Showing posts with label बुध और केतु. Show all posts
Showing posts with label बुध और केतु. Show all posts

Sunday, 27 January 2019

लाल किताब बुध और केतु

                 लाल किताब 


                 बुध और केतु  


बिरी (यह एक जानवर है जिससे हाथी भी डर कर भाग जाता है) 

1) अकेला केतु नंबर 4 धर्मात्मा मगर बुध के साथ हो तो न सिर्फ बुध बर्बाद, केतु और चंद्र की आशिया, औलाद, माता की उम्र बर्बाद, अगर जिन्दा हो तो उनके हाथो धन-दौलत बर्बाद होगी | मगर धन के लिए राजयोग ही होगा | समुंद्री या खुश्की का सफर मंदे नतीजे होंगे |


2) जब मंगल 12 में हो तो बुध-केतु का नंबर 1, 8 पर कभी बुरा असर न होगा | ख़्वाह वो कैसे ही हो और किसी तरह (जुदा या मुश्तरका) बैठे हो |

3) मंगल का उपाय मददगार होगा खासकर जब बुध की उम्र 17 साल में बुध के केतु यानि बहन के लड़के बर्बाद होने लगे | नंबर 3, 4, 8 में से किसी में शुक्र और बाकी में बुध-केतु हो तो बेवा मर्द व अपना ही कबीला बर्बाद करे | बुध केतु की मंदी हालत के वक्त चंद्र का उपाय मददगार होगा | बुध अब केतु कुत्ते की दुम होगा |

दोनों मुश्तरका या बजरिए (के द्वारा) दृष्टि बाहम मिले होने के वक्त बुध अपना वही फल देगा जो कि बुध घर का होने के वक्त दिया करता है मगर केतु का वह फल होगा जो कि केतु नीच होने के वक्त गिना गया है |

हड़काए कुत्ते की दुम की तरह बुध (दुम) अब केतु (कुत्ते) को बर्बाद करेगा | अगर बुध किसी हालत में नेक फल दे भी दे तो भी केतु का फल तो हर हालत में मंदा हो ही जाएगा | अगर मौत नहीं तो गर्दिश के दिन तो जरूर होंगे | मंगल का उपाय मददगार होगा |


नेक हालत में

खाना नंबर 6

साथ दृष्टि खाली होते, बाहम दोनों नहीं लड़ता हो |
असर दृष्टि मंदा लेते, झगड़ा दोनों का होता हो |
केतु की चीजों पे केतु मंदा, पर मंदा दुसरो पर |
बुध मगर जब मंदा होता, खुद मंदा बुरा दुसरो पर |



गो बाहम दुश्मन बने लेकिन अब दोनों का कोई झगड़ा न होगा और नेक फल देंगे जब तक नंबर 2 की दृष्टि से दोनों में से कोई भी मंदा बर्बाद न हो रहा हो |  


मंदी हालत में

खाना नंबर 2

साथ दृष्टि खाली होती, असर दोनों का उम्दा हो |
घर 12 न शत्रु बैठे, लेख शाही खुद राजा हो |

एक अच्छा तो दूसरा मंदा होगा | दरअसल कुत्ते (केतु) की जान सिर (बुध) में होगी |

बहन और मामू बर्बाद, लंगड़े इस केतु की बिमारियों से दुखी होंगे | नाने की टाँग या पाँव हमेशा के लिए निक्क्मे हो |   (जब चंद्र 8 में हो)


खाना नंबर 3-11

दोनों ही मंदे बर्बाद फल के होंगे |


खाना नंबर 5

टेवे वाले की 17 साल उम्र में उसकी बहन के अगर लड़का पैदा हो तो ऐसे लड़के की लम्बी उम्र के ताल्लुक के लिए दान कल्याण मुबारिक होगा |


खाना नंबर 6

अगर नंबर 2 की दृष्टि से केतु मंदा हो तो सिर्फ केतु की चीजों पर मंदा होगा | लेकिन अगर बुध मंदा हो जाए तो न सिर्फ बुध की चीजों का फल मंदा होगा बल्कि ऐसा शख्स दुसरो पर मंदा ही साबित होगा |


खाना नंबर 12

बुध की 17, 34 साल उम्र में केतु के मुतल्लका जिस्मानी हिस्से (टांग, पेशबगाह, कमर, पाँव, रीढ़ की हड्डी वगैरा) बर्बाद मंदे होंगे | बुध और केतु दोनों ही ग्रह बर्बाद होंगे | बुध नंबर 12 का दिया उपाय मददगार होगा | 

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 
Lal Kitab Vastu Consultant