Showing posts with label राहु खाना नंबर 10. Show all posts
Showing posts with label राहु खाना नंबर 10. Show all posts

Wednesday, 31 October 2018

लाल किताब राहु खाना नंबर 10

लाल किताब 

राहु खाना नंबर 10 


साँप की मणि (सहायक) या फिर साँप की सिरी (भयानक)

करे दोस्ती जब तू हाथी या राजा |
बड़ा रखना दरवाजा अच्छा ही होगा |

खाली मंदिर से राहु सोता, तेज स्वाभाव मंदा हो | मित्र* ग्रह पर कीचड़ देता, उपाय मंगल का उत्तम हो |  

*बुध, शनि, केतु

नेक हालत में

1) पिता के लिए शुभ | स्वयं भी अच्छे स्वाभाव वाला होगा | हर जगह मान पाने वाला | मगर फिर भी मित्र हाथी से कीचड़ का भय लगा रहेगा यानि राहु का अच्छा या बुरा प्रभाव शक्की ही होता है जो शनि के इशारे पर चलेगा | शनि अच्छा तो अच्छा फल देगा वरना शनि के मंदे होने पर मंदा फल दे सकता है |

2) धनी होने की निशानी होगी | अगर सहायक सिद्ध हो तो साँप की मणि का काम देवे जो साँप (शनि) के जहर को भी चूस ले |

3)  शनि उत्तम हो तो राहु धन के लिए 2 गुना उत्तम होगा | शेरो का नामी शिकारी हाथी होगा जिस के प्रभाव की गति भी दुगनी तेज और शुभ होगी | कमाल का व्यापारी होगा | आयु लम्बी होगी |

मंदी हालत में

1) चाहे बाप के लिए अच्छा मगर माता के लिए (चंद्र का असर) मंदा ही होगा | खुद अपनी सेहत भी शक्की होगी | राहु शक्की प्रभाव का होगा जिसका फैसला शनि की हालत पर होगा | खर्चा चाहे लम्बा मगर अच्छा जब शनि नेक हो वरना सोने को लोहा कर दे और लोहे तक को भी अफीम बना कर खा जाने का स्वामी होगा | जद्दी जायदाद को कोयला कर देगा |

2) साँप की सिरी (सिर्फ कटा हुआ सिर) जो मारने के लिए साँप से भी अधिक भयानक |

3) तंगदिली और कँजूसी, उसकी दूसरे से अदावत (शत्रुता, घृणा) मंदा करने का बहाना होगी |

4) राहु का मंदा असर सिर्फ धन-दौलत पर होगा |

5) शनि मंदा हो तो दृष्टि और आयु का खतरा होगा |

6) राहु की मंदी हालत में हाथी की मंदी लीद से घर भर जाए |

7) मंगल बद हो तो निर्धन, कष्ट पर कष्ट पाए |

8) खाना नंबर 10 में राहु के साथ उसके शत्रु ( सूर्य, मंगल, शुक्र) हो तो अँधा टेवा होगा | राहु एक अंधे हाथी की तरह अपनी ही फ़ौज को मारेगा | 

9) मंगल नेक हो तो राहु का मंदा असर टेवे वाले पर न होगा |

10) चंद्र नंबर 4 में हो तो दिमागी ख्याल का मंदा धुआँ परेशानी का कारण होगा | सिर / दिमाग फट जाए या कट जाए  | नजर गुम हो जाए | धन दौलत पर बिजली की तरह का मंदा प्रभाव | मंगल का उपाय सहायक होगा |

11) जब मंगल का साथ न हो तो काला नंगा सिर रखना धन हानि की निशानी होगा |

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer

Lal Kitab Vastu Consultant