल और मंदे असर के साबित होंगे | बुध, शनि और गुरु का फल मंदा करके खुद भी मंदा फल देगा | उम्र को मंदा न करेगा |

7) मंदी सेहत के समय स्त्री से कम से कम एक साल दूर रहे नहीं तो बिमारी तीन साल के लिए आगे बढ़ जाएगी

8) बुध दबा हुआ या मंदा हो तो शनि बेकार और निष्फल होगा |

9) राहु-केतु की चीजों के मंदे असर के समय मंगल का उपाय सहायक होगा और उपाय के दिन से एक साल लंगोट पर काबू रखे | अगर गुरु निकम्मा हो यानि किसी भी बड़े बुजुर्ग आदि का साथ न हो तो पुरोहित का उपाय सहायक होगा | मंदे समय गुरु का उपाय करे | अगर शनि जाति असूल के हिसाब से मंदा हो तो शनि का उपाय करे | कुम्भ यानि पानी का घड़ा कायम रखना सब ही मंदी हालातो में नेक फल देगा |

साधारण उपाय

शनि की पानी की तरह बहने वाली चीजे जैसे सरसो का तेल, शराब, स्पीरिट आदि सुबह सूरज निकलने के समय जमीन पर गिराने से राजदरबार, गृहस्थी हालत और आमदन के सम्बन्ध में खरीबियों से बचाव देगा |

घर में चाँदी की ईंट रखने से धन की बरकत होगी | 

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer

Lal Kitab Vastu Consultant